Uttar Pradesh

गाजियाबाद : लोनी में फटा गैस सिलेंडर, तीन मंजिला मकान गिरा, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

Published On October 06, 2022 02:08 PM IST
Published By : Mega Daily News

दिल्ली एनसीआर के अहम हिस्से गाजियाबाद में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गैस सिलेंडर फटने तीन मंजिला मकान ढह गया। इस हादसे में 2 बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 5 लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य में जुट गई।

GOOGLEADBLOCK

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना लोनी के निठौरा की बबलू गार्डन की है। लोनी में सिलेंडर हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

GOOGLEADBLOCK

गाजियाबाद के लोनी इलाके की बबलू गार्डन कॉलोनी में अचानक उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया, जब वहां स्थित एक मकान में जोरदार ब्लास्ट हुआ। जैसे ही लोगों ने ब्लास्ट की आवाज सुनी। ब्लास्ट इतना भयानक था कि आसपास की जमीन भी दहल गई। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो लोगों को पता चला कि मकान में चाय बनाते वक्त गैस का सिलेंडर फटा है।

फिलहाल मिली के मुताबिक, मकान के अंदर करीब 9 लोग मौजूद थे। सिलेंडर फटते ही तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। बाकी लोग भी घायल हो गए, लेकिन समय रहते ही अन्य लोगों को बचा लिया गया। राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर के लिए भेज दिया और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

लोगों सिलेंडर कार्य ब्लास्ट गाजियाबाद हादसे पुलिस googleadblock अस्पताल गार्डन दिल्ली एनसीआर हिस्से बुधवार हादसा ghaziabad gas cylinder explodes loni three storey house collapses 3 including 2 children died
Related Articles