Political News

भारत जोड़ो यात्रा में बच्चों के राजनीतिक दुरुपयोग के मामले में पार्टी और नेता राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत

Published On September 14, 2022 12:31 AM IST
Published By : Mega Daily News

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने चुनाव आयोग से कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में 'बच्चों का कथित रूप से राजनीतिक साधन के रूप में दुरुपयोग करने' के मामले में पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई तथा जांच करने को कहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी और जवाहर बाल मंच राजनीतिक मंशा से बच्चों को लक्षित कर रहे हैं और उन्हें राजनीतिक गतिविधियों में शामिल कर रहे हैं।

NCPCR ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा

आयोग ने अनुसार शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 'इंटरनेट मीडिया पर कई तकलीफदेह तस्वीरें और वीडियो हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि 'भारत जोड़ो, बच्चे जोड़ो' नारे के तहत बच्चों को लक्षित किया जा रहा है और राजनीतिक एजेंडे के साथ बच्चों को उनके अभियान में शामिल कराया जा रहा है।' एनसीपीसीआर ने कहा है कि यह चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है, जिनमें कहा गया है कि केवल वयस्क ही किसी राजनीतिक अभियान का हिस्सा हो सकते हैं।

राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के साधन के रूप में बच्चों के इस्तेमाल को बाल शोषण बताया

आयोग ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा है, 'यह बाल अधिकारों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन है। राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के साधन के रूप में बच्चों का इस्तेमाल बाल शोषण है जिसका उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ सकता है और यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के खिलाफ है।' आयोग ने पत्र में आगे लिखा है, 'इसलिए आपसे अनुरोध है कि इस मामले को देखें तथा घटनाक्रम की पूरी पड़ताल करें और शिकायत में जिस राजनीतिक दल और उसके सदस्यों का उल्लेख किया गया है उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाए।'कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यह भारत जोड़ो यात्रा सात सितबंर को शुरू हुई थी।

राजनीतिक बच्चों चुनाव शिकायत मामले खिलाफ कार्रवाई एजेंडे भारत जोड़ो राहुल गांधी लगाया लक्षित शामिल complaint party leader rahul gandhi case political abuse children bharat jodo yatra
Related Articles