Astrology

आज का राशिफल : इस राशि के लोग रहेंगे प्रसन्न, मिलेगा धन, बन रहे है यात्रा के योग

Published On May 10, 2022 10:00 AM IST
Published By : Mega Daily News

आज का दिन 10 मई 2022 मंगलवार कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा परिणाम लेकर आ सकता है. दूसरों की आलोचना में अपना समय बर्बाद न करें. आमदनी में वृद्धि होगी. आप सकारात्मक रहेंगे. किसी बहसबाजी में न पड़ें. युवा वर्ग को लाभ होगा. आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा. व्यवसाय की स्थिति में सुधार आयेगा. रुके हुये कार्य आज शुरू हो जायेंगे. सामाजिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं.

मेष आज का राशिफल 10  मई 2022 : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन सामान्य रहेगा. सभी चीजें मन मुताबिक पूरी होंगी. परिवारवालों के साथ अधिक समय बीताएंगे. जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी. अगर किसी अपने से अनबन चल रही है तो उसे भुलाकर दोस्ती का हांथ बढ़ायें. विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं, आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. 

वृषभ आज का राशिफल 10  मई 2022 : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि आपका दिल कहीं बाहर जाने का हो सकता है. वैवाहिक जोड़ो के लिए के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आपस का प्यार और बढ़ेगा. दूरियां कम होंगी और आपसी निकटता बढ़ेगी.

मिथुन आज का राशिफल 10  मई 2022 : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है. उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें. मुसीबत के वक़्त परिवार से आपको मदद और सलाह हासिल होगी. आप दूसरों के तजुर्बों से कुछ सबक़ सीख सकते हैं. यह आपके आत्मविश्वास की मज़बूती के लिए बहुत ज़रूरी है. 

कर्क आज का राशिफल 10  मई 2022 : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कारोबार में किए गए निवेश से धन लाभ होगा. व्यर्थ की भागदोड़ लगी रहेगी. माता-पिता के स्वास्थ को लेकर परेशान हो सकते हैं. आज किए गए कार्यो में सफलता मिलेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. पारिवारिक खर्चों में वृद्धि होगी।

सिंह आज का राशिफल 10  मई 2022 : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि आपकी मानसिक क्षमताओं में इज़ाफ़ा करेगा. किसी भी तरह के हालात को क़ाबू में रखने के लिए इस रफ़्तार को बरक़रार रखिए. भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें. जिसपर आप यक़ीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो. आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी.

कन्या आज का राशिफल 10  मई 2022 : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है. आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ. भूमि से जुड़ा विवाद लड़ाई में बदल सकता है. मामले को सुलझाने के लिए अपने माता-पिता की मदद लें. उनकी सलाह से काम करें, तो आप निश्चित तौर पर मुश्किल का हल ढूंढने में क़ामयाब रहेंगे.

तुला आज का राशिफल 10  मई 2022 : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. शिक्षा से जुडे़ लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. कारोबार में सामान्य लाभ होगा. वाणी पर नियत्रंण रखें नहीं तो कलह का सामना करना पड़ सकता है.

वृश्चिक आज का राशिफल 10  मई 2022 : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज धन और परिवार के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा. जरूरी कामों में किस्मत साथ मिलेगा. जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरा हो जायेगा. आप अपने लक्ष्य के बेहद करीब रहेंगे. समय अनुकूल है, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा. 

धनु आज का राशिफल 10  मई 2022 : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है. आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है. प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें. कुछ के लिए पार्ट-टाइम नौकरी अच्छा विकल्प है. आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं. आज अपने जीवनसाथी का वह रुख़ देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है.

मकर आज का राशिफल 10  मई 2022 : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. आपको अपनी बेहतर प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया जा सकता है. पारीवारिक कामों के लिये कोई भी फैसला करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें, या फिर घर के किसी बड़े से डिस्कस जरूर कर लें. लवमेट के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं.

कुंभ आज का राशिफल 10  मई 2022 : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि आज आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा. आज खुद की परफॉरमेंस से खुश रहेंगे. आज आपका आत्म विश्वास हाई बना रहेगा. आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे. जिससे प्रभावित होकर कोई आपको अच्छा अवसर प्रदान कर सकता है. किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा. 

मीन आज का राशिफल 10  मई 2022 : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी. अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे, तो नुक़सान मुमकिन है. दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे. ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है.

राशिफल बताता अच्छा लोगों होगी रहेंगे होगा रहेगा जिससे दूसरों करें वृद्धि परिवार ज़रूरत कारोबार todays horoscope people zodiac happy get money travel yoga made
Related Articles