Political News

सिंधिया मेरे बेटे जैसे, उनसे कोई दुश्मनी नहीं, उनके सीएम बनने से मुझे कोई दिक्कत नहीं थी, दिग्विजय सिंह ने महाराज को बताया कुर्सी का प्रेमी

Published On July 25, 2022 12:23 PM IST
Published By : Mega Daily News

दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से किसी झगड़े से इनकार किया है। सिंधिया को अपने बेटे जैसा बताते हुए दिग्विजय ने कहा है कि उनके पिता माधवराव को कांग्रेस में लाने में उनकी बड़ी भूमिका थी। वे तो ज्योतिरादित्य को मुख्यमंत्री बनाने के भी पक्ष में थे, लेकिन पिछला लोकसभा चुनाव हारने के बाद वे डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने तो कमलनाथ और सिंधिया के बीच समझौता कराने की भी कोशिश की, लेकिन सिंधिया अति महत्वाकांक्षा के शिकार हो गए। वे कुर्सी से दूर नहीं रह सकते। इसलिए कांग्रेस छोड़ बीजेपी में चले गए।

GOOGLEADBLOCK

दिग्विजय ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के पतन के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को जिम्मेदार बताया। दिग्विजय ने कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस छोड़ने वाले हर विधायक को 20 से 35 करोड़ रुपये दिए और सिंधिया ने सौदा पटाया।

GOOGLEADBLOCK

दिग्विजय ने नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई को साजिश करार दिया है। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में दिग्विजय ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में पैसों का कोई लेन-देन नहीं हुआ। ईडी इस मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछताछ कर चुकी है जबकि उनके खातों से न पैसे निकले, न ही खातों में पैसे जमा हुए। ऐसे में इस मामले में पैसों की चोरी या गबन का आरोप निराधार है। यह केवल गांधी-नेहरू परिवार को बदनाम करने की साजिश है।

 सवाल-जवाब के दौरान दिग्विजय ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमले किए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहले फैसले लेते हैं, फिर उस पर सोचते हैं। इसलिए उनके फैसलों के उल्टे नतीजे सामने आते हैं। दिग्विजय ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के मुद्दों पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा।

दिग्विजय सिंधिया कांग्रेस ज्योतिरादित्य बीजेपी मामले लेकिन उन्होंने कमलनाथ इसलिए googleadblock सरकार नेशनल हेराल्ड साजिश scindia like son enmity problem becoming cm digvijay singh told maharaj lover chair
Related Articles