Mega Daily News
Breaking News

States / पंजाब कांग्रेस में ये नेता लेंगे सिद्धू की जगह

पंजाब कांग्रेस में ये नेता लेंगे सिद्धू की जगह
Mega Daily News April 10, 2022 01:35 AM IST

पंजाब चुनावों में करारी हार के बाद नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. तब से यह पद खाली था. पार्टी ने अब इस पद के लिए नया नेता नियुक्त कर दिया है. कांग्रेस ने पार्टी नेता अमरिंदर सिंह बराड़ (राजा वारिंग) को पंजाब कांग्रेस प्रमुख (पीसीसी) और प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब के लिए सीएलपी नेता नियुक्त किया है.

चुनावी हार के बाद साइड हुए सिद्धू

चुनावों में करारी हार के बाद से ही पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं था. पार्टी के अंदर की कलह की खबरें तो चुनाव से पहले ही आ रही थीं लेकिन तब पार्टी ने इन सभी खबरों को नकारा. हालांकि जब पार्टी चुनाव हारी तब सभी प्रदेशों के अध्यक्षों पर गाज गिरी. इसी क्रम में नवजोत सिंह सिद्धू ने भी पद से इस्तीफा दिया. उस समय सिद्धू का छोटा सा इस्तीफा भी सुर्खियों में था.

शर्मनाक रहा कांग्रेस का प्रदर्शन

गौरतलब है कि पंजाब विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब रही और पार्टी को केवल 18 सीटें मिलीं. जबकि दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी को 92 सीटों के साथ बहुमत मिला. कांग्रेस के तमाम दिग्गजों को चुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा. यहां तक कि कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी चुनाव हार गए.

RELATED NEWS