दुनिया में हर चीज का संबंध ऊर्जा से है और हमारे आसपास की ऊर्जा भी हमारे जीवन को प्रभावित करती है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनसे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। वास्तु में हर पौधे का अपना महत्व होता है। कुछ पौधे घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं वहीं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें लगाने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ज्यादातर लोग मनी प्लांट लगाने के बारे में सिर्फ पैसे के लिए ही जानते हैं, लेकिन वास्तु में एक और पौधे को पैसा पाने वाला बताया गया है। इसे क्रसुला यानी मोहिनी का पौधा कहते हैं।
मोहिनी या क्रसुला का पौधा देखने में बहुत सुंदर लगता है। इसे घर में रखने से घर की सुंदरता भी बढ़ती है। यही वजह है कि लोग इसे घर में सजावट के तौर पर लगाते हैं। इसकी पत्तियाँ चौड़ी और थोड़ी गोल होती हैं।
इसे हाथ से छूने पर मखमली अहसास होगा। इसका रंग न तो पूरा हरा होता है और न ही पूरा पीला। इसकी पत्तियों में हरा और पीला रंग मिला हुआ होता है
मोहिनी के पौधे (Mohini Ka paudha) को कई नामों से जाना जाता है:
क्रसुला यानी मोहिनी का पौधा शुक्र ग्रह से जुड़ा है, जो धन का योग बनाता है। माना जाता है कि भगवान कुबेर को यह पौधा बहुत पसंद है और इसलिए इस पौधे को लगाने से घर में भगवान कुबेर की कृपा बनी रहती है।
इसके अलावा यह कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करता है और धन लाभ में मदद करता है। लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि आप इसे सही दिशा में लगाएं।
वास्तु नियम के अनुसार अगर घर में क्रसुला या मोहिनी का पौधा लगाया जाए तो यह बहुत फायदेमंद होता है। वास्तु के अनुसार इसे घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
अगर इन दिशाओं में पौधे लगाने की जगह नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप इसे घर के मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं। इसके अलावा इस पौधे को लिविंग रूम और बेडरूम में भी लगाना अच्छा होता है। लेकिन क्रसुला को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए।
साथ ही इसे शौचालय में कभी न रखें।
आप चाहें तो इस पौधे को वर्कप्लेस पर भी रख सकते हैं। कार्य स्थल पर इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इसे कार्यस्थल पर रखने से आपको सकारात्मक माहौल मिलता है और आप बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।
इसके अलावा यह पौधा आपके लिए तरक्की के रास्ते खोलता है। इसके अलावा अगर आप व्यापार करते हैं तो आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ता है जिससे धन की आवक होती है।
विस्तार से जानने के लिए विडिओ भी देख सकते है!
इस पौधे की खासियत यह है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। इसे रोजाना पानी देने की जरूरत नहीं है। यदि 2-3 दिन बाद भी पानी दिया जाए तो यह पौधा नहीं सूखता है। इसके अलावा अगर इसकी ठीक से देखभाल की जाए तो यह घर के अंदर भी पनपता है।
यह आपके घर में ज्यादा जगह भी नहीं घेरता है आप इसे छोटे गमले में भी लगा सकते हैं।