बता दें कि हम यहां iPhone 14 Plus के 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की बात कर रहे हैं. इस स्मार्टफोन को 89,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. इसे खरेदते समय अगर आप HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुल मिलाकर 2,750 रुपये की छूट मिल जाएगी यानी आपके लिए iPhone 14 Plus की कीमत 87,150 रुपये हो जाएगी.
GOOGLEADBLOCK
इतने बड़े डिस्काउंट के लिए बैंक ऑफर के साथ आपको डील में शामिल एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाना होगा. पुराने फोन कर बदले में इस फोन को खरीदकर आप 19,900 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. अगर आपको इस ऑफर का पूरा फायदा मिल जाता है तो आप iPhone 14 Plus को 22,650 रुपये के टोटल डिस्काउंट के बाद 67,250 रुपये में घर लेकर जा सकेंगे.
GOOGLEADBLOCK
128GB स्टोरेज वाले इस वेरिएंट में 6.7-इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर (XDR) डिस्प्ले दिया जा रहा है. ये फोन A15 बायोनिक चिप पर काम करता है और इसमें डुअल रीयर कैमरा सेटअप है जिसके दोनों सेंसर्स 12MP के हैं. iPhone 14 Plus का फ्रंट कैमरा भी 12MP का ही है. बता दें कि इस 5G स्मार्टफोन में एक्स्पैंडेबल स्टोरेज नहीं है, ऑडियो जैक नहीं दिया जा रहा है और इसमें क्विक चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा भी नहीं दी जा रही है.