Investment

जाने शेयर बाजार का साप्ताहिक हाल और लेटेस्ट अपडेट

Published On August 06, 2022 09:57 AM IST
Published By : Mega Daily News

बाजार ने तीसरे सप्ताह में अपने जीत के सिलसिले को जारी रखा, क्योंकि FIIs ने भारतीय बाजार में भरोसा दिखाया है। आज निफ्टी 1.39ऊपर 17,397.50 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 1.42ऊपर 58,387.93 पर बंद हुआ।

साप्ताहिक लाभ का अधिकांश हिस्सा पहले ट्रेडिंग डे में होता है, जहां विदेशी निवेशक बायर की भूमिका में दिखे और उन्होंने जुलाई में कमजोर डॉलर सूचकांक और मजबूत कॉर्पोरेट आय के कारण 5,000 करोड़ रुपये इंडियन शेयर खरीदें। आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि आठ ऐसेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्रीज के उत्पादन में जून में 12.7की वृद्धि हुई, जबकि पिछले वर्ष के जून में यह 9.4थी। भारत के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर एक्टिविटी जुलाई में आठ महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद सेंटीमेंट को भी बढ़ावा मिला, ये व्यापार में मजबूत वृद्धि के कारण हुआ।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह दावा कि भारत का वृहद आर्थिक बुनियादी ढांचा मजबूत हैं और मंदी या मुद्रास्फीतिजनित मंदी की कोई संभावना नहीं है, जिससे प्रमुख सूचकांकों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार मुद्रास्फीति को 7से नीचे बनाए रखने का प्रयास कर रही है।

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति में बढ़ोतरी के परिणामस्वरूप बाजार में बुल और बियर में रस्साकशी देखने को मिली। मुद्रास्फीति को कंट्रोल करने के लिए आरबीआई ने तीसरी बार रेपो दर को 50 बीपीएस बढ़ाकर 5.40कर दिया।

बाजार मजबूत वृद्धि सप्ताह भारतीय उन्होंने जुलाई मुद्रास्फीति तीसरे सिलसिले क्योंकि भरोसा दिखाया निफ्टी 139 know weekly recent latest updates stock market
Related Articles