Religious

चाणक्य नीति अनुसार महिलाओं के अंदर है अगर ये चार अवगुण तो समझो बर्बादी निश्चित, बनाकर रखें इनसे दो कदम दूरी

Published On August 30, 2022 12:10 PM IST
Published By : Mega Daily News

आचार्य चाणक्‍य द्वारा लिखा गया नीति शास्‍त्र मनुष्‍य जीवन के लिए अनमोल खजाना है। इसमें जीवन के रहस्‍यों को लेकर कई बातें बताई गई हैं। इनमें बताए गए उपायों को अपना कर व्‍यक्ति अपने जीवन को सुधार सकता है। आचार्य चाणक्‍य ने अपने इस नीति शास्‍त्र में महिलाओं के बारे में भी कई बातें बताई हैं। आचार्य कहते हैं कि परिवार को बनाने-बिगाड़ने में महिलाओं की सबसे बड़ी भूमिका होती है। अगर महिला गुणी है तो वह परिवार की दशा सुधार ऊंचाइयों पर ले जाती है, वहीं अवगुणों से युक्‍त महिला घर-परिवार को तबाह कर सकती है। इसलिए ऐसी महिलाओं से हमेशा दूरी बनाकर रखें।

GOOGLEADBLOCK

अशिक्षित महिला

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि शिक्षा परिवार और समाज में बड़ा बदलाव लाता है। अगर कोई शिक्षित और बुद्धिमान महिला है तो वह परिवार और समाज का निर्माण का कार्य करेगी। वहीं अशिक्षित महिला परिवार को बर्बाद कर सकती है। क्‍योंकि शिक्षा के अभाव में इनके अंदर कई तरह के ऐसे अवगुण घर कर सकते हैं, जो पूरे समाज को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

GOOGLEADBLOCK

लालच से युक्‍त महिला

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि पुरुष हो या महिला अगर किसी में लालच की भावना आ गई तो वह उसके समेत आसपास के लोगों को बर्बाद कर सकती है। वहीं अगर महिला के अंदर लालच का अवगुण है तो इसका सबसे ज्‍यादा प्रभाव परिवार पर पड़ता है। इस अवगुण से युक्‍त महिला न केवल घर की शांति भंग कर देती है, बल्कि पूरे परिवार को ही बर्बाद कर देती हैं।

अहंकारी महिला

आचार्य चाणक्‍य का मानना है कि अहंकार हर मानव के लिए विनाशकारी होता है। वहीं अहंकार अगर किसी स्‍त्री में है तो उससे मां सरस्‍वती और मां लक्ष्‍मी दोनों नाराज रहती हैं। ऐसी महिलाएं ना तो अपने ज्ञान-बुद्धि का उपयोग कर पाती है और न ही सही दिशा में कोई कार्य कर पाती है। ये अपने अहंकार के कारण घर की सुख-समृद्धि को पूरी तरह से खत्‍म कर देती हैं।

झूठ बोलने वाली महिला

किसी महिला में अगर झूठ बोलेने का अवगुण है, तो यह भी परिवार के बर्बादी का कारण बन सकता है। आचार्य कहते हैं कि जो महिलाए झूठ बोलती हैं, वे अपने परिवार को कभी भी धोख दे सकती है। इनके झूठ बोलने से परिवार के बीच हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता रहता है। जिससे पूरा परिवार ही बर्बाद हो जाता है।

महिला परिवार आचार्य चाणक्‍य बर्बाद अवगुण महिलाओं युक्‍त अहंकार शास्‍त्र बातें सुधार हमेशा googleadblock अशिक्षित according chanakya policy four demerits inside women understand ruin sure keep two steps away
Related Articles