Mega Daily News
Breaking News

States / पंजाब: भगवंत मान सरकार ने इस वर्ग के कर्मचारियों को दिया दिवाली का गिफ्ट, हो गई उनकी बल्ले-बल्ले

पंजाब: भगवंत मान सरकार ने इस वर्ग के कर्मचारियों को दिया दिवाली का गिफ्ट, हो गई उनकी बल्ले-बल्ले
Mega Daily News October 08, 2022 12:49 AM IST

पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार लोक हितैषी फैसले ले रही है. हर वर्ग के लिए मान सरकार काम कर रही है. चुनावों से पहले हर पार्टी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात करती थी लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फैसला लिया के 36000 कच्चे कर्मचारियों को पहल के आधार पर पक्का किया जाएगा. जिसके तहत अध्यापक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय प्रोग्राम में लगभग 9000 कच्चे अध्यापकों को पक्का करने का ऐलान किया था.

अध्यापकों को पक्का करने का नोटिफिकेशन जारी

अध्यापक दिवस के मौके पर किए इस ऐलान के बाद मान सरकार की तरफ से तमाम कानूनी अड़चन दूर कर आज एक नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसमें कच्चे अध्यापकों को पक्का करने की नीति का विस्तार सहित वर्णन किया गया. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कच्चे अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और उनका धन्यवाद किया. इस मौके पर कच्चे अध्यापकों ने अपने 14 साल पुराने दर्द को बयां करते मान सरकार को जन हितैषी सरकार बताया.

सीएम मान ने शिक्षकों से की ये अपील

मुलाकात के समय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अध्यापकों से पंजाब के भविष्य के निर्माण की ओर जोर दिया और साथ ही अपील की कि पंजाब को शिक्षा में अव्वल लेकर जाएं सरकार उनके साथ है.

36000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का किया था वादा

मान सरकार ने 36000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था. लगभग 9000 के आसपास अध्यापकों को पक्का करने का नोटिफिकेशन जारी कर सरकार अब अगले पड़ाव की ओर बढ़ गई है. खुद मुख्यमंत्री यह बात कहते हैं कि अब बाकी कर्मचारियों को पक्का करने की कवायद शुरू कर दी गई है.

RELATED NEWS