इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी (Mario Draghi) ने आज अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है जहां पर माना जा रहा है कि, राष्ट्रीय एकता गठबंधन सरकार (National Unity Coalition Government) के टूटने के बाद फैसला लिया है।
GOOGLEADBLOCK
आपको बताते चलें कि, दरअसल गठबंधन के महत्वपूर्ण सदस्यों के विश्वास मत में शामिल न होने के बाद आज सुबह राष्ट्रपति सर्गियो मैत्तरेला को प्रधानमंत्री ने इस्तीफा सौंपा है। जिसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है। बताया जा रहा है कि, फिलहाल द्रागी सरकार कार्यवाहक सरकार के तौर पर काम करेगी।