World

इस मुस्लिम देश ने किया बड़ा ऐलान, अब परीक्षा हॉल में 'अबाया' नहीं पहन सकेंगी छात्राएं

Published On December 23, 2022 09:36 AM IST
Published By : Mega Daily News

सऊदी अरब की छात्राएं भविष्य में एक्जामिनेशन हॉल हॉल में 'अबाया' नहीं पहन सकेंगी. सऊदी अरब के प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से परीक्षाओं के दौरान अबाया पहनने पर बैन (Ban on Abaya) लगा दिया है. सऊदी शिक्षा और प्रशिक्षण मूल्यांकन आयोग (ETEC) ने कहा कि परीक्षा हॉल में सभी छात्राओं को स्कूल के नियमों का पालन करना होगा.

सोशल मीडिया से मिली खबर

'अबाया' सऊदी अरब में लड़कियों और महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्के को कहते हैं. काले रंग के इस लिबास में उनका पूरा शरीर ढका होता है. गौरतलब है कि अरब प्रायद्वीप समेत दुनियाभर के कई मुस्लिम देशों में अबाया (सिर से पांव तक पहना जाने वाला ढीला कपड़ा) पहना जाता है. ईटीईसी ने सऊदी की एक लड़की डालिया के ट्वीट का जवाब देते हुए ने ट्वीट किया, 'परीक्षा देने के समय अबाया पहनना मना है.'

क्राउन प्रिंस बदल रहे देश की छवि

सऊदी सरकार ने 2017 में ETEC की स्थापना की थी. ETEC को आम बोलचाल की भाषा में एजुकेशन एवेल्यूशन अथॉरिटी कहा जाता है. यह अथॉरिटी मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के तहत काम करती है. आपको बताते चलें कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) देश की इकॉनमी को ऑयल सेक्टर के पिलर से शिफ्ट करने के साथ देश के एजुकेशन सेक्टर को मॉडर्न बनाना चाहते हैं. तरक्की के लिए तालीम सबसे जरूरी होती है इसलिए सऊदी प्रशासन ने खासतौर पर ऑर्डर नंबर 120 जारी किया था. सऊदी सरकार के नए नियमों के मुताबिक ऑर्डर नंबर 120 के तहत किए जाने वाले आदेश का सख्ती से पालन करना होता है.

बदल रही महिलाओं की स्थिति

सऊदी में महिलाओं को अब पहले से कहीं ज्यादा अधिकार दिए जा रहे हैं, जिसमें महिलाओं को सार्वजनिक खेल आयोजनों में भाग लेने और कार चलाने का अधिकार शामिल हैं.

महिलाओं अबाया एजुकेशन प्रशासन नियमों ट्वीट क्राउन प्रिंस सरकार अथॉरिटी सेक्टर ऑर्डर अधिकार छात्राएं muslim country made big announcement girl students able wear abaya examination hall
Related Articles