Astrology

Goodluck Tips : घर में लाना चाहते हैं गुडलक और मां लक्ष्मी का वास, मुख्य दरवाजे पर रखें ये चीजें

Published On August 06, 2022 07:32 PM IST
Published By : Mega Daily News

घर में लाना चाहते हैं  गुडलक और मां लक्ष्मी का वास तो वास्तु में बताए गए इन नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।  घर में वास्तु के नियमों को मानना बहुत जरूरी है। कहते हैं अगर घर में सही वास्तु नियमों का पालन किया जाता है, तो घर में सुख समृद्धि का वास होता है। घर में मां लक्ष्मी विराजती हैं और धन धान्य की कोई कमी नहीं होती है। अगर घर में वास्तु नियमों का पालन किया जाए तो सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है। इसके लिए घर के मुख्य दरवाजे पर कुछ चीजों का होना बहुत जरुरी है। यहां हम आपको बताएंगे उन चीजों के बारे में जो घर के मुख्य दरवाजे पर रखनी चाहिए:

GOOGLEADBLOCK 

1.वास्तु के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक, ऊँ, श्रीगणेश जैसे शुभ चिह्न बनाने और लगाने चाहिए। इन शुभ प्रतीको को खास माना जाता है। 

2. घर के मुख्य दरवाजे पर लाल रिबन में बने सिक्के लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ये सिक्के घर में सुख समृद्धि का प्रतीक होते हैं।

3. घर के मुख्य द्वार को साफ और सुंदर रखना बहुत जरूरी है। घर के मुख्य द्वार पर साफ-साफाई का ध्यान रखें और मुख्यदार को चमकता हुआ बनाएं

4. घर के मुख्यद्वार पर बंदनवार टांगना भी बहुत जरूरी है। इससे घर में शुभता का वास होता है। 

5.घर के मेन गेट पर धातु की बनी विंड चाइम लगानी चाहिए। विंड चाइम वास्तु दोषों को दूर करने में बहुत ही लाभदायक मानी जाती है।

 

मुख्य वास्तु नियमों जरूरी दरवाजे लक्ष्मी समृद्धि ऊर्जा चीजों चाहिए सिक्के द्वार चाहते गुडलक मानना goodluck tips want bring maa lakshmis abode house keep things ma
Related Articles