States

अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी के रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर, सीएम धामी के निर्देश के बाद ये कारवाई की गई

Published On September 24, 2022 09:57 AM IST
Published By : Mega Daily News

अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट पर देर रात उत्तराखंड की धामी सरकार का बुलडोजर गरजा. सीएम धामी के निर्देश के बाद ये कारवाई की गई और पुलकित आर्य के अवैध रिसोर्ट को ध्वस्त करने का काम चला. खुद इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बेहद सख्त नजर आ रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बने रिसोर्ट की जांच के निर्देश दिए हैं. साथ ही जो रिजॉर्ट अवैध बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हो रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा है. इसके अलावा प्रदेश भर के सभी होटल, रिजॉर्ट, गेस्ट हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों से भी संपर्क करने को कहा है ताकि उनकी स्थिति के बारे में पता चले और उनकी शिकायतों को सुना जाए उसे गंभीरता से लिया जाए.

आपको बता दें कि 18 सितंबर को अंकिता भंडारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी. पुलिस ने रिजोर्ट के मालिक पुलकित आर्य और मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की गई है.

पुलकित अंकिता भंडारी रिजॉर्ट निर्देश रिसोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर आरोपियों गिरफ्तार हत्याकांड आरोपी उत्तराखंड सरकार बुलडोजर bulldozer walked resort accused ankita bhandari murder case action taken instructions cm dhami
Related Articles