Entertainment

TMKOC के सेट से बड़ी खबर : मेहता जी के बाद अब टप्पू और बबीता जी तारक मेहता शो छोड़ने की तैयारी में!, असित मोदी बोले...

Published On August 16, 2022 06:02 PM IST
Published By : Mega Daily News

टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने हाल ही में अपने 14 साल पूरे किए थे। यह शो लंबे समय से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि, बीते कुछ समय में इस शो में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। इस शो के कई अहम कलाकार अब इसे छोड़ कर जा चुके हैं। ऐसे में प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने हाल ही में शो की कास्ट में हुए बदलाव को लेकर रिएक्ट किया है।

GOOGLEADBLOCK

टप्पू और बबीता जी शो छोड़ने की तैयारी में!

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा वकानी और शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ दिया है, जबकि राज अनादकट और मुनमुन दत्ता के शो से बाहर होने की अफवाहें पहले से ही चल रही हैं। ऐसे में असित ने अपने कलाकारों से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए कहा है। इस बारे में असित मोदी ने बात करते हुए कहा कि दर्शकों ने शो को पसंद किया है क्योंकि वे इन अभिनेताओं को केवल इन किरदारों में ही देखना चाहते हैं। अगर वे सब कुछ करना शुरू कर देगें तो शो की वैल्यू नहीं रहेगी।

GOOGLEADBLOCK

कलाकारों के शो छोड़ने पर बोले असित

असित मोदी ने शो के कलाकरों के छोड़ने पर कहा कि जब कोई कलाकार जाने का फैसला करते हैं, तो मेरा विश्वास करो मैं सबसे ज्यादा बुरा महसूस करता हूं। यह मेरा परिवार है और मैं उन्हें शो में मिला। मैं उनसे यह समझने की पूरी कोशिश करता हूं कि निराशा का कारण क्या है और इसे सुलझाने की कोशिश करता हूं। ये सफर है, कुछ रुकेंगे और कुछ बीच में ही निकल जाएंगे।

हालांकि, मैंने कभी भी किसी मुद्दे को परेशानी का कारण नहीं बनने दिया। मैं बस इतना चाहता हूं कि हर कोई साथ रहे और सफलता का आनंद उठाए। फिर भी अगर वे जाना चाहते हैं, तो मैं क्या करूं? दर्शकों ने उन्हें इतना प्यार दिया है और किसी अभिनेता के जाने पर वे भी परेशान हो जाते हैं। मैं बस इतना चाहता हूं कि हम एक परिवार के रूप में एक साथ दुनिया का मनोरंजन करते रहें।

शैलेस लोढ़ा के शो छोड़ने पर कही यह बात

शो के तारक मेहता द्वारा शो छोड़ने पर असित ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलने में यकीन रखते हैं। लेकिन अगर कोई साथ नहीं आना चाहता तो वह क्या कर सकते हैं। लोगों का पेट भर गया है। उन्हें लगता है कि वे बहुत कुछ कर चुके हैं इसलिए अब कुछ और करना चाहते हैं। इस दौरान असित मोदी ने सख्त लहजे में यह भी कहा कि शो रुकेगा नहीं, नए तारक मेहता जरूर आएंगे, पुराने आएंगे तो हमें बहुत खुशी होगी। हम बस लोगों का मनोरंजन करना चाहते हैं।

चाहते छोड़ने मेहता दर्शकों मनोरंजन उन्हें चाहता हालांकि बदलाव कलाकार googleadblock लोढ़ा कलाकारों परिवार कोशिश big news sets tmkoc mehta tappu babita preparing leave tarak show asit modi said
Related Articles