Astrology

सामुद्रिक शास्त्र: भाग्यशाली लोगों के हाथ में होता है यहां तिल, जीवन में कमाते हैं खूब नाम और पैसा

Published On May 22, 2022 04:25 PM IST
Published By : Mega Daily News

मनुष्य के शरीर पर कई जगह पर तिल होते हैं। साथ ही तिल का साइज और कलर भी अलग- अलग होता है। तिल शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर मौजूद हर तिल का अपना अलग महत्व होता है। साथ ही तिल शरीर के किस स्थान पर मौजूद है। इसके आधार पर फलित किया जाता है।  यहां हम बात करने जा रहे हैं हाथ में मौजूद तिल के बारे में…

पैसा करते हैं खुलकर खर्च:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार तर्जनी यानी हाथ की पहली अंगुली पर तिल होना भाग्यशाली होने का प्रतीक माना जाता है। जिन लोगों के हाथ ही इस अंगुली पर तिला होता है। उस पर धन के देवता कुबेर की कृपा रहती है। ये लोग आर्थिक रूप से संपन्न रहते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी भी होते हैं। ये हर काम को बहुत सलीके से करते हैं। इनको जो बोलना है ये मुंह पर बोल देते हैं। ये लोग घूमने फिरने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग खुलकर पैसा खर्च करते हैं।

होते हैं मनी माइंडेड:
जिन लोगों की मध्यमा उंगली पर तिल होता है वह बहुत बुद्धिमान और तेज दिमाग के होते हैं। ये लोग स्पष्टवादी और तार्किक भी होते हैं। साथ ही ये लोग जिस महफिल में जाते हैं। वहां रंग जमा देते हैं। ये लोग मनी माइंडेड भी होते हैं। साथ ही इन लोगों को महंगी- महंगी चीजे खरीदने का शौक होता है। साथ ही ये लोग हर काम को बहुत शिद्दत के साथ करते हैं। वहीं  ये लोग व्यापार में जोखिम भी खूब उठाते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी को खूब तवज्जो देते हैं।

स्वतंत्रता होती है पसंद:
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर सबसे छोटी उंगली पर तिल हो तो ऐसे नाम और पैसा दोनों कमाते हैं। साथ ही ये लोग देखने में आकर्षक और रोमांटिक होते हैं। ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। वही इन लोगों की मित्र मंडली भी बहुत अधिक होती है। ये लोग कई सोर्स से पैसा कमाते हैं। वहीं इनको स्वतंत्रता पसंद होती है। ये लोग किसी के दबाव में काम नही करते हैं।

बनते हैं बड़े कारोबारी:
हाथ के अंगूठे पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोग न्यायप्रिय होते हैं। साथ ही ये लोग रिश्ते में वफादार होते हैं। वहीं ये लोग कला प्रेमी और कला के जानकार माने जाते हैं। ये गुणी लोगों की दिल से इज्जत करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। ये लोग व्यापार करने में निपुण माने जाते हैं। ये लोग बड़े कारोबारी बनते हैं। साथ ही ये लोग अपने परिवार और घर का नाम रौशन करते हैं। ये समाज में अपन अलग पहचान बनाते हैं।

लोगों शास्त्र अनुसार मौजूद खुलकर अंगुली उंगली व्यापार स्वतंत्रता कमाते पहचान बनाते मनुष्य व्यक्ति महत्व mole shastra hands lucky people earn lot name money life oceanography
Related Articles