World

बंपर बोनस : ये कंपनी दे रही कर्मचारियों को 3.5 लाख रुपये का बोनस !, क्या आप भी करना चाहते यहां नौकरी

Published On February 25, 2023 10:55 AM IST
Published By : Mega Daily News

 मौजूदा हालात में जहां कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है वहीं हताशा से भरे कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है जिसमें यहां पर एक कंपनी ने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है जो हजार या पचास हजार का नहीं लाखों का है। जिसे पाकर कर्मचारियों के दिन खुल जाएंगे।

ये कंपनी दे रही बोनस

यहां पर 19700 कर्मचारियों को कंपनी फ्रांस की लग्जरी डिजाइनिंग फर्म द्वारा 3.5 लाख रुपये का बोनस देने का एलान किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों को बंपर खुशी मिलेगी। वहीं पर इसके अलावा कंपनी का कहना है कि, फरवरी के अंत में 4,000 यूरो या 3 लाख 50 हजार रुपये कंपनी को हुए मुनाफे पर गिफ्ट के तौर पर दिया जाएगा. पिछले साल की तुलना में इस साल कंपनी की सेल और कमाई तेजी से बढ़ी है, जिस कारण कंपनी कर्मचारियों को बोनस दे रही है।

जानिए कंपनी के बारे में 

पेरिस की हेर्मेस कंपनी के 17 फरवरी को आए चौथे तिमाही की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल की इस अवधि की तुलान में 23 फीसदी रेवेन्यू बढ़ा है। यहां पर कंपनी की बात की जाए तो इसने लुई वुइटन और चैनल के बाद लेदर बनाने के मामले में ऊंची रैंक पाई है। लेदर मैन्यूफैक्चरिंग के मामले में कंपनी ने 29 फीसदी ज्यादा का रेवेन्यू हासिल किया है, जो 1 लाख करोड़ रुपये हो चुका है।

कंपनी कर्मचारियों रुपये फरवरी पिछले फीसदी रेवेन्यू मामले मौजूदा हालात कंपनियां छंटनी हताशा खुशखबरी सामने bumper bonus company giving rs 35 lakh employees also want work
Related Articles