States

BJP नेता ने किया बड़ा खुलासा, कहा भारी मन से शिंदे को सीएम बनाने का फैसला लिया

Published On July 24, 2022 01:41 AM IST
Published By : Mega Daily News

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने के भाजपा के फैसले ने सभी को दंग कर दिया था. उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद लगभग तय माना जा रहा था कि देवेंद्र फडणविस एक बार फिर महाराष्ट्र की सत्ता संभालेंगे. ऐन वक्त पर भाजपा ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाकर सभी को चौंका दिया. भाजपा के इस फैसले पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. विपक्ष ने कहा था कि शिंदे खुद कोई फैसला नहीं ले सकेंगे, उनपर हमेशा भाजपा व देवेंद्र फडणविस का दबाव बना रहेगा. इस बीच भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले पर बड़ा बयान दे दिया है.

भारी मन से शिंदे को सीएम बनाने का फैसला?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के बजाए शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को ‘भारी मन’ से राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया था. पनवेल में भाजपा की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान पाटिल ने कहा कि सही संदेश देने के लिए यह फैसला लिया गया था.

चंद्रकांत पाटिल का बड़ा बयान

महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे बड़े दल भाजपा ने 30 जून को शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था. पाटिल ने कहा, ‘हमें एक ऐसा नेता देने की आवश्यकता थी जो सही संदेश दे और स्थिरता सुनिश्चित करे. केंद्रीय नेतृत्व और देवेंद्र जी ने भारी मन से शिंदे को बतौर मुख्यमंत्री समर्थन देने का फैसला लिया. हम नाखुश थे लेकिन फैसले को स्वीकार करने का निर्णय किया.’

..यह पार्टी या पाटिल का रुख नहीं

इस बीच, पाटिल की टिप्पणी से जुड़े सवाल पर प्रदेश भाजपा नेता आशीष शेलार ने संवाददाताओं से कहा कि यह पार्टी या पाटिल का रुख नहीं है, बल्कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का जिक्र कर रहे थे.

भाजपा शिंदे पाटिल मुख्यमंत्री बनाने महाराष्ट्र फैसले देवेंद्र पार्टी एकनाथ फैसला चंद्रकांत फडणविस चौंका राज्य bjp leader made big disclosure said heavy heart took decision make shinde cm
Related Articles