Astrology

हस्तरेखा विज्ञान: हथेली में ऐसी राहु रेखा होती है बेहद शुभ, होते हैं अथाह धन के स्वामी

Published On May 26, 2022 10:34 AM IST
Published By : Mega Daily News

आमतौर पर राहु को लेकर लोगों के मन में डर की भावना होती है, जबकि राहु केवल नकारात्‍मक फल ही नहीं देते हैं. बल्कि शुभ फल भी देते हैं. यहां तक कि जिन लोगों पर राहु मेहरबान हो जाएं उन्‍हें फर्श से अर्श पर पहुंचा देते हैं. ऐसे लोग राजा की तरह जीवन जीते हैं. कुंडली की तरह राहु की स्थिति को हथेली की रेखाओं के जरिए भी जाना जा सकता है. हस्‍तरेखा शास्‍त्र के अनुसार हाथ में राहु रेखा होती है, जिसकी स्थिति व्‍यक्ति के भविष्‍य के बारे में बेहद अहम संकेत देती है. 

अथाह पैसा और सम्‍मान दिलाती है राहु रेखा 

जरूरी नहीं है कि सभी लोगों के हाथ में राहु रेखा हों. वहीं कुछ लोगों के हाथ में एक से ज्‍यादा राहु रेखा भी हो सकती हैं. लेकिन जिन लोगों के हाथ में राहु रेखा शुभ स्थिति में हों, उसकी किस्‍मत चमका देती हैं. उन्‍हें अपने जीवन में खूब धन-दौलत मिलती है, वे ऐशोआराम की जिंदगी जीते हैं, साथ ही खूब सम्‍मान भी पाते हैं. 

हथेली में यहां होती है राहु रेखा 

हथेली में जब कोई रेखा मंगल क्षेत्र स‍े न‍िकलकर जीवन रेखा और भाग्‍य रेखा को काटकर मस्तिष्‍क रेखा को छूती हो तो उसे राहु रेखा कहते हैं. कई बार राहु रेखा मस्तिष्‍क रेखा को भी काटकर हृदय रेखा तक चली जाती हैं. कुल मिलाकर ये रेखाएं हथेली के बीचों-बीच होती हैं और उसे पार करके हथेली के ऊपरी हिस्‍से की ओर जाती हैं. 

ऐसी राहु रेखा बेहद शुभ 

- यदि राहु रेखा एकदम स्‍पष्‍ट हो और उसे कोई अन्‍य रेखा न काटे तो ऐसे लोग जिस भी क्षेत्र में जाएं, वे खूब नाम कमाते हैं. ऐसे लोग अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर तक नाम कमाने में सक्षम होते हैं. 

- वहीं जिन लोगों के हाथ में एक से ज्‍यादा राहु रेखा हों और वे कटी-फटी न हों तो ऐसे लोग भी खूब नाम कमाते हैं. वे बड़े लीडर के तौर पर उभरते हैं और आमतौर पर बड़ा प्रशासनिक पद पाते हैं. ऐसे लोग अच्‍छे राजनेता या कूटनीतिज्ञ भी हो सकते हैं.

लोगों हथेली स्थिति आमतौर उन्‍हें सम्‍मान ज्‍यादा क्षेत्र काटकर मस्तिष्‍क कमाते भावना नकारात्‍मक बल्कि मेहरबान palmistry rahu line palm auspicious owner immeasurable wealth
Related Articles