Sports

इस स्टाइलिश पूर्व कप्तान ने विराट कोहली को दिए फार्म में वापस आने के ये टिप्स

Published On June 04, 2022 08:48 AM IST
Published By : Mega Daily News

भारत के पूर्व कप्तान और स्टाइलिश बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि विराट कोहली को अपनी बल्लेबाजी पर विश्वास रखना होगा. हालांकि, ऐसा करने के लिए उन्हें एक शतक की जरूरत है. बता दें कि विराट कोहली ने पिछले 3 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी शतक नहीं जड़ा है. 

विराट कैसे आएंगे फॉर्म में? 

अजहर ने कहा, 'विराट कोहली के साथ ऐसा होता है कि अगर वह 50 रन भी बना लेते है, तो लोग कहते हैं कि वह अपनी बल्लेबाजी में असफल रहे हैं.' 59 वर्षीय ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह हर क्रिकेटर के साथ होता है, यहां तक कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी इस बुरे दौर से गुजरे हैं.'

ठोकना होगा एक शतक

हालांकि, अजहर ने महसूस किया कि कोहली जब तक एक शतक नहीं लगा देते तब तक उन्हें ऐसे ही आलोचकों का सामना करना पड़ेगा. कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से तीनों फॉर्मेट में से किसी भी मैच में शतक नहीं जड़ा है. इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2022 सीजन में खराब प्रदर्शन किया. उन्होंने 16 मैचों में 22.73 पर 341 रन बनाए. हालांकि, कोहली ने 2016 सीजन में आरसीबी के लिए 973 रन बनाए थे.

अजहर ने कहा, 'उनके बल्लेबाजी करने के ढंग में कोई कमी नहीं है. कभी-कभी आपको भाग्य की भी जरूरत रहती है. अगर उन्हें एक बड़ा स्कोर बनाने का मौका मिलता है तो वे अपने आत्मविश्वास को फिर से वापस पा सकते हैं.'

कोहली विराट बल्लेबाजी हालांकि उन्हें हैं जरूरत उन्होंने पूर्व कप्तान स्टाइलिश बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन मानना stylish former captain gave tips virat kohli get back form
Related Articles