States

दिल्ली के बाद अब UP में भी बढ़े कोरोना के मामले, स्कूलों के लिए जारी हुई ये गाइडलाइन

Published On April 24, 2022 09:01 AM IST
Published By : Mega Daily News

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के फिर से बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. इस गाइडलाइन में सभी स्कूलों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. इसके साथ ही सभी स्कूलों में संक्रमण की रोकथाम के लिए बृहद स्तर पर अभियान चलाने और कोविड हेल्प डेस्क शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है. 

हैंड वाश के बाद ही स्कूलों में एंट्री

यूपी सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक अब हैंड वाश या हैंड सैनिटाइजेशन के बाद ही स्कूल में छात्रों और शिक्षकों को एंट्री दी जाएगी. इसके साथ ही गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलन्दशहर, बागपत और लखनऊ के स्कूलों में स्टूडेंट्स, टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. 

यूपी में फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले

अधिकारियों के मुताबिक यूपी में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में फिर तेजी आने लगी है. पिछले 24 घंटे में यूपी में कोरोना के 226 नए केस दर्ज किए गए. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1122 हो गई है. सबसे ज्यादा मामले एनसीआर में शामिल यूपी के जिलों में सामने आ रहे हैं.

दिल्ली में भी जारी हुई नई गाइडलाइन

बताते चलें कि इससे पहले दिल्ली सरकार भी स्कूलों को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर चुकी है. उस गाइडलाइन में कहा गया है कि किसी बच्चे या टीचर के कोरोना संक्रमित मिलने पर पूरी बिल्डिंग बंद करने के बजाय उस विंग या फ्लोर को ही कुछ समय के लिए बंद रखा जाए, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो.

कोरोना स्कूलों गाइडलाइन प्रदेश मामलों सरकार वायरस मास्क अनिवार्य एंट्री मुताबिक मामले पिछले संख्या दिल्ली delhi cases corona increase guideline issued schools
Related Articles