India

आपके लिए खुशखबरी और सस्ता हो सकता है पेट्रोल, जाने कैसे

Published On June 04, 2022 01:20 AM IST
Published By : Mega Daily News

सरकार की तरफ से प‍िछले द‍िनों पेट्रोल-डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी (Petrol-Diesel Excise Duty Cut) कम क‍िए जाने के बाद एक और खुशखबरी आ रही है. इस बार यह गुड न्‍यूज सात समंदर पार से आई है. इस खबर को पढ़कर आप वाकई खुश हो जाएंगे. जी हां, यह फैसला आपके हक में हो सकता है. अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले द‍िनों में पेट्रोल-डीजल के रेट और कम होने की संभावना है.

112-118 डॉलर प्रत‍ि बैरल की रेंज में क्रूड ऑयल

दरअसल, क्रूड ऑयल की लगातार बढ़ती कीमत को नीचे लाने के ल‍िए ओपेक प्‍लस देशों (OPEC+) की ओर से बड़ा फैसला ल‍िया गया है. क्रूड ऑयल 112-118 डॉलर प्रत‍ि बैरल की रेंज में बना हुआ है. पिछले चार महीने में क्रूड के दाम नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं. तेल की बढ़ती कीमत से महंगाई का ग्राफ बढ़ रहा है. लेक‍िन अब OPEC+ देशों ने Crude की आग शांत करने का फैसला लिया है.

क्रूड के भाव में कमी आने की संभावना

तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक (OPEC) और रूस समेत अन्य सहयोगी देशों ने जुलाई-अगस्त से कच्चे तेल का उत्पादन (Crude Oil Production Hike) बढ़ाने का फैसला लिया है. इस फैसले से क्रूड के भाव में कमी आने की संभावना है. OPEC+ देशों ने जुलाई-अगस्‍त में 6.48 लाख बैरल प्रत‍िद‍िन क्रूड  उत्‍पादन करने का फैसला लि‍या है.

लॉकडाउन में कच्चे तेल की खपत कम हुई थी

OPEC+ देशों के इस कदम से पेट्रोल-डीजल के रेट में कमी आने की संभावना है. इसका असर यह हो सकता है क‍ि बढ़ती महंगाई से प्रभावित हो रही दुनियाभर की अर्थव्यवस्था को कुछ राहत म‍िले. साल 2020 में कोरोना महामारी के समय लॉकडाउन लगने पर कच्चे तेल की खपत में कमी आई थी. इससे क्रूड (Crude Oil Price) का भाव भी नीचे आ गया था. उस समय दाम स्‍थ‍िर रखने के ल‍िए OPEC+ देशों ने कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती की थी.

क्रूड देशों फैसला संभावना opec कच्चे पेट्रोलडीजल बढ़ती द‍िनों 112118 प्रत‍ि महंगाई उत्पादन crude लॉकडाउन good news petrol may cheaper know
Related Articles