नई दिल्लीः कहीं सरकारी या गैरसरकारी संस्था में जॉब करते हुए आपका पीएफ कट रहा है तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। सरकार अब जल्द ही पीएफ कर्मचारियों के अकाउंट में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने जा रही है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सरकार इस बार 8.1 फीसदी ब्याज का ऐलान कर चुकी है, जिसके अकाउंट में आने का इंतजार है।
GOOGLEADBLOCK
चालीस साल में पहली बार सबसे कम ब्याज दिया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में काफी निराशा दिख रही है। ईपीएफओ ने कर्मचारियों के अकाउंट में ब्याज का पैसा भेजने का आधिकारिक तौर पर तो ऐलान नहीं किया है, लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में 15 अक्टूबर तक का दावा किया जा रहा है।
GOOGLEADBLOCK
जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल लोगों को ब्याज के लिए 6 से 8 महीने इंतजार करना पड़ा था। पिछले साल कोविड के चलते माहौल अलग था, इस वर्ष सरकार देर नहीं करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में इस महीने के अंत तक ब्याज के पैसे खाते में ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इस साल का ब्याज 40 साल के सबसे निचले स्तर पर है।
अगर आपके पीएफ खाते में 10 लाख रुपये हैं तो ब्याज के रूप में 81,000 रुपये मिलेंगे.
अगर आपके पीएफ खाते में 7 लाख रुपये हैं तो ब्याज के रूप में 56,700 रुपये मिलेंगे.
अगर आपके पीएफ खाते में 5 लाख रुपये हैं तो ब्याज के 40,500 रुपये आएंगे.
आपके खाते में एक लाख रुपये हैं तो 8,100 रुपये आएंगे.
आप अपने पीएफ का पैसा चेक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद EPFO के मैसेज के जरिए आपको PF की डिटेल मिल जाएगी। यहां भी आपका UAN, पैन और आधार लिंक होना जरूरी है। ऐसे ही आपको जल्द बैलेंस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।