Astrology

ज्योतिष शास्त्र : हाजिर जवाबी माने जाते हैं इन राशि 3 के लोग, कमाल का होता है आई क्यू लेवल

Published On July 05, 2022 06:24 PM IST
Published By : Mega Daily News

ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र, 12 राशियां और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। ग्रहों का मूल नेचर आप में अलग होता है। जिसका प्रभाव इन राशियों से  जुड़े लोगों पर पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी 3 राशियों के बारे में, जिनका आइ क्यू लेवल बहुत अच्छा होता है। साथ ही ये लोग हाजिर जवाबी भी होते हैं। इनका बौद्धिक स्तर अन्य राशियों के लोगों से अच्छा होता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

मेष राशि:

इस राशि के लोग हाजिर जवाबी होते हैं। ये लोग हर बात का प्रति उत्तर देना जानते हैं। ये लोग साहसी और निडर भी होते हैं। ये बिजनेस में भी रिस्क लेकर खूब धन कमाते हैं। मेष राशि के लोगों का आई क्यू लेवल बहुत अच्छा होता है। इनके दिमाग में कुछ न कुछ नया करने का विचार आता रहता है। साथ ही इनमें नेतृत्व करने की क्षमता असीमित होती है। मेष राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।

मिथुन राशि:

इस राशि के लोग भी बुद्धिमान और तार्किक होते हैं। इनका आई क्यू लेवल अच्छा होता है। इन लोगों से अगर कोई सवाल करें, तो ये तुरंत उसका उत्तर दे देते हैं। यह अपनी प्रखर बुद्धि के कारण हर जगह प्रशंसा पाते हैं। ये लोग बिजनेस माइंडेड भी होते हैं। ये लोग बिजनेस में नए- नए आईडिया प्रयोग करते रहते हैं। जिससे ये व्यापार में सफलता पाते हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

धनु राशि:

इस राशि के लोग भी हाजिर जवाबी माने जाते हैं। ये लोग किसी विषय पर सकारात्मक बहस करते हैं। यह बहुत प्रतिभाशाली होते हैं। वाद विवाद में इन्हें कोई परास्त नहीं कर सकता है। इनका आई क्यू लेवल बहुत अच्छा होता है और ये लोग सामने वाले को जल्दी ही पढ़ लेते हैं। धनु राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं। ये लोग हर काम को बहुत सोच- समझकर करते हैं। ये लोग अपने आई क्यू लेवल के दम पर समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

अच्छा राशियों लोगों आधिपत्य हाजिर जवाबी राशि बिजनेस प्रदान ग्रहों जानते उत्तर मिथुन ज्योतिष शास्त्र astrology people 3 zodiac signs considered answer iq level amazing
Related Articles