India

ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट जारी, भारत इतने नंबर पर, जानें पाकिस्तान और बांग्लादेश का हाल 

Published On December 12, 2022 10:42 AM IST
Published By : Mega Daily News

2022 में दुनिया के सबसे ताकतवर और कमजोर पासपोर्ट वाले देशों की लिस्ट आर्टन कैपिटल ने जारी कर दिया है। इस लिस्ट से पता चल पाता है कि किस देश के नागरिकों को किन-किन देशों में वीजा ऑन अराइवल या बिना वीजा के एंट्री मिल सकता है। रिपोर्ट के तहत इस लिस्ट में यूएई के पासपोर्ट को सबसे ताकतवर बताया गया है। भारत का इस सूची में 69वां स्थान है। वहीं पड़ोसी बांग्लादेश और पाकिस्तान 92वें और 94वें स्थान पर है।

GOOGLEADBLOCK

69वें स्थान पर भारत

आर्टन कैपिटल की ओर से जारी 2022 के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट में भारत को 69वां स्थान प्राप्त हुआ है। जिसे वजह से भारत के नागरिक विश्व के 24 देशों में बिना वीजा के एंट्री कर सकते है। इसके अलावा 126 ऐसे देश है जहां पर भारतीय नागरिकों को जाने के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलेगी। वहीं पड़ोसी पाकिस्तान की बात करें तो वह इस सूची में 94 वें स्थान पर है। उसके नागरिकों को 10 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है। जबकि 154 देशों में प्रवेश के लिए वीजा की जरूरत होगी।

GOOGLEADBLOCK

सूची में अफगानिस्तान सबसे नीचे

गौरतलब है कि यूएई के पासपोर्ट को साल 2022 में सबसे मजबूत करार दिया गया है। जिस वजह से यूएई के नागिरक 121 देशों में बिना वीजा के एंट्री ले सकते है जबकि कुल 59 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा रहेगी। लेकिन इसके उलट पिछले साल ही अफगानिस्तान की धरती पर तालिबान के आने के बाद अफगानी पासपोर्ट काफी कमजोर हो चुका है। आर्टन कैपिटल की रिपोर्ट में अफगानी पासपोर्ट को सबसे कमजोर बताया गया है। जिस वजह से अफगानिस्तान के नागरिक सिर्फ 38 देशों में वीजा फ्री एंट्री पा सकते हैं।

जानें कैसे तैयार होती है लिस्ट ?

जानकारी के मुताबिक, यूनाइटेड नेशन के 139 सदस्य देशों और इसके 6 विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पासपोर्ट इंडेक्स को तैयार किया जाता है। इंडेक्स को तैयार करने के लिए उपयोग में आने वाली डेटा सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाता है। त्रि-स्तरीय पद्धिति और मोबिलिटी स्कोर (MS) के आधार पर सभी देशों के पासपोर्ट की व्यक्तिगत रैंक निर्धारित किया जाता है। जिसमें वीजा फ्री (VF), वीजा ऑन अराइवल (VOA), eTA और eVisa भी शामिल है।

देशों पासपोर्ट लिस्ट एंट्री स्थान अराइवल ताकतवर कमजोर आर्टन कैपिटल नागरिकों अफगानिस्तान तैयार रिपोर्ट बताया list powerful passports released india number know condition pakistan bangladesh
Related Articles