Astrology

Chaturgrahi Yog : चतुर्ग्रही योग बनने से चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, सूर्य और बुध ग्रह की रहेगी विशेष कृपा

Published On August 23, 2022 09:34 PM IST
Published By : Mega Daily News

ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जब भी कोई ग्रहगोचर या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो इसका सीधा असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 27 अक्टूबर से तुला राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। चतुर्ग्रही युति का निर्माण सूर्य, केतु, शुक्र और बुध के योग से होगा। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस योग के बनने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

कन्या राशि: आप लोगों को चतुर्ग्रही योग का निर्माण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दूसरे स्थान में बनने जा रहा है। जिसे ज्योतिष शास्त्र में धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए आप लोगों को आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं। साथ ही इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आपको वो आपको मिल सकता है। साथ ही जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है उनको ये समय बेहतर रहने वाला है। आप लोग इस दौरान एक पन्ना और ओपल रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकते हैं।

मकर राशि: से आप लोगोंमें आशातीत सफलता मिल सकती है । क्योंकि इस योग का निर्माण आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान में होने जा रहा है। जिसे व्यापार और जॉब का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का ऑफर आने की संभावना है।

साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। इस समय आपको बिजनेस में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको इस समय सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि: आप लोगों को किस्मत का साथ मिलता दिख रहा है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में इस योग का निर्माण नवम स्थान में होने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जो काम आपके बहुत दिनों से अटके हुए थे वो बन सकते हैं। इस समय आप व्यापार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। जो भविष्य में आपको लाभकारी साबित हो सकती है। वहीं आप वाहन या प्रापर्टी भी इस समय खरीद सकते हैं।

स्थान निर्माण धनलाभ लोगों चतुर्ग्रही अच्छा राशि साबित क्योंकि इसलिए दौरान ज्योतिष शास्त्र देखने मिलता chaturgrahi yoga becoming luck 3 zodiac signs shine sun mercury special grace due formation
Related Articles