Astrology

ज्योतिष शास्त्र : पैसों में नहाएगी ये 4 राशियां, सूर्य-बुध बना रहे वर्गोत्‍तम बुधादित्य राजयोग, मिलेगा अपार सुख

Published On July 19, 2022 07:01 PM IST
Published By : Mega Daily News

ग्रहों का राशि परिवर्तन हमारी राशि पर बहुत गहरा असर डालता है। 16 जुलाई को दो प्रमुख ग्रह सूर्य और बुध ने कर्क राशि में प्रवेश किया है। यह एक दुर्लभ लेकिन शुभ संयोग है। बुध और सूर्य की इस युति के चलते वर्गोत्तम बुधादित्य राजयोग बन रहा है। यह राजयोग 4 विशेष राशि के जातकों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाएगा। चुकी बुध यहां 31 जुलाई तक विराजित हैं, इसलिए तब तक इन राशि के जातकों को बहुत लाभ मिलेगा।

GOOGLEADBLOCK

मेष राशि

वर्गोत्‍तम बुधादित्य राजयोग के चलते मेष राशि के जातकों के जीवन में बहुत से अच्छे बदलाव आएंगे। सबसे पहले तो इनके नए वाहन या संपत्ति के खरीदने के योग बनेंगे। वहीं नई जॉब के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। आपके काम की हर जगह तारीफ होगी। बिजनेस करने वालों के लिए भी ये समय उत्तम रहेगा। खासकर नया व्यापार शुरू करना हो या वर्तमान बिजनेस को बढ़ाना हो तो ये समय उत्तम है। समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी रहेगी। नया प्यार मिल सकता है।

GOOGLEADBLOCK

कर्क राशि

वर्गोत्तम बुधादित्य राजयोग का कर्क राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में आपका भाग्य साथ देगा। धन कमाने के नए अवसर प्रदान होंगे। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से पैसों की मदद मिलेगी। नई संपत्ति खरीदने के स्ट्रॉंग योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की होगी। बिजनेस में इस माह सबसे अधिक मुनाफा होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। किसी शुभ काम से यात्रा हो सकती है। घर में मांगलिक काम हो सकते हैं। समाज में आपकी पूछ परख बढ़ेगी। संतान सुख मिलेगा।

GOOGLEADBLOCK

कन्या राशि

कन्‍या राशि के जातकों पर वर्गोत्तम बुधादित्य राजयोग का अच्छा असर होगा। इन्हें धन लाभ होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। चारों तरफ से पैसा आएगा। पुराने अटके हुए काम समय पर हो जाएंगे। उधार का पैसा मिल जाएगा। प्रॉपर्टी लेन देन के लिए समय अच्छा है। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो ये भी सही समय है। नई जॉब करने के इच्छुक लोगों को पीछे नहीं हटना चाहिए। जॉब के चलते आपको विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के लोग भी वर्गोत्तम बुधादित्य राजयोग का पूर्ण लाभ लेंगे। जॉब में आपके सबसे बाद बदलाव आएगा। आपकी लाइफ में कुछ ऐसा होगा जो हमेशा से आपका सपना रहा है। इस माह थोड़ी सी मेहनत करने पर सबकुछ मिलेगा। अपनों से प्यार और सपोर्ट मिलता रहेगा। जॉब में प्रमोशन-इंक्रीमेंट जैसी चीजें होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत में सुधार आएगा। विवाह के योग बन सकते हैं।

राजयोग होगी बुधादित्य जातकों वर्गोत्तम मिलेगा बिजनेस अच्छा होगा बदलाव googleadblock वृद्धि आएगा जुलाई सूर्य astrology 4 zodiac signs bathe money sun mercury making vargottam budhaditya raja yoga get immense happiness
Related Articles