States

Delhi Liquor burden increase : दिल्ली में शराब के शौकीनों को डबल झटका, जेब पर बढ़ा बोझ, दुकानें भी हुईं कम

Published On August 03, 2022 07:13 PM IST
Published By : Mega Daily News

विवादों से घिरी नई आबकारी नीति को एक महीने का विस्तार मिलने के बाद मंगलवार को दिल्ली में शराब की दुकानें खुल गई। सोमवार को एक दिन बंदी के बाद दोबारा दुकानें खुली तो शराब की किल्लत बरकरार रही।

GOOGLEADBLOCK

दरअसल, एक महीने के विस्तार के बाद छह जोन में शराब खुदरा बिक्री का लाइसेंस रखने वाली कंपनियों ने अपना लाइसेंस विभाग को वापस कर दिया है। इससे दिल्ली में शराब की करीब 126 दुकानें और बंद हो जाएगी। दिल्ली में अब कुल 342 दुकानें खुलेगी। जबकि 31 जुलाई तक दिल्ली में 468 दुकानें चल रही थी।

GOOGLEADBLOCK

आज से आएगा स्टॉक 

सोमवार को अघोषित ड्राई डे के मंगलवार को दुकानें खुली तो ज्यादा दुकानें खाली थी। दरअसल आबकारी नीति को लेकर एक्सटेंशन होगा की नहीं इसे लेकर लाइसेंस रखने वाली कंपनियों में ऊहापोह की स्थिति थी। इस वजह स उन्होंने कोई नया स्टॉक नहीं खरीदा। आखिरी दिनों में शराब की जमकर हुईखरीददारी से स्टॉक में भी ज्यादा मॉल नहीं था। जनपथ पर शराब की दुकान पर तैनात विक्रेता ने कहा कि अभी तक पता नहीं था कि दुकान फिर खुलेगी। इसलिए अब बुधवार से स्टॉक आएगा। इसी तरह उत्तम नगर के मटियाला रोड पर स्थित दुकान पर भी लोग शराब के लिए आ रहे थे। लेकिन बेहत सीमित ब्रांड की शराब उपलब्ध थी।

छूट खत्म होने के बोर्ड लगे

दिल्ली में शराब की दुकानें विस्तार के बाद खुल तो गई हैं लेकिन छूट खत्म हो गई है। कई दुकानों पर मंगलवार को छूट नहीं होने का पोस्टर भी लगा दिया गया है। जिसमें लिखा था कि अब शराब पर कोई छूट नहीं मिलेगी। मटियाला रोड स्थित दुकान पर यह पोस्टर लगाया गया था। दिल्ली में पहले शराब पर 25 फीसदी तक की छूट मिल रही थी। कई जगह इससे ज्यादा भी छूट मिल रही थी। इसके चलते दुकानों पर कई बार भारी भीड़ भी उमड़ पड़ी थी।

पुरानी नीति में पुराने स्थानों पर दुकान खोलने की तैयारी

दिल्ली की नई आबकारी नीति को एक महीने का विस्तार देने के साथ, पुरानी शराब शराब नीति को लागू कराने के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो एक सितंबर से लागू होने वाली पुरानी शराब नीति में पुरानी जगहों पर दुकानें खोलने की तैयारी है। शराब दुकान चलाने वाले सरकारी विभागों ने इसे लेकर उन संपत्तियों को लेकर उसके मालिकों से बातचीत भी शुरू कर दी है। पुरानी शराब नीति में कुल 864 दुकान थीं, लेकिन पहले चरण में 475 सरकारी दुकान खुलेंगी।

 

दुकानें दुकान दिल्ली पुरानी विस्तार स्टॉक आबकारी महीने मंगलवार लाइसेंस ज्यादा लेकिन तैयारी सोमवार googleadblock delhi liquor burden increase double blow lovers increased pocket shops
Related Articles