Sports

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को धमाकेदार अंदाज में 89 रनों से हराया, यूं पिटी चैंपियन ऑस्ट्रेलिया

Published On October 23, 2022 10:25 AM IST
Published By : Mega Daily News

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने धमाकेदार अंदाज में ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हरा दिया. न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे ने कमाल का खेल दिखाया. इसके बाद टिम साउदी ने खतरनाक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया. 

डेवोन कॉनवे ने किया कमाल 

डेवोन कॉनवे के 58 गेंद में नॉट आउट 92 रन की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को यहां टी20 विश्व कप के शुरूआती मैच में गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट पर 200 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर कॉनवे और फिन एलेन (16 गेंद में 42 रन) ने न्यूजीलैंड को आक्रामक शुरूआत कराई, जिससे दोनों ने 25 गेंद में 56 रन जोड़े. 

न्यूजीलैंड ने दिया 201 रनों का टारगेट 

न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 201 रनों का टारगेट दिया, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला 89 रनों से गंवा बैठी. न्यूजीलैंड की तरफ से  कप्तान केन विलियमसन (23 रन) के साथ 69 रन की साझेदारी बनाई. ग्लेन फिलिप्स (12 रन) और जेम्स नीशाम (नाबाद 26 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिए. 

बल्लेबाज नहीं दिखा पाए कमाल 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कोई भी बल्लेबाज कमाल का खेल नहीं दिखा पाया. ओपनर डेविड वॉर्नर सिर्फ 5 रन ही बना सके. वहीं, कप्तान आरोन फिंच ने 13 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए. उन्होंने 28 रनों की पारी खेली. उनके अलावा बाकी बल्लेबाज रन बनाना तो दूर क्रीज पर टिक ही नहीं पाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने दो विकेट झटके. जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम ने साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था.

न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया कॉनवे दिया डेवोन बल्लेबाज वर्ल्ड ऑस्ट्रेलियाई विकेट टारगेट कप्तान ग्लेन योगदान धमाकेदार अंदाज t20 world cup new zealand beat australia 89 runs blazing style thus pitting champions
Related Articles