States

हादसा: तंजावुर मंदिर के 94वां उत्सव कार्यक्रम के रथ यात्रा के दौरान रथ में करंट फैलने से 10 लोगों की मौत, 15 घायल

Published On April 27, 2022 10:28 AM IST
Published By : Mega Daily News

तमिलनाडु के तंजावुर में एक बड़ा हादसा हुआ है. तंजावुर जिले में बुधवार सुबह मंदिर उत्सव के दौरान यह हादसा हुआ है जिसमें करंट लगने से 10 लोगों की जान चली गई है. जानकारी के मुताबिक जुलूस के वक्त रथ ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार के कॉटैक्ट में आ गया जिसके बाद पूरे रथ पर करंट फैल गया और आग लग गई.

रथ पर गिरा बिजली का तार

रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु सड़क से गुजर रहे थे तभी किसी तरह ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार रथ के संपर्क में आ गया और करंट फैल गया. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने और झुलसने की भी खबर है. मौके पर उच्च अधिकारियों ने पहुंचकर राहत और बचाव का काम किया.

इलाके के आईजी वी बालकृष्णन ने बताया कि इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल है. उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान रथ बिजली के नंगे तार के संपर्क में आ गया था जिसके बाद यह हादसा हुआ है. 

तंजावुर मंदिर में 94वां उत्सव कार्यक्रम हो रहा था. इस उत्सव में शामिल होने के लिए भारी तादाद में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे. इस दौरान सड़क पर पारंपरिक तरीके से रथ यात्रा का आयोजन हुआ था और इस समय यह हादसा हो गया.

हादसा दौरान तंजावुर मंदिर उत्सव लोगों बिजली जुलूस जिसके यात्रा श्रद्धालु संपर्क हादसे तमिलनाडु बुधवार accident 10 killed 15 injured due electrocution chariot rath yatra 94th festival program thanjavur temple
Related Articles