Sports

क्रिकेट जगत के लिए बुरी खबर, इस दिग्गज खिलाड़ी का हुआ निधन

Published On January 11, 2023 01:19 AM IST
Published By : Mega Daily News

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत  गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच से हुई. दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे गुवाहाटी मैच से पहले पूरे क्रिकेट जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आई. एक दिग्गज खिलाड़ी अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गया. इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया था. 

इस दिग्गज खिलाड़ी का हुआ निधन 

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रूस मरे (Bruce Murray) का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. ब्रूस मरे (Bruce Murray) दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज थे, जिन्होंने फरवरी 1968 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 13 मैचों में 23.92 की औसत से 598 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे. ब्रूस मरे (Bruce Murray) का बेस्ट स्कोर 90 रहा था, जो उन्होंने  1969 में लाहौर में बनाया था. 

पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी यादगार पारी 

ब्रूस मरे (Bruce Murray) ने पाकिस्तान के खिलाफ कम स्कोर वाले मैच में 127 रनों की निर्णायक पहली पारी की बढ़त हासिल करने में मदद की थी. न्यूजीलैंड ने उस टेस्ट मैच को पांच विकेट से जीत लिया था. आखिरकार, न्यूजीलैंड की टीम ने इन तीन मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था, जिससे यह जीत उनकी पहली टेस्ट-सीरीज जीत भी थी. वहीं, 1968 में वेलिंगटन में तीसरे टेस्ट के दौरान भारत के खिलाफ एक ओवर फेंकने और सलामी बल्लेबाज सैयद आबिद अली को आउट करने के दौरान ब्रूस मरे (Bruce Murray) केवल तीन इंटरनेशनल क्रिकेटरों में से एक थे जिन्होंने एक विकेट लिया और कोई रन नहीं दिया था. 

ब्रूस मरे का घरेलू करियर 

ब्रूस मरे (Bruce Murray) ने कुल मिलाकर 102 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे, जिनमें से अधिकांश घरेलू क्रिकेट में वेलिंगटन के लिए आए और 35.55 के औसत से 6257 रन बनाए, जिसमें छह शतक शामिल थे. न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने अपने पुरुष और महिला टीम के ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा, 'हमें पूर्व टेस्ट बल्लेबाज और 82 वर्ष की उम्र में ब्रूस मरे के निधन पर गहरा दुख हुआ है. 'बैग्स' (जैसा कि उन्हें जाना जाता था) ने 1968 और 71 के बीच 23.92 की औसत से 13 टेस्ट खेले. वह न्यूजीलैंड की अमेलिया और जेस केर के दादा थे. हमारी संवेदना उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं.'

ब्रूस न्यूजीलैंड क्रिकेट bruce murray टेस्ट मैचों खिलाड़ी बल्लेबाज खिलाफ सीरीज गुवाहाटी दिग्गज पूर्व सलामी bad news cricket world legendary player passed away
Related Articles