Mega Daily News
Breaking News

Investment / पीएफ अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन आएंगे ब्याज के 64,000 रुपये

पीएफ अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन आएंगे ब्याज के 64,000 रुपये
Mega Daily News September 30, 2022 01:02 PM IST

नई दिल्लीः कहीं सरकारी या गैरसरकारी संस्था में जॉब करते हुए आपका पीएफ कट रहा है तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। सरकार अब जल्द ही पीएफ कर्मचारियों के अकाउंट में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने जा रही है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सरकार इस बार 8.1 फीसदी ब्याज का ऐलान कर चुकी है, जिसके अकाउंट में आने का इंतजार है।

चालीस साल में पहली बार सबसे कम ब्याज दिया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में काफी निराशा दिख रही है। ईपीएफओ ने कर्मचारियों के अकाउंट में ब्याज का पैसा भेजने का आधिकारिक तौर पर तो ऐलान नहीं किया है, लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में 15 अक्टूबर तक का दावा किया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल लोगों को ब्याज के लिए 6 से 8 महीने इंतजार करना पड़ा था। पिछले साल कोविड के चलते माहौल अलग था, इस वर्ष सरकार देर नहीं करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में इस महीने के अंत तक ब्याज के पैसे खाते में ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इस साल का ब्याज 40 साल के सबसे निचले स्तर पर है।

इस हिसाब से मिलेगा ब्याज का पैसा

अगर आपके पीएफ खाते में 10 लाख रुपये हैं तो ब्याज के रूप में 81,000 रुपये मिलेंगे.
अगर आपके पीएफ खाते में 7 लाख रुपये हैं तो ब्याज के रूप में 56,700 रुपये मिलेंगे.
अगर आपके पीएफ खाते में 5 लाख रुपये हैं तो ब्याज के 40,500 रुपये आएंगे.
आपके खाते में एक लाख रुपये हैं तो 8,100 रुपये आएंगे.

Missed Call से जानें बैलेंस

आप अपने पीएफ का पैसा चेक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद EPFO के मैसेज के जरिए आपको PF की डिटेल मिल जाएगी। यहां भी आपका UAN, पैन और आधार लिंक होना जरूरी है। ऐसे ही आपको जल्द बैलेंस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

RELATED NEWS