Health

उंगलियां चटकाने से बहुत आराम मिलता है, लेकिन ऐसा करने से सेहत पर ये बुरा असर पड़ता है

Published On December 12, 2022 09:09 AM IST
Published By : Mega Daily News

उंगलियां चटकाना कई लोगों की आदत होती है. सर्दियों में हड्डियों की अकड़न दूर करने के लिए बैठे-बैठे उंगलियां चटकाते रहते हैं. कई लोग गर्दन और पैरों को भी घुमा-घुमाकर चटकाते रहते हैं. उंगलियां चटकाने से मसल्स और जोड़ों को कुछ वक्त के लिए बहुत अच्छा महसूस होता है. हड्डियों को चटकाने से बहुत आराम मिलता है, लेकिन ऐसा करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि उंगलियां चटकाने से क्या नुकसान हो सकते हैं. 

लिक्विड हो जाता है खत्म

उंगलियों के बीच में सिनोवियल फ्लूइड लिक्विड भरा हुआ होता है जो उंगलियां चटकाने की वजह से खत्म हो जाता है. जोड़ों के बीच में इस लिक्विड का भरा हुआ होना जरूरी है. सिनोवियल फ्लूइड लिक्विड के खत्म हो जाने पर उंगलियों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है. 

हड्डियों के बीच होती है रगड़

उंगलियों को चटकाते वक्त हड्डियों के बीच में रगड़ाव होता है. उंगलियों के बीच में एक लिक्विड पाया जाता है जो ग्रीसिंग का काम करता है. जब उंगलियों को चटकाते हैं तो इसके बवल्स फूटते हैं इसी वजह से हड्डियों से आवाज आती है. 

उंगलियों में सूजन की वजह 

उंगलियां चटकाने से उनमें सूजन आ सकती है. ज्यादा उंलगलियां चटकाने से आपके जोड़ों के टिश्यूज डैमेज हो सकते हैं. इससे उंगलियों में दर्द की परेशानी हो सकती है. 

आर्थराइटिस की परेशानी

ज्यादा उंगलियां चटकाने की वजह से आर्थराइटिस की परेशानी हो सकती है. हड्डियों की ये खतरनाक बीमारी आपके जोड़ों में हमेशा दर्द की वजह बन सकती है. आर्थराइटिस से बचना है तो उंगलियां चटकाना बंद कर देना चाहिए. 

दर्द की परेशानी 

उंगलियां चटकाने से वे कमजोर पड़ सकती हैं. चटकाने की वजह से उंगलियों की हड्डी कमजोर पड़ सकती है. अगर आप पैरों की भी उंगलियां चटकाते हैं तो पैरों में भी दर्द की परेशानी हो सकती है.

उंगलियां चटकाने उंगलियों हड्डियों चटकाते लिक्विड परेशानी जोड़ों पैरों आर्थराइटिस चटकाना सिनोवियल फ्लूइड ज्यादा कमजोर cracking fingers gives lot relief bad effect health
Related Articles