Astrology

हस्तरेखा शास्त्र : रेखाओं और चिह्नों के आधार पर जाने आर्थिक स्थिति और करियर के बारे में

Published On April 19, 2022 12:57 AM IST
Published By : Mega Daily News

ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके नेचर और जीवन के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के हाथ में मौजूद रेखाओं और चिह्नों के आधार पर उसकी आर्थिक स्थिति और करियर के बारे में बताया जाता है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कुछ किस्मत के धनी व्यक्तियों के हाथ पर ख़ास चिह्न होते हैं। जो कारोबार में उनको सफल बनाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे चिह्न और रेखाओं के बारे में बताएंगे, जो ना सिर्फ व्यक्ति को कारोबार में सफल बनाते हैं बल्कि ऐसे लोग अन्य तरीकों से भी अच्छा धन कमाते हैं…

बिजनेस देश-विदेश में होता है फैला:

हस्तरेशा शास्त्र के मुताबिक, अगर मस्तिष्क रेखा में कोई दोष ना हो साथ ही भाग्य रेखा की एक शाखा जीवन रेखा से छूकर निकल जाए और गुलाबी हो तो ऐसे व्यक्ति टाइकून बिजनेसमैन होते हैं। साथ ही इन लोगों का बिजनेस देश-विदेश में फैला होता है। ये लोग घूमने- फिरने के भी शौकीन होते हैं और ये खुलकर पैसे खर्च करते हैं।

बनते हैं बड़े उद्योगपति:

अगर बुध पर्वत पर मछली का चिह्न बना हो तो ऐसे व्यक्ति को व्यापार में बहुत सफलता मिलती है। ऐसा व्यक्ति कोई बड़ा उद्योगपति बनता है। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है और ऐसे व्यक्तियों को व्यापार में पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलता है। साथ ही ये लोग लैविश लाइफ जीना पसंद करते हैैं और ये लोग बिल्कुल भी कंसूज नहीं होते हैं।

समाज में बनाते हैं अलग पहचान:

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार चंद्रमा पर्वत से अगर भाग्य रेखा निकल रही हो और हाथ भारी हो, साथ ही अंगूठा पीछे की ओर झुक रहा हो, वहीं अतीन्द्रिय ज्ञान रेखा उपस्थित हो तो वह व्यक्ति धनी और प्रतिष्ठित व्यवसायी होता है। ऐसे व्यक्ति बिजनेस में नए- नए आइडिया का प्रयोग भी करते रहते हैं और सफल होते हैं। वहीं ऐसे लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

शुक्र पर्वत पर हो मछली का निशान:

अगर शुक्र पर्वत पर मछली का निशान बने तो ऐसा व्यक्ति बहुत आकर्षक और प्रभावी प्रवृत्ति का होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति सेलीब्रेटी और बड़े कारोबारी भी बनते हैं। ऐसे लोगों को भाग्य का भी पूरा साथ देता है। साथ ही यह लोग हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करते हैं। ये लोग दूरदर्शी भी होते हैं और व्यापार को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

व्यक्ति शास्त्र हस्तरेखा बनाते पर्वत अनुसार चिह्न बिजनेस भाग्य लोगों व्यापार मनुष्य बताया रेखाओं व्यक्तियों editpalmistry according palmistry big businessmen become people line marks knowing economic status career basis lines signs
Related Articles