Madhya Pradesh

कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने की CM शिवराज की तारीफ, जिसके बाद मचा बवाल

Published On December 12, 2022 10:40 AM IST
Published By : Mega Daily News

राजनीति में कांग्रेस नेता भाजपा पर निशाना साधते रहते है, तो वहीं भाजपा नेता कांग्रेस की नेताओं पर सवाल उठाते रहते है। यह बात तो राजनीति में आम रहती है। लेकिन अभी हालहिं में कांग्रेस के दिग्गज नेता लक्ष्मण सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की है। जिसने सबको चौंका दिया है। लक्ष्मण सिंह ने शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा है कि सीएम की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। जिसके बाद राजनैतिक हलचल तेज़ हो गई।

GOOGLEADBLOCK

हमेशा बने रहते है सुर्खियों में

कांग्रेस विधायक और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है । ऐसे में वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करके उन्होंने विवादों को एक बार फिर जन्म दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पार्टी को भी नसीहत देते हुए नजर आ रहे है। अपनी पार्टी को सलह देते हुए कहा की पार्टी को बूथ स्तर पर कार्य करने की ज़रूरत है।

कांग्रेस लक्ष्मण शिवराज चौहान तारीफ पार्टी राजनीति भाजपा मुख्यमंत्री विवादों उन्होंने निशाना साधते नेताओं उठाते senior congress leader praised cm shivraj ruckus
Related Articles