Mega Daily News
Breaking News

India / सोनिया गांधी आज पूछताछ के लिए ED दफ्तर जाएंगी

सोनिया गांधी आज पूछताछ के लिए ED दफ्तर जाएंगी
Mega Daily News July 21, 2022 11:09 AM IST

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज पूछताछ के लिए ED दफ्तर जाएंगी. वहीं कांग्रेस आज इसके विरोध में सत्याग्रह करेगी. पार्टी के तमाम प्रदेश अध्यक्षों और महासचिवों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और राजस्थान दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी दिल्ली बुलाया गया है. सोनिया गांधी के साथ विपक्ष के सभी बड़े नेता ED के दफ्तर तक जाएंगे. सभी विपक्ष के नेता 10 जनपथ से ED दफ्तर तक जाएंगे. इसमें शरद पवार, सीताराम येचुरी, संजय राऊत, रामगोपाल यादव, संजय झा समेत सभी विपक्ष शामिल होंगे.

RELATED NEWS