India

PM Kisan: इंतजार खत्म!, किसानों के अकाउंट में इस दिन आएगी 12वीं किस्त, यूं करें चेक

Published On September 30, 2022 05:57 PM IST
Published By : Mega Daily News

नई दिल्लीः अगर आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना से लिंक है तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मोदी सरकार अब जल्द ही किसी भी इस योजना की 2,000 रुपये की अगली यानि 12वीं किस्त ट्रांसफर करने जा रही है, जिसके बाद करीब 12 करोड़ किसानों का इंतजार खत्म हो जाएगा। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार 10 अक्टूबर तक किसी भी दिन किस्त का पैसा डालने जा रही है। सरकार ने अभी किस्त की राशि डालने की तारीख का ऐलान आधिकारिक तौर पर तो नहीं किया है, लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।

GOOGLEADBLOCK

हर साल अकाउंट में आती हैं तीन किस्तें

केंद्र की मोदी सरकार पीएम किसान निधि योजना के अंतर्गत सालाना 2,000 रुपये की तीन किस्तें अकाउंट में ट्रांसफर करती है। पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच खाते में ट्रांसफर की जाती है। दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में ट्रांसफर होती है। वहीं, तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में डाली जाती है। मोदी सरकार की ओर से किसानों के खाते में अभी तक 2,000 रुपये की 11 किस्तों का पैसा डाला जाता है।

GOOGLEADBLOCK

यूं चेक करें अपना नाम

आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
इसके बाद में आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का ऑप्शन दिखाई देगा।
आपको ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
यहां पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
अब आपको अपना आधार नंबर, बैंक अकाउंट में से किसी एक ऑप्शन को सलेक्ट करना होगा।
आप इन 2 नंबरों के जरिए चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं।
इन दोनों में से किसी एक का नंबर एंटर करने के बाद आपको ‘Get Data’ पर क्लिक करना है।
इस पर क्लिक करने के बाद में आपको सभी ट्रांजैक्शन की डिटेल्स दी जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें पीएम किसान स्कीम में सरकार की ओर से किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। इस पैसे को सरकार 3 किस्तों में ट्रांसफर करती है। इस समय देश के करोड़ों किसान इस स्कीम का फायदा उठा रहे हैं।

सरकार किस्त ट्रांसफर किसान रुपये योजना 2000 किसानों अकाउंट ऑप्शन क्लिक केंद्र डालने googleadblock किस्तें pm kisan wait 12th installment come farmers account day check like
Related Articles