Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के लोगों का पसंदीदा नास्ता पोहा-जलेबी, समोसा को लेकर बड़ा ऐलान, लगा इस चीज़ पर लगा प्रतिबंध

Published On September 07, 2022 11:38 PM IST
Published By : Pushplata Sachan

MP के लोगों के दिन की शुरुआत पोहा और समोसे के नास्ते के साथ ही शुरू होती है. क्योंकि पोहा और समोसा यहां के लोगों का सबसे पसंदीदा नास्ता है, जिसके लिए सुबह-सुबह दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनें लगती हैं. लेकिन अब आपके इस पसंदीदा नास्ते को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है. जिसकी शुरुआत भोपाल से होने जा रही है. 

GOOGLEADBLOCK

पेपर में नहीं मिलेंगे पोहा-जलेबी समोसा 

दरअसल, अब तक पोहा-जलेबी समोसा का नास्ता लगभग हर दुकान पर पेपर (अखबार) में ही मिलता था. लेकिन अब जनता की सेहत को देखते हुए अब पोहा समोसा का नास्ता पेपर में नहीं मिलेगा. पेपर में समोसे/पोहा बांध कर अथवा परोसने को रोकने के अभियान की आज से राजधानी भोपाल से शुरुआत हो रही है. 

GOOGLEADBLOCK

दुकानों पर लगेंगे पंपलेट 

भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं कि किसी भी दुकान पर नास्ता पेपर में नहीं मिलेगा. इसके लिए दुकानों पर पम्प्लेट लगाये जायेंगे तथा विक्रेताओं से शपथ-पत्र लिया कि उनके न्यूजपेपर का उपयोग खाद्य सामग्रियों के निर्माण/रखरखाव/परोसने में नहीं किया जायेगा. न्यूजपेपर और ऐसे हीं अन्य कागजों में भोजन से जुड़ा उपयोग पूर्णत बन्द करने के निर्देश जारी किए गए हैं. 

पसंदीदा नास्ता 

बता दें कि आम तौर पर पोहा, समोसा, कचौड़ी, भजिया, ब्रेड बड़ा जैसा नास्ता पेपर में ही परोसा जाता है. जबकि छोटी-छोटी दुकानों पर लोग इन्हें पेक करके भी इसी तरह से घर भेजते हैं. पर अब राजधानी कलेक्टर में पेपर में नास्ता देने पर प्रतिबंध लगाने वाले अभियान की शुरुआत कर दी गई है. 

पेपर में नास्ता सेहत के लिए हानिकारक 

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की एक रिपोर्ट मे खुलासा भी हुआ है कि अखबार में खाना सेहत के लिए हानिकारक है अखबार की छपाई में इस्तेमाल स्याही के पेट में जाने से गंभीर बीमारी होती है. स्याही के केमिकल से सबसे पहले पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं. अखबार में लिपटा ऑयली खाना और भी खतरनाक होता है. अखबार पर गर्म खाना रखने से ये स्‍याही चिपक जाती है. इससे कैंसर जैसी बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं.

नास्ता शुरुआत समोसा दुकानों अखबार पसंदीदा भोपाल लोगों नास्ते लेकिन googleadblock पोहाजलेबी दुकान मिलेगा अभियान poha jalebi favorite snack people madhya pradesh big announcement regarding samosa ban thing
Related Articles