Mega Daily News
Breaking News

Sports / शुभमन गिल बने T20 क्रिकेट के बादशाह, इतने रिकॉर्ड किये अपने नाम

शुभमन गिल बने T20 क्रिकेट के बादशाह, इतने रिकॉर्ड किये अपने नाम
Mega Daily News February 02, 2023 10:05 AM IST

भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 168 रनों से हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर ली. तीसरे टी20 मैच में युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने कमाल का खेल दिखाते हुए तूफानी सेंचुरी जड़ी. उनकी वजह से ही टीम इंडिया जीत दर्ज करने में सफल रही. गिल ने शतक लगाते ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं, इसके बारे में. 

शुभमन गिल ने किया कमाल 

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 63 गेंदों में 126 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल थे. उनकी वजह से टीम इंडिया 234 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने में सफल रही. 

दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल 

शुभमन गिल (Shubman Gill) भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और सुरेश रैना ने लगाए हैं.  गिल ने टेस्ट शतक बांग्लादेश के खिलाफ, वनडे शतक श्रीलंका के खिलाफ और टी20 शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया है. 

बनें सातवें भारतीय बल्लेबाज 

शुभमन गिल (Shubman Gill) टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले टीम इंडिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं. गिल से पहले भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, दीपक हुड्डा, सुरेश रैना (Suresh Raina) शामिल हैं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक रोहित के नाम दर्ज हैं. उन्होंने चार शतक लगाए हैं. 

विराट कोहली को छोड़ा पीछे 

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 रनों की पारी खेलते ही सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. गिल अब टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. एशिया कप 2022 में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी. अब टी20 क्रिकेट में शुभमन गिल नए बादशाह बन गए हैं.

RELATED NEWS