Astrology

बुध शुक्र गोचर इन राशि वालों के लिए बना रहें है लक्ष्‍मी नारायण योग, मिलेगी अपार धन-दौलत

Published On December 13, 2022 10:08 AM IST
Published By : Mega Daily News

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह निश्चित समय में राशि परिवर्तन करता है. दिसंबर के आखिरी दिनों में बहुत अहम ग्रह परिवर्तन हो रहे हैं. ये ग्रह गोचर ज्‍योतिष के अनुसार बेहद शुभ माना गया लक्ष्‍मी नारायण योग बनाएंगे, जो कि 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ फल देंगे. 28 दिसंबर 2022 को बुध गोचर हो रहा है, 29 दिसंबर 2022 को शुक्र गोचर हो रहा है. मकर राशि में बुध और शुक्र की युति लक्ष्‍मी नारायण योग बनाएगी. इस योग को ज्‍योतिष शास्‍त्र में अपार धन-दौलत दिलाने वाला बताया गया है. 

लक्ष्‍मी नारायण योग देगा जमकर पैसा 

मकर राशि: बुध-शुक्र गोचर से बना लक्ष्‍मी नारायण योग मकर राशि वालों को तगड़ा लाभ देगा. इन जातकों को खूब धन-दौलत मिलेगी. हर काम में किस्‍मत का साथ मिलेगा. रुके हुए काम तेजी से बनेंगे. परीक्षा-इंटरव्‍यू में सफलता मिलेगी. व्‍यापार से लाभ होगा. खासतौर पर जिन लोगों का काम विदेशों से जुड़ा है, उन्‍हें बहुत लाभ होगा. 

धनु राशि: बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से बना लक्ष्मी नारायण योग धनु राशि वालों को जमकर धन दिलाएगा. फंसा हुआ पैसा मिलेगा. अप्रत्‍याशित धन लाभ आपको खुश कर देगा. पार्टनरशिप में काम करने वालों को विशेष लाभ होगा. नौकरी करने वालों को तरक्‍की मिल सकती है. 

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए भी यह लक्ष्‍मी नारायण योग अचानक धन लाभ कराएगा. मां लक्ष्‍मी मेहरबान होंगी. आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है. जिस सैलरी इंक्रीमेंट या अतिरि‍क्‍त आय का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उसका लाभ अब मिलेगा. व्‍यापार में नई डील हो सकती है. निवेश से लाभ होगा.

लक्ष्‍मी नारायण वालों होगा परिवर्तन दिसंबर शुक्र राशि मिलेगा अनुसार ज्‍योतिष धनदौलत देगा मिलेगी व्‍यापार mercury venus transit creating lakshmi narayan yoga zodiac signs get immense wealth
Related Articles