Entertainment

सतीश कौशिक की मौत के बाद से फरार है यह उद्योगपति, फार्म हाउस पर पुलिस को मिली ये 'संदिग्ध चीज'

Published On March 11, 2023 11:12 AM IST
Published By : Mega Daily News

एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत पर नया खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, सतीश कौशिक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई. सूत्रों के मुताबिक, जब दिल्ली पुलिस की टीम ने फार्म हाउस में जाकर जांच की तो पुलिस को कुछ 'दवाइयां' मिली थीं. पुलिस को अब डिटेल पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतजार है. जिसके बाद ही सारी तस्वीर साफ हो पाएगी. पुलिस ने होली की पार्टी में आए मेहमानों की लिस्ट भी तैयार की है जो उस वक्त फार्म हाउस में मौजूद थे. पुलिस उस उद्योगपति से भी पूछताछ करना चाहती है जो सतीश कौशिक की मौत के बाद से फरार है.

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौत के सटीक कारण जानने का इंतजार कर रहे हैं. पुलिस की एक क्राइम टीम साउथ-वेस्ट दिल्ली में स्थित फार्म हाउस पर गई थी, जहां होली पार्टी हुई थी. फार्म हाउस से दवाइयां बरामद हुई हैं.

जानकारी के मुताबिक, एक उद्योगपति के फार्म हाउस पर पार्टी आयोजित की गई थी. पुलिस गेस्ट लिस्ट को खंगाल रही है. पार्टी में वो उद्योगपति भी शामिल हुआ था, जिसकी पुलिस को तलाश है. सतीश कौशिक की मौत के बाद से वह फरार चल रहा है.

पुलिस फार्म कौशिक दिल्ली पार्टी सूत्रों मुताबिक उद्योगपति पोस्टमार्टम रिपोर्ट इंतजार लिस्ट एक्टर डायरेक्टर खुलासा industrialist absconding since death satish kaushik police found suspicious thing farm house
Related Articles