Mega Daily News
Breaking News

India / पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जल्द आने वाली है, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जल्द आने वाली है, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
Mega Daily News May 30, 2022 01:15 AM IST

पीएम किसान योजना की अगली किस्त यानी 11वीं किस्त आने वाली है. अगर आपने भी इस योजना के लिए अप्लाई किया है तो जान लीजिये कि 31 मई को आपके खाते में पैसे आएंगे. इससे पहले आप एक बार अपना आवेदन जरूर चेक कर लें. अगर आपने अब तक केवाईसी नहीं किया है तो जल्दी कर ले. इसकी लास्ट डेट करीब है. पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत आप अपनी किस्त का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं. इसके अलावा सरकार ने इसकी लिस्ट भी जारी कर दी है, आप चाहें तो अपना नाम चेक कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.

2. अब इसके होमपेज पर Farmers Corner चुने. 

3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List पर क्लिक करें. 

4.अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को चुनें.

5. इसके बाद आप 'Get Report' पर क्लिक करें. 

6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

e-KYC करना है अनिवार्य

पीएम किसान पोर्टल पर ऑनलाइन केवाईसी करने का विकल्प और तरीका दिया गया है. इस पर आप आधार आधारित OTP प्रमाणीकरण के लिए किसानों को Kisan Corner में e-KYC विकल्प पर जाकर कर सकते हैं. लेकिन  बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए आपको अपने निकटतम CSC सेंटर पर जाना होगा. आइए जानते हैं कैसे आप घर बैठे e-KYC की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.

RELATED NEWS