Madhya Pradesh

प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई के मामले में शिवराज सरकार ने आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर

Published On December 25, 2022 10:53 PM IST
Published By : Mega Daily News

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लड़की की बेरहमी से पिटाई के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले के मुख्य आरोपी के घर को बुलडोजर से गिरा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, प्रेमी ने प्रमिका से शादी करने के लिए कहा, लेकिन प्रेमिका ने इनकार कर दिया. प्रेमिका के विरोध करने पर प्रेमी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई का ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.

पुलिस के मुताबिक, रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ढेरा गांव के पास युवती के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं, पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में लापरवाही बरतने वाले मऊगंज थाना प्रभारी सोता मौर्या को निलंबित करके पुलिस लाइन अटैच कर दिया है.

साथ ही पूरे मामले की जांच मऊगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल के हाथों सौंप दी गई है. उधर मुख्य आरोपी पंकज त्रिपाठी के अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उसके घर को जमींदोज कर दिया है.

दरअसल, ढेरा गांव के पास एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ जमकर मारपीट की थी. मारपीट करने का वीडियो उसके ही सहयोगी ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपने प्रेमिका से शादी के लिए जबरदस्ती कर रहा था. प्रेमिका ने जब इसका विरोध किया और बताया कि हमारे परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं होंगे तो युवक ने युवती के साथ जमकर मारपीट की.

युवक लड़की को तब तक मारता रहा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई. घटना का वीडियो उसके साथी ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया और मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई. साइबर सेल की मदद से मुख्य आरोपी की सूचना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मिली तो पुलिस ने साइबर सेल की मदद से दबिश देकर कल रात 1 बजे उसे भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

वहीं, महिला संबंधी अपराध में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार मऊगंज थाना प्रभारी सोता मौर्या को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पुलिस लाइन अटैच कर दिया है. इसकी जांच के लिए मऊगंज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी सौंप दी गई है.

पुलिस मामले आरोपी प्रेमिका मऊगंज गिरफ्तार मुख्य वीडियो वायरल मारपीट पिटाई प्रभारी प्रदेश लड़की प्रशासन shivraj government fired bulldozer house accused case brutally beating girlfriend
Related Articles