States

टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से ७ यात्रियों की जान गई, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

Published On September 18, 2022 12:52 AM IST
Published By : Mega Daily News

झारखंड के हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के सिवाने नदी पुल के पास भीषण बस दुर्घटना हुई है. जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बस में कुल 60 लोग सवार थे. बस गिरिडीह से रांची जा रही थी. इस हादस में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. फिलहाल रेस्क्यू का काम जारी है.

सीएम सोरेन ने जताया दुख

इस हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने दुःख जताते हुए कहा, टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है. परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे. जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

अब तक के अपडेट के मुताबिक हजारीबाग बस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 4 दर्जन लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि घायलों में 6 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें रिम्स भेजने की तैयारी की जा रही है. मौत के आंकड़े अभी और बढ़ सकते हैं क्योंकि अभी और घायल अस्पताल पहुंच रहे हैं.

लोगों हजारीबाग टाटीझरिया बताया सोरेन हादसे घायलों झारखंड क्षेत्र सिवाने दुर्घटना जिसमें गिरिडीह रांची फिलहाल 7 passengers died bus fell bridge tatijharia cm hemant soren expressed grief
Related Articles