India

पीएम आवास को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, इस ऐलान के बाद सभी को मिलेगा बड़ा फायदा

Published On October 28, 2022 02:03 AM IST
Published By : Mega Daily News

 पीएम आवास के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की है. सरकार ने पीएम आवास को लेकर बड़ा ऐलान किया है. सरकार के इस ऐलान के बाद आप सभी को बड़ा फायदा मिलेगा. प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (PMAY-G Scheme) को 2024 तक जारी रखने को मंजूरी मिल गई है. आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट.

सरकार का बड़ा ऐलान

गौरतलब है कि सरकार ने PM आवास योजना- ग्रामीण के तहत 2.95 करोड़ पक्के मकान अलॉट करने का लक्ष्य रखा है. अब तक लगभग 2 करोड़ पक्के आवास बना कर दिए गए हैं. लेकिन अब भी कई ऐसे परिवार बाकी हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को 2024 तक जारी रखने को मंजूरी दी गई है. इससे लाखों ग्रामीणों को बड़ा फायदा होगा. 

जानिए क्या कहा सरकार ने?

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस योजना में केंद्र सरकार का कुल खर्च 1,43,782 करोड़ रुपये होगा और इसमें नाबार्ड को लोन के इंट्रेस्ट पेमेंट के लिए 18,676 करोड़ रुपये शामिल है. दरअसल, सरकार इस योजना के जरिए पहाड़ी राज्यों को भी 90 फीसदी और 10 फीसदी के आधार पर पेमेंट करती है. जबकि बाकी केंद्र और राज्यों का 60 फीसदी और 40 फीसदी पेमेंट होता है. जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में सरकार 100 फीसदी पैसे खर्च करती है. 

शौचालय के लिए भी मिलता है पैसा 

गौरतलब है कि सरकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय बनाने के लिए 12,000 रुपये देती है, जो भवन निर्माण के अलावा दिया जाता है. इस योजना के तहत हर परिवार के लिए पक्का मकान, पानी, बिजली और शौचालय उपलब्ध करवाने का सरकार का संकल्प पूरा हो रहा है.

सरकार फीसदी ग्रामीण करोड़ योजना केंद्र रुपये पेमेंट शौचालय फायदा प्रधानमंत्री मंजूरी गौरतलब पक्के announcement government get big benefit go governments regarding pm housing everyone
Related Articles