States

पावर ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने तोडफोड़ कर‌ ढाई लाख रुपये का 1650 लीटर तेल चुराया

Published On October 21, 2022 01:37 AM IST
Published By : Mega Daily News

जैसलमेर के लाठी क्षेत्र के लोहटा डिस्कॉम से सम्बंधित उपकरण चोरी होने का सिलसिला लगातार जारी है. बिना कोई डर और भय से चोर बेखौफ होकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं. वहीं कल शाम को भी लोहटा स्थित डिस्कॉम के 33/11 केवी जीएसएस पर लगे पावर ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने तोडफोड़ कर‌ 1650 लीटर तेल चुरा लिया. जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है. इस संबंध में डिस्कॉम के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है.

जानकारी के अनुसार लाठी क्षेत्र के लोहटा गांव में स्थित डिस्कॉम के 33/11 केवी जीएसएस डिस्कॉम से सम्बंधित उपकरण चोरी होने का सिलसिला लगातार जारी है. लोहटा स्थित डिस्कॉम के 33/11 केवी जीएसएस पर अज्ञात चोरों ने पावर ट्रांसफार्मर से तोडफोड़ कर‌ 1650 लीटर तेल चुरा लिया है, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है. 

बुधवार सुबह डिस्कॉम के कर्मचारी डिस्कॉम पर पहुंचे तो वहां पर बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गए. डिस्कॉम के कार्मिकों ने इस संबंध में डिस्कॉम के अधिकारियों को सूचित किया. सूचना मिलने पर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता रामचंद्र देवपाल सहित डिस्कॉम के अधिकारी मौके पर पहुंचे. डिस्कॉम के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद लाठी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है. 

वहीं तेल चोरी करने के बाद लोहटा डिस्कॉम की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है, इससे किसानों की फसलों की सिंचाई बाधित हो गई है. लाठी डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता रामचंद्र देवपाल ने लाठी पुलिस थाने में एक लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि लोहटा डिस्कॉम के 33/11 केवी जीएसएस पर लगे पावर ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने तोडफ़ोड़ कर‌ 1650 लीटर तेल चुरा लिया है जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है, साथ ही उन्होंने शीघ्र ही कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने मांग की है.

डिस्कॉम लोहटा 3311 जीएसएस स्थित ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों जिसकी रुपये अधिकारियों पुलिस क्षेत्र सम्बंधित उपकरण unknown thieves vandalized stole 1650 liters oil worth 25 lakh rupees power transformer
Related Articles