Religious

सावन का आखिरी सोमवार आज इन राशियों के लिए खास जाने वाला है

Published On August 08, 2022 10:09 AM IST
Published By : Mega Daily News

सावन का माह काफी शुभ माना जाता है। भगवान शिव को समर्पित इस माह में पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस पूरे माह में भोलेनाथ की पूजा करने से सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही हर इच्छा पूरी हो जाती है। आज सावन का आखिरी सोमवार है। इसके साथ ही आज पुत्रदा एकादशी का योग बन रहा है। ऐसे में भगवान शिव के साथ श्रीहरि की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा। ज्योतिषों के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए खास जाने वाला है। जानिए किन राशियों के ऊपर भोलेनाथ होंगे मेहरबान।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए सावन का आखिरी सोमवार काफी शुभ जाने वाला है। इस राशि के जातकों के ऊपर भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। लंबे समय से खराब सेहत अब अच्छी हो जाएगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा होगी। हर बिगड़े हुए काम अब सुचारू रूप से चलने लगेंगे। हर तरह के तनाव से मुक्ति मिलेगा। नौकरी के साथ-साथ व्यापार में भी लाभ मिलेगा।

तुला राशि

सावन का आखिरी सोमवार तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होने वाला है। नौकरी में पदोन्नति मिलेगा। इसके साथ ही करियर में सफलता हासिल होगी। लंबे समय से जो आत्मविश्वास आपके अंदर नहीं आ रहा था वह अब बढ़ेगा। बिजनेस में मुनाफा का पूर्ण आसार है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सावन का आखिरी सप्ताह खुशियां लेकर आएगा। लंबे समय से हो रही पैसों की दिक्कत से भी छुटकारा मिलेगा। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

मिलेगा जातकों आखिरी होगी भगवान भोलेनाथ सोमवार विशेष सफलता छुटकारा राशियों क्षेत्र मिथुन नौकरी समर्पित last monday sawan going special zodiac signs
Related Articles