Mega Daily News
Breaking News

Investment / Gold Price Today: 9 हजार रुपये गिरे सोने के भाव, फटाफट बनवा लें गहने

Gold Price Today: 9 हजार रुपये गिरे सोने के भाव, फटाफट बनवा लें गहने
Mega Daily News September 12, 2022 11:40 PM IST

अगर आप सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आपके पास सुनहरा मौका है कि आप सोने के ऑल टाइम हाई रेट से काफी कम कीमत में सोना खरीद सकते हैं. अगर हम सोने के आज के भाव की इसके ऑल टाइम हाई रेट से तुलना करें, तो सोना अभी भी 9,000 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता बिक रहा है।

जानिए सोने के ताजा भाव

सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की बढ़त देखने को मिली. गुड रिटर्न्स के मुताबिक, 22 कैरट सोने का भाव(gold price) 46,900 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया था. इसके बाद 2 कैरट सोने के भाव में 500 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली. अब सोना 46,400 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया है।

वहीं अगर 24 कैरट सोने की बात करें, तो इसमें मंगलवार को 160 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़त देखने को मिली थी. इसके बाद 24 कैरट सोने का भाव 51,160 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया था. इसके बाद बुधवार को 24 कैरट सोने के भाव में 540 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली. अब सर्राफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 50,620 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया है।

रिकॉर्ड रेट से इतने गिरे सोने के दाम

साल 2020 के अगस्त महीने में सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था. अगस्त, 2020 में सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 55,400 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया था. आज अगर हम सोने के मौजूदा भाव 46,400 रुपये प्रति दस ग्राम की इसके ऑल टाइम हाई रेट से तुलना करें, तो आप पाएंगे कि सोना वर्तमान में 9,000 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता बिक रहा है।

 

RELATED NEWS