Mega Daily News
जयपुर में प्रेमी के टॉर्चर से परेशान एक प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले युवती ने सुसाइड नोट लिखा कि जो सपने अंकित (प्रेमी) ने दिखाए उसका टॉर्चर सहा नहीं जाता। अब कुछ नहीं रहा मेरे पास उसके लिए। उसने बोला- जी भर गया, मन हो गया। मैंने सब कुछ खो दिया है। मैंने अंकित पर भरोसा करके बहुत बड़ी गलती की है। मेरे पास अब कुछ नहीं रहा। इसलिए मैं मरने जा रही हूं। इसके बाद युवती ने सांगानेर इलाके में स्थित एक होटल में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
ACP (सांगानेर) विनोद कुमार शर्मा ने बताया- टोंक के रहने वाले 23 साल के युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसकी 21 वर्षीय बहन ने सुसाइड किया है। वह प्राइवेट कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। शिकायत में बताया- टोंक में रहने के दौरान पड़ोसी आंटी का भतीजा अंकित माथुर उनके पास रहने आया था। हरियाणा निवासी आरोपी अंकित ने बातचीत के दौरान उसकी बहन को प्यार में फांस लिया। शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पिछले करीब डेढ़ साल अलग-अलग जगह बुलाकर रेप करने लगा।
पीछा करते हुए जयपुर पहुंच गया
मृतका की बड़ी बहन ने बताया- अंकित का बहन को ब्लैकमेल करने का परिवार को पता चल गया था। पीछा छुड़ाने के लिए करीब 7 महीने पहले परिवार उसे लेकर सांगानेर सदर इलाके में आकर रहने लगा। आरोप है कि उसके बाद भी आरोपी अंकित ब्लैकमेल कर गलत काम करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर मना कर दिया। उसने बहन के अश्लील फोटो-वीडियो शेयर कर दिए। इससे वह घबरा गई।
मां ने करवाई गुमशुदगी दर्ज
बड़ी बहन ने बताया- 13 अगस्त की रात को छोटी बहन डिप्रेशन में थी। काफी समय तक रोती रही। रोने के बारे में पूछने पर भी कुछ नहीं बताया। अंकित माथुर के कहने पर 14 अगस्त को सुबह 6 बजे वह घर छोड़कर बिना बनाए चली गई। दो दिन तक परिवार अपने स्तर पर ढूंढता रहा। काफी प्रयास के बाद भी पता नहीं चलने पर 16 अगस्त को सांगानेर सदर थाने में मां ने गुमशुदगी दर्ज करवाई।
होटल में फंदा लगाकर किया सुसाइड
18 अगस्त की सुबह प्रताप नगर स्थित के सेक्टर-3 स्थित होटल में बहन ने सुसाइड कर लिया। होटल के कमरे में बहन साड़ी के फंदे से लटकी मिली। होटल प्रशासन की सूचना पर सांगानेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर करीब 2 बजे कॉल कर उसको सुसाइड की सूचना दी गई। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया। होटल प्रशासन ने पुलिस को बताया- 17 अगस्त की रात करीब 8 बजे बहन ने होटल में रूम लिया था। 18 अगस्त की सुबह 8 बजे वह पानी की बोतल लेने रिस्पेशन पर आई थी। उसके बाद कमरे में जाने के बाद बाहर नहीं निकली।
मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट...
SORRY, मैंने सबका दिल दुखाया है। मैंने सब कुछ खो दिया है। मैंने अंकित पर भरोसा करके बहुत बड़ी गलती की है। मेरे पास अब कुछ नहीं रहा। इसलिए मैं मरने जा रही हूं। ये सही नहीं है, मुझे पता है। पर ऐसी जिदंगी का भी कोई मतलब नहीं है। मुझे घुटन होती है। मम्मी, वो फोटो वाली बात भूली ही नहीं जाती।
मैं बहुत शार्मिंदा हूं। मैं कहीं चली जाऊं तो पुलिस को बता देना। जिंदा शायद ही मिलूं। मेरी जिदंगी तो किसी के काम की नहीं। पर मरने के बाद मेरी डेड बॉडी के कुछ पार्ट्स जरूर दान कर देना। मैंने कभी किसी की बात नहीं मानी। अब यही रास्ता है, सबको परेशानी है। मैंने अंकित के लिए सबका भरोसा तोड़ा। वह खुद का मतलब निकालता है। उसने खुद के प्यार में कैसे फंसाया पता ही नहीं चला। प्यार के लिए मैंने सब कुछ किया, पर कभी मिला ही नहीं।
अंकित को मेरी डेड बॉडी से दूर रखना। अब जीने का मन नहीं है मां। मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, मुझे माफ कर देना। मैं मर जाऊं तो उसकी जिम्मेदार मैं खुद हूं। अब मुझे नफरत हो गई कि मैंने अंकित की झूठी बातों में सब कुछ खो दिया। सच में अब जीना नहीं चाहती। जो सपने अंकित ने दिखाए उसके साथ अब टॉर्चर और नहीं सहा जाता। अब कुछ नहीं रहा मेरे पास उसके लिए। उसने बोला- जी भर गया, मन हो गया। उससे पहले बोला- मैं भाइया के साथ नहीं रहूं। पहले उसे दूर करूं। उसने झूठ पर झूठ बाले और मैं सच मान लिया। वो किसी लायक नहीं है। माफ कर देना। नींद की गोलियां तीन बार खा ली। बिना सोचे चली गई, अब हिम्मत नहीं है घर वापस आने की। ज्यादा परेशान मत होना। भूल जाते है सब मरने के बाद। गुडबॉय
भाई ने केस दर्ज करवाया
सुसाइड से चार दिन पहले ही युवती के घरवालों ने सांगानेर सदर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। शव मिलने के बाद सांगानेर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई ने मंगलवार शाम प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच ACP (सांगानेर) विनोद शर्मा कर रहे है।
ACP (सांगानेर) विनोद कुमार शर्मा ने बताया- आत्महत्या को उकसाने की FIR दर्ज की गई है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि युवती 14 अगस्त को सुबह घर छोड़कर जाने के बाद हरियाणा गई थी। हरियाणा जाने पर अंकित के जवाब नहीं देने पर वह वापस जयपुर लौटकर आई। 17 अगस्त की रात सांगानेर स्थित होटल में रूम बुक किया। FSL टीम की मदद से भी सबूत जुटाए गए है। सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हरियाणा. हरियाणा के गुरुग्राम जिले के नाथूपुर गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी की साड़ी चुराने को लेकर अपने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय की पत्नी रीना ने अपने पति को बताया कि उनके पड़ोसी पिंटू ने उसकी साड़ी चुरा ली है. 30 साल का पिंटू गुरुग्राम में कहीं सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था.
गोली चलने से पहले क्या हुआ?
पुलिस ने बताया कि जब पिंटू रात करीब आठ बजे अपनी ड्यूटी से लौटा तो अजय ने उससे बात की, लेकिन पिंटू ने आरोपों से इनकार कर दिया जिसके बाद दोनों के बहस शुरू हो गई. पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बिहार का निवासी पिंटू और उत्तर प्रदेश का अजय (42) नाथूपुर गांव में एक ही मकान में किराये पर अलग-अलग कमरों में रहते थे.
बंदूक निकाली और चला दी
पिंटू के साथ कमरे में रहने वाले और घटना के प्रत्यक्षदर्शी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान अजय ने अपने कमरे से बंदूक निकाली और पिंटू के पेट में गोली मार दी. अशोक ने अपनी शिकायत में कहा, ‘हमने उसकी बंदूक छीनकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने दोबारा बंदूक वापस छीन ली और पिंटू को गोली मार दी. हम पिंटू को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.’
मामले की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि अजय के खिलाफ मंगलवार रात DLF फेज-3 पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे हिरासत में लिया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी सुरक्षा गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दूसरे सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी. उसकी बंदूक जब्त कर ली गई है और पूछताछ की जा रही है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि दोनों ने मिलकर एक धारदार हथियार से 45 वर्षीय पति की हत्या कर दी. इसे साथ ही सबूत मिटाने के लिए शव पर नमक उड़ेल दिया, जिससे लाश गल जाए. पुलिस ने बताया कि ये मामला बीते महीने का है, जिसका खुलासा अब हुआ है.
पुलिस के मुताबिक, पुरुलिया में बीते महीने मृतक बुदन महतो की पत्नी उत्तरा और उसके प्रेमी क्षेत्रपाल महतो ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया था. बताया जा रहा है कि क्षेत्रपाल महतो जयपुर का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, जूदन महतो की हत्या की साजिश को उसकी पत्नी उत्तरा ने अंजाम दिया था, ताकि वो एक साथ रह सकें.
पत्नी ने ही उतारा मौत के घाट
क्षेत्रपाल ने उत्तरा को प्लान सुझाया था. जिसको अंजाम देते हुए उसने अपने पति की हत्या की और इसके बाद शव को गलाने के लिए दफनाने से पहले नमक का इस्तेमाल किया. बुदन का शव उसके बेटे को 26 मार्च को मिला था और उसने पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कराया था. जांच के दौरान पुलिस को उत्तरा पर ही पति की हत्या करने का शक हुआ था.
कैसे खुला हत्या का राज?
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने अपने पति की हत्या की बात स्वीकार कर ली. इसी दौरान क्षेत्रपाल के साथ उसके अवैध संबंध होने की बात का भी खुलासा हुआ. आरोपी पत्नी ने बताया कि हत्या के बाद क्षेत्रपाल झारखंड में जाकर छिप गया था और मामले के शांत होने का इंतजार कर रहा था. हालांकि, पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक शख्स की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। तकरीबन दो महीने से यह शख्स लापता था और अब जाकर पता चला है कि उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शरीर को आरा मशीन से काट दिया और उसके 10 टुकड़े करके एक नाले में फेंक दिया। पुलिस को उसकी लाश के सड़े-गले टुकड़े तीन थैलों में बंद मिले हैं और कुछ टुकड़े अभी भी Missing हैं। शख्स की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह आरोपी से अपने कर्ज के पैसे वापस मांग रहा था। इस मामले में एक की गिरफ्तारी हुई है, जबकि मुख्य आरोपी ने पिछले महीने आत्महत्या कर ली थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 फरवरी से लापता अनुपम शर्मा (45) का शव रविवार को संजीवनी नगर के एक नाले में प्लास्टिक के तीन थैलों में मिला था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में रामप्रकाश पुनिया नाम के व्यक्ति को हत्या करने, सबूत नष्ट करने और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस हत्या में उसका एक सहयोगी भी था जिसकी पहचान विनोद वर्मा उर्फ टोनी के रूप में हुई है। उसने पिछले महीने आत्महत्या कर ली थी और एक नोट भी छोड़ा था। नोट में उसने अनुपम की हत्या की बात कुबूली थी। इसमें उसने लिखा कि उसने एक बड़ी भूल की है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “शर्मा 16 फरवरी से लापता थे और उनके लापता होने की शिकायत 30 फरवरी को संजीवनी नगर थाने में दर्ज कराई गई थी। पुनिया और वर्मा ने उधार लिए पैसे नहीं लौटाने पर शर्मा की हत्या की साजिश रची थी।”
पुलिस ने नाले से अनुपम के शव के आठ टुकड़े बंद बोरी में बरामद किए हैं, जबकि दो टुकड़े अब भी लापता हैं। पुलिस शरीर के टुकड़े करने के लिए इस्तेमाल की गई आरा मशीन की भी तलाश कर रही है। धनवंतरी नगर निवासी अनुपम शर्मा 16 फरवरी से लापता थे। परिवार ने उनकी खूब तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद संजीवनी पुलिस स्टेश में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद तलाशी शुरू हुई।
पुलिस ने सीडीआर विश्लेषण और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर राजस्थान से एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ के बाद संदिग्ध ने अनुपम की हत्या की बात कबूल कर ली। संदिग्ध ने खुलासा किया कि अनुपम शर्मा और टोनी वर्मा के बीच विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि टोनी वर्मा ने अनुपम की हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई। टोनी और रामप्रकाश ने लकड़ी काटने के कारखाने में ही अनुपम के शरीर के दस से अधिक टुकड़े करने के लिए आरा मशीन का इस्तेमाल किया। आरोपी पुलिस को धनवंतरी नगर के नाले तक ले गए।
अनुपम शर्मा मूल रूप से गाडरवारा के रहने वाले थे और चार साल से जसूजा सिटी फेज-1 स्थित एक मकान में अकेले रह रहे थे। वह शादीशुदा थे और उनका एक बेटा भी है, लेकिन वह चार साल से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
हरिद्वार. जेई भर्ती परीक्षा के बाद अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एई (AE) भर्ती परीक्षा भी रद्द कर दी है। एई भर्ती परीक्षा में हरिद्वार पुलिस ने नौ नकलचियों की पुष्टि की है। जिसके बाद आयोग ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। आयोग अब अगस्त में दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा।
पेपर लीक के कारण उत्तराखंड में एक और भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। राज्य लोक सेवा आयोग ने अब उत्तराखंड सहायक अभियंता, एई, भर्ती की परीक्षा रद्द कर दी है। इस परीक्षा में हरिद्वार पुलिस ने नौ नकलचियों की पुष्टि की है। जिसके मद्देनजर आयोग ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। लोक सेवा आयोग ने एई भर्ती की परीक्षा पिछले साल 23 से 27 अप्रैल के बीच आयोजित की थी, जिसका परिणाम 18 नवंबर को जारी किया गया था।
लेकिन पटवारी-लेखपाल और जेई भर्ती पेपर लीक की जांच के दौरान पुलिस ने एई भर्ती में नौ नकलची चिन्ह्ति किए जो पेपर लीक में शामिल थे। नकलचियों की सूची मिलने के बाद आयोग ने एई परीक्षा रद्द कर दी। राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव ने बताया है कि अब एई भर्ती परीक्षा 13, 14, 16, 17 और 18 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी अलग से आयोग की वेबसाइट और समाचार पत्रों के जरिए दी जाएगी।
एई परीक्षा रद्द करने के साथ ही आयोग ने जेई भर्ती के पेपर लीक में शामिल 61 अभ्यर्थियों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। अब ये अभ्यर्थी आयोग की किसी भी परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। आयोग ने पेपर लीक के अभ्यर्थियों पर सख्त कार्रवाई की है। एई परीक्षा भी रद्द कर दी है। और परीक्षा की अगली तारीख भी तय कर दी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द होने का ये सिलसिला आखिर कब थमेगा। नकलचियों के किए की कीमत मेहनतकश युवा कब तक चुकाते रहेंगे।
छत्तीसगढ़. सूरजपुर के करंजी पुलिस चौकी क्षेत्र में 15 दिन की नवजात बच्ची के हत्या का मामला सामने आया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें आरोपी कोई और नही बल्कि घर में ही नवजात बच्ची की दादी है। दरअसल 1 अप्रैल को नवजात बच्ची के परिजन ने पुलिस को सूचना दी, कि 15 दिन की नवजात बच्ची को किसी के द्वारा उठाकर ले जाया गया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।  ऐसे में खोजबीन के दौरान पुलिस को घर के कुएं में ही नवजात बच्ची की लाश मिली। जहा सन्देह के आधार पर नवजात बच्ची की दादी से कड़ी पुछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया और बताया की उसे पोते की चाहत थी। लेकीन पोती होने के कारण नाराज थी और एक अप्रैल को जब घर के लोग दोपहर को सो रहे थे तब बच्ची को उठाकर कुएं में फेंक दिया था। जिससे नवजात बच्ची की मौत हो गई।  फिलहाल पुलिस आरोपी दादी को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी हुई है।
उत्तरप्रदेश. रामपुर की कोतवाली पुलिस को देर रात थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर कोतवाली प्रभारी ने क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम गठित की। जिसके बाद सूचना के आधार पर हजरत पुर की फूलों वाली बगिया वाली गली में पुलिस रेड की गई।
इस रेट में पुलिस ने 9 महिलाओं और 2 पुरुषों को मौके से गिरफ्तार किया। वहीं सेक्स रैकेट में संलिप्त 3 आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से सिगरेट की डिब्बियां, सेक्स इंप्रोवाइजेशन गोलियां, कई मोबाइल और नकदी बरामद हुई है इसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी द्वारा की जा रही है। वहीं फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रवि खोकर ने बताया कल रात्रि दिनांक 4 अप्रैल को कोतवाली प्रभारी के पास करीब 10:00 बजे एक सूचना आती है कि कोतवाली क्षेत्र में हजरत पुर में फूलों वाली बगिया है। वहां पर किसी मकान में एक सेक्स रैकेट है जो काम कर रहा है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी को क्षेत्राधिकारी नगर महोदय को सूचित किया जाता है उनके साथ जाकर टीम बनाकर दबिश दी जाती है।
उस मकान से रैकेट पकड़ा जाता है कुल वहां पर 14 व्यक्ति मिलते हैं। जिनमें 11 पकड़े जाते हैं और तीन फरार हो जाते हैं और कोतवाली पर आकर मुकदमा अपराध संख्या 57/2023 पंजीकृत किया जाता है। जो अनैतिक देह व्यापार 3/ 4 /5 धारा के अंतर्गत आता है 11 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और विवेचना मेरे द्वारा करी जा रही है। आज उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह अभी विवेचना का विषय है कि मकान किराए पर था या उसी महिला का जिसके मकान में चल रहा था, विवेचना के बाद यह सामने आएगा।
इस मामले में 9 महिलाएं और दो पुरुष गिरफ्तार हुए हैं वही तीन पुरुष फरार हुए हैं। इसके साथ ही इनके अपराधिक इतिहास की भी तफ्तीश की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से सेक्स की गोली, सिगरेट की डिब्बी, मोबाइल, नकदी भी बरामद की गई है।
तंत्र-मंत्र से मिलने वाली शक्तियों का फितूर निशा के सिर पर ऐसा चढ़ा था कि उसने मां की ममता को भी मार दिया। उसके सामने ही प्रेमी और पड़ोसियों ने बेटी की हत्या की थी। इसके बाद बेटे को भी मार दिया, लेकिन उसे कुछ फर्क नहीं पड़ा। यह भी चर्चा है कि उसके पहले भी तीन बच्चों की मौत हो गई थी, कहीं इसमें भी तो उसका हाथ नहीं था।
घर में घंटों करती थी तंत्र-मंत्र
तंत्र क्रिया से निशा ऐसी शक्ति पाना चाहती थी कि सब उसके आगे-पीछे घूमें। वह भूत, वर्तमान और भविष्य बताने वाली बनना चाहती थी। लोगों से उसने कहना भी शुरू कर दिया था कि जल्द ही उसमें शक्तियां आ जाएंगी। घर में भी घंटों तक तंत्र-मंत्र करती थी।
उसका बच्चों से लगाव कम होता जा रहा था। उसे लगता था कि यह उसकी शक्तियों में बाधक बन रहे हैं। इसके चलते ही दोनों बच्चों की कुर्बानी देनी की सोची और घटना को अंजाम दिया। पुलिस जांच में आया कि इनसे पहले भी निशा के तीन बच्चे हुए थे, जिनकी अचानक ही मौत हो गई थी। रात में सभी सोते थे। सुबह उठते तो नाक-मुंह से खून निकलने लगता था। एक लड़की नौ साल की, एक बेटा चार साल और तीसरा बच्चा पैदा होने के कुछ समय बाद मर गए थे। लोगों को शक है कि कहीं उनकी मौत के पीछे भी तंत्र क्रिया तो नहीं।
दो घंटे में किया 25 किमी का सफर
मुसर्रत के घर में आरिफ ने लड़की के शव को, तो साद ने लड़के के शव को पेटी में डाला था। सभी को डर था कि गाड़ी आएगी और उसमें सब बैठकर जाएंगे तो शक हो जाएगा। इसलिए मुसर्रत के बीमार होने की अफवाह उड़ाई थी। रात नौ बजे वह शवों को लेकर आरिफ की वैगनआर से गंगनहर के लिए निकले थे। करीब दो घंटे में रात 11 बजे 25 किमी का सफर पूरा कर भोला झाल के पास पहुंचे और शवों को फेंक दिया था। पुलिस के हाथ वह सीसीटीवी फुटेज भी लग गई है, जिसमें आरोपित पेटियों को गाड़ी में रखते हुए दिख दे रहे हैं।
मौत का खौफ दिखा पड़ोसियों को किया शामिल
एसपी सिटी ने बताया कि 52 वर्षीय शाहिद का निकाह 36 वर्षीय निशा से 20 साल पहले हुआ था। दोनों की पहली ही शादी थी। करीब 15 साल से निशा तंत्र-मंत्र का काम करती थी। कुछ समय पहले पड़ोसन मुसर्रत के पति की मौत हो गई थी। बेटी का तलाक हो चुका है, जबकि बेटा कहीं काम नहीं कर रहा। निशा ने तंत्र-मंत्र की बातों से उसे झांसे में ले रखा था।
तीन दिन पहले बनाई थी योजना
निशा और प्रेमी सऊद ने तीन दिन पहले हत्या की योजना बनाई थी। इसमें निशा ने मुसर्रत और उसके परिवार को शामिल कर लिया। उससे कहा कि अपने बच्चों की कुर्बानी देने से उसकी शक्तियां बढ़ जाएंगी, वहीं ऐसा न करने पर सबसे पहले मौत तुम्हारे बेटे साद की होगी। यह सुनकर मुर्सरत डर गई थी। उसने बेटे और जेठानी को भी अपने साथ मिला लिया था।
अपने-अपने मतलब को वहशी हो गए सारे
एसपी सिटी ने बताया कि प्रेमी बच्चों को बेहोश करने के लिए इंजेक्शन लाया था। बच्चों को एलर्जी के नाम पर पड़ोसन कौसर ने इंजेक्शन लगाए। इसके बाद कोनान बेहोश हो गई, जबकि मेराब खेलता रहा। निशा ने बेटे को सामने कौसर के घर भेज दिया। बेहोश कोनान के हाथ कौसर व पैर उसकी देवरानी मुसर्रत ने पकड़े और प्रेमी ने नाक-मुंह दबाकर सांसें रोक दी। निशा पास ही खड़ी थी। इसके बाद तीनों कौसर के घर पहुंचे और मेराब की भी नाक-मुंह दबाकर हत्या कर दी।
मुसर्रत के बेटे साद ने शवों को गत्ते की पेटी में रख दिया। रात करीब नौ बजे मोहल्ला निवासी आरिफ की गाड़ी से शव लेकर चले और रात 11 बजे दोनों शवों को भोला झाल पर गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोहरे हत्याकांड की आरोपित निशा का कहना है कि इसके बाद उसे शक्तियां मिल जातीं। सऊद फैजी इसके बाद निशा से शादी करना चाहता था।
निशा पर लोगों के लाखों रुपये
पुलिस के अनुसार शाहिद एक शू स्टोर में काम करते हैं। उनका वेतन करीब 15 हजार रुपये हैं। दोनों बच्चे बड़े निजी स्कूल में पढ़ते थे। उनकी फीस भी करीब पांच हजार रुपये महीना थी। उनको घर पर ही एक शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने आता था, जो पांच हजार रुपये महीना फीस लेता था। 15 में से 10 हजार रुपये तो फीस में ही चले जाते थे, जबकि निशा के करीब 50 गज के घर में एसी, फ्रीज और अन्य सामान भी मौजूद हैं, निशा भी महंगा फोन चला रही थी।
जांच के दौरान पता चला कि वह तंत्र-मंत्र के जरिये ही लोगों को रकम दोगुने करने का झांसा दे रही थी। उस पर लोगों के लाखों रुपये हैं। पिछले कुछ समय से उस पर रकम वापसी का तगादा भी हो रहा था। वहीं, बताया गया कि निशा के सऊद पर करीब 12 लाख रुपये थे, जो उसने किसी काम के लिए दिए थे।
घर में मिली कागज की गड्डी
निशा के घर में कागज की गड्डी भी मिली थी। बताया गया कि कागज की गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट लगाकर साद, आरिफ और दोनों अन्य महिलाओं को दिखाए थे। उनसे कहा था कि काम करने के बाद उनको रुपये भी मिलेंगे।
एनएसए लगाने की तैयारी थी
जांच में पता चला कि निवर्तमान पार्षद सऊद सीएए दंगे के दौरान शामिल रहा था। देहली गेट थाना पुलिस उस पर एनएसए लगाने की तैयारी कर रही थी। उसे जेल भेज दिया था। फिलहाल वह जमानत पर चल रहा है। वह बदर अली की पार्टी से पार्षद का चुनाव लड़ा था और जीता था। एसपी सिटी ने बताया कि सऊद, आरिफ और साद देहली गेट थाने में हैं, जबकि निशा, मुसर्रत और कौसर महिला थाने में हैं।
शातिरों ने मैकडोनाल्ड की फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम पर ऋषिकेश के प्रशांत जमदग्नि से 35 लाख रुपये ठग लिए थे। इस मामले में पटना के चार ठगों को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बिहार से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते में जमा साढ़े छह लाख रुपये फ्रीज कर दिए। वहीं, चारों से 12 सिमकार्ड, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। चारों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं, जो गिरोह बनाकर विभिन्न राज्यों में इसी तरह ठगी कर चुके हैं। उनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं।
देहरादून एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल के अनुसार, आशुतोष नगर ऋषिकेश निवासी प्रशांत जमदग्नि ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 10 जनवरी 2023 को उन्होंने मैकडोनाल्ड की फ्रेंचाइजी लेने के लिए इंटरनेट मीडिया पर सर्च किया। इस दौरान उन्हें एक वेबसाइट दिखी।
कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर बन दिया झांसा
उक्त वेबसाइट पर दिए गए फोन नंबर पर उन्होंने संपर्क किया तो तरुण जायसवाल नामक व्यक्ति ने खुद को मैकडोनाल्ड का कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर बताया और फ्रेंचाइजी लेने की प्रक्रिया बताते हुए आवदेन करने को कहा।
इसके बाद 16 जनवरी को उन्हें फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि मैकडोनाल्ड की फ्रैंचाइजी लेने के लिए आवेदन स्वीकार कर लिया गया है। इसके लिए ठगों ने उनके कुछ दस्तावेज मंगवाए।
31 जनवरी को राहुल मैथ्यू नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने रजिस्ट्रेशन के लिए दो लाख 65 हजार रुपये मांगे, जो उन्होंने जमा करवा दिए। दो फरवरी को दोबारा ईमेल आया। इस दौरान गर्वमेंट आफ इंडिया की एनओसी के लिए फार्म भरने के नाम पर उनसे नौ लाख 15 हजार रुपये जमा कराए गए।
10 फरवरी तक आरोपियों ने आशुतोष से 35 लाख 40 हजार रुपये ले लिए। इसके बावजूद उन्होंने फ्रैंचाइजी का सर्टिफिकेट नहीं दिया और धनराशि मांगते रहे। इसके बाद उन्हें संदेह हुआ और पुलिस के पास पहुंचे।
नोएडा में घर खरीदने की इच्छा रखने वाले कई लोगों के साथ बिल्डरों द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोप है कि बिल्डरों ने रेंटल स्कीम के नाम घर तो बेच दिए लेकिन बायर्स को घर मिले नहीं. अब फ्लैट बायर्स दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है और उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक बनारस के एक रहने वाले एक शख्स ने बताया कि उन्होंने 2018 में सुपरटेक इकोविलेज 2 (फेज 2) में फ्लैट बुक किया था.
रेंटल स्कीम की तहत बुक किया गया था फ्लैट
यह फ्लैट रेंटल स्कीम के तहत बुक किया गया था. इस स्कीम के तहत बुकिंग के दौरान फ्लैट का 10 फीसदी दाम देना था और उसके बाद एक-एक प्रतिशत के 25 चेक देने थे. इसके बाद बाकी का बचा हुआ पैसा बैंक से लोन लेकर या और किसी भी तरह से दिया जा सकता था. बिल्डर का यह भी कहना था कि रेंटल स्कीम के तहत जब तक  घर नहीं बनेगा तब तक आपके फ्लैट का रेंट हम देंगे. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.
‘पुलिस ने हमें धमकी दी’
पीड़ित ने बताया कि आईआरपी से जब शिकायत की तो उनहोंने कोई एक्शन नहीं लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह पुलिस स्टेशन गए तो पुलिस ने ही हमें धमकी दी.
‘हमारे जैसे हजारों फ्लैट बायर्स’
एक अन्य पीड़ित ने दावा किया कि हम अकेले नहीं हैं. हमारे जैसे हजारों फ्लैट बायर्स हैं. बिल्डर कोई जवाब नहीं देता, पिछले साल यह प्रोजेक्ट इंसोल्वेंसी में चला गया. अब आईआरपी कोई जवाब नहीं देता.
माफिया अतीक अहमद के साथ रिश्ता रखने वाले बदमाशों की भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. खबर है कि अब बरेली जिला जेल में बंद अतीक अहमद के भाई को जेल के अंदर किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं है. जिला जेल प्रशासन ने अशरफ के किसी से भी मिलने पर रोक लगा दी है. जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला के मुताबिक इस रोक को अशरफ की सुरक्षा के चलते गया है. आपको बता दें कि दो दिन पहले अशरफ को वीवीआइपी ट्रीटमेन्ट देने वाले बंदीरक्षक शिवहरि और दयाराम को गिरफ्तार किया गया था. ये जेल में अशरफ को मोबाइल मुहैया कराते थे जिससे जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए थे. बरेली पुलिस के रडार पर अभी कई और आदमी है जिनके ऊपर बड़ी कार्रवाई जल्द की जाएगी.
क्या है पूरा मामला?
प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद का नाम सामने आने के बाद इसका कनेक्शन बरेली की जेल से भी जोड़ा जा रहा है. सूत्रों की मानें तो बरेली की जेल में बंद अतीक अहमद का भाई भी हत्या की प्लानिंग में शामिल था. गौरतलब है कि अशरफ को जेल में वीवीआईपी सुविधा पहुंचाने के लिए दो बंदी रक्षकों को भी गिरफ्तार किया गया है. दूसरे FIR में सद्दाम के नाम का जिक्र किया गया है. आपको बता दें कि सद्दाम, अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला है.
इलाके में खौफ
सद्दाम ने बरेली में ही फर्जी नाम के सहारे एक मकान किराए पर लिया था. जब पुलिस इसके तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी तब उन्होंने उस मकान के इलाके में पूछताछ की लेकिन कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है. आपको बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड को कुछ शूटर्स ने मिलकर अंजाम दिया था जिसमें माफिया अतीक अहमद का भी नाम सामने आया है. गौरतलब है कि उमेश पाल राजू हत्याकांड मामले में मुख्य गवाह था.
महाराष्ट्र के ठाणे से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पर एक दंपति ने अपने ही पड़ोसी को मौत के घाट उतार दिया। सबसे अहम बात यह है कि एक छोटे से मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हुई और बाद में मारपीट में बदल गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पति फरार चल रहा है। दोनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि पड़ोसी और दंपति दोनों एक दूसरे के दरवाजे पर अकसर चप्पल रख कर चले जाते थे, जिसको लेकर विवाद होता था। शनिवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया और उसके बाद मारपीट के दौरान पड़ोसी अफसर खत्री को अधिक चोट लग गई। फिर खत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान खत्री की मौत हो गई।
ठाणे जिले के नया नगर थाने के निरीक्षक जिलानी सैयद ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया, “दंपति और पीड़ित अक्सर एक दूसरे पर दरवाजे के पास चप्पल रखने का आरोप लगाते हुए झगड़ते थे। इसी कराण शनिवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में हाथापाई में बदल गया। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में पड़ोसी की पीट दिया, जिससे उसे अधिक चोट लग गई। अस्पताल में इलाज के दौरान अफसर खत्री की मौत हो गई।”
बताया जाता है कि अफसर खत्री 34 साल के थे और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हुई है। थाना निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है,जबकि पति घटनास्थल से भाग गया था। पुलिस आरोपी पति को भी ढूंढने का प्रयास कर रही है। दोनों पति, पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि दोनों के बीच चप्पल रखने को लेकर अकसर लड़ाई होती थी।
पूर्व बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले के गवाह उमेश पाल को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को गोली मार दी गई. उनके अलावा दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है. सूत्रों के मुताबिक, उमेश पाल और एक अन्य शख्स की मौत हो गई है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है. उमेश पाल के घर में घुसकर उन पर गोलियों की बौछार की गई है. बताया जा रहा है कि उन पर 16 राउंड फायरिंग हुई है. राजू पाल हत्याकांड मामले में आज उनको गवाही देनी थी. 4 बजे तक उमेश पाल कचहरी परिसर में ही मौजूद थे. उनकी सुरक्षा में लगे दो सुरक्षाकर्मी भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
घायल हालत में उमेश पाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. जानकारी मिली है कि उमेश पर सुलेम सराय स्थित उनके घर में घुसकर हमलावरों ने गोली मार दी. साल 2005 में पूर्व बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में वह इकलौते गवाह थे. राजू पाल की हत्या में मुख्य आरोपी अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ है.
उमेश पाल पर हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. परिवारवालों का कहना है कि उमेश पाल पर यह हमला बाहुबली अतीक अहमद के कहने पर हुआ है. घटनास्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए हैं. आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान हो पाए. परिवारवालों का कहना है कि उमेश पाल पर इस हमले में दो आरोपी है- पहला बाहुबली अतीक अहमद और देशवासी.
25 जनवरी 2005 को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी. आज उसी हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल पर हमला हुआ है. जानकारी यह भी मिल रही है कि उमेश पाल पर बम और गोलियों से हमला हुआ है. इसके अलावा दो गनर भी हमले में घायल हो गए हैं.
राजस्थान (Rajasthan) के नागौर (Nagaur) में हुए गुड्डी (Guddi) के मर्डर की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है. गुड्डी के मर्डर का आरोपी अनोपाराम (Anoparam) अपना जुर्म कबूल कर चुका है. मर्डर के पीछे मकसद क्या था, ये भी बता चुका है फिर भी पुलिस मृतका की बॉडी बरामद नहीं कर पा रही है. पूछताछ में आरोपी अनोपाराम ने पुलिस को बताया कि उसने दृश्यम फिल्म व अन्य क्राइम वेब सीरीज देखीं और तब उसको लाश ठिकाने लगाने का आइडिया आया. पुलिस स्निफर डॉग से लेकर एनडीआरएफ-एसडीआरएफ तक की मदद ले चुकी है. कई बार तलाशी अभियान चला चुकी है, लेकिन मृतक महिला गुड्डी की लाश बरामद नहीं कर पाई है.
पुलिस को गुमराह कर रहा आरोपी
बता दें कि नागौर मर्डर केस का आरोपी अनोपाराम बार-बार झूठ बोल रहा है. लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है. पुलिस कुएं से लेकर खेत तक की तलाशी ले चुकी है, लेकिन मायूसी ही हासिल हुई है. हालांकि, नागौर में झाड़ियों से कुछ कपड़े और इंसानी जबड़ा मिला था. डीएनए टेस्ट के बाद जिसकी पहचान गुड्डी के जबड़े के रूप में हुई. लेकिन लाश अब तक नहीं मिली.
क्यों किया गुड्डी का मर्डर?
रिमांड में लेकर जब पुलिस ने आरोपी अनोपाराम से पूछताछ की तो उसने बताया कि गुड्डी शादीशुदा होने के बावजूद उससे शादी करना चाहती थी. इसी वजह से उसने अनोपाराम का मर्डर किया. जंगल में मर्डर के बाद उसने बॉडी वहीं पर छोड़ दी. फिर 7 दिन बाद उसने लाश ठिकाने लगाने के बारे में सोचा और फिर मौके पर गया. इसके बाद उसने लाश के टुकड़ों को समेटा और बोरे में भरकर डेरवा गांव के बाहर कुएं में डाल दिया.
आई नार्को टेस्ट की नौबत
इसके बाद पुलिस ने कुएं की तलाशी ली, लेकिन शव वहां नहीं मिला. इसके बाद जब फिर आरोपी अनोपाराम से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि गुड्डी की लाश को एक खेत में दफनाया है. इसके बाद पुलिस स्निफर डॉग के साथ घटनास्थल पर पहुंची लेकिन फिर भी शव नहीं मिला. हालांकि, अब पुलिस आरोपी अनोपाराम का नार्को एनालिसिस और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की तैयारी में है और उम्मीद लगाए बैठी है कि इससे सच बाहर आएगा.
दिल्ली के निक्की यादव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने 24 वर्षीय साहिल गहलोत के पिता, उसके दो चचेरे भाई और दो दोस्तों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने कहा, 'साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, दो चचेरे भाई आशीष और नवीन, और साहिल गहलोत के दो दोस्तों अमर और लोकेश सहित सभी पांच सह-आरोपियों से गहन पूछताछ की गई और हत्या के संबंध में उनकी भूमिका का पता लगाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.'
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल नवीन मुख्य आरोपी साहिल गहलोत का रिश्तेदार है. गिरफ्तारी के बाद से उसने अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या करना कबूल किया. साहिल ने बताया कि निक्की उसपर शादी का दबाव बना रही थी इसलिए उसने ये खौफनाक कदम उठाया.
पुलिस के अनुसार दोनों ने पहले ही 2020 में शादी कर ली थी. विशेष आयुक्त ने कहा कि वह वास्तव में उसकी पत्नी थी और लिव-इन पार्टनर नहीं थी. इसलिए, वह उससे विनती कर रही थी कि वह उसके परिवार द्वारा 10 फरवरी को किसी अन्य महिला के साथ तय की गई शादी को आगे न बढ़ाए. जिसके बाद साहिल और उसके सह-आरोपी ने कथित तौर पर निक्की को मारने की साजिश रची थी. जब गहलोत निक्की यादव को महिला से शादी के लिए राजी नहीं कर सका, तो उसने उसे मारने की योजना बनाई और दूसरों को भी इस घिनौने कृत्य में फंसाया.
अधिकारी ने कहा, "साहिल गहलोत ने योजना को अंजाम दिया और उसकी हत्या कर दी और अन्य सह-आरोपी व्यक्तियों को उसी दिन यानी 10 फरवरी को इसके बारे में सूचित किया और फिर वे सभी विवाह समारोह में आगे बढ़े." पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी में आपराधिक साजिश रचने, सबूत नष्ट करने और अपराधी को शरण देने सहित कई अन्य आरोप जोड़े गए हैं.
इस घटना के चार दिन बाद 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर यह घटना सामने आई थी, जब गहलोत ने पुलिस हिरासत में अपना अपराध कबूल कर लिया और पुलिस को फ्रिज के पास ले गया, जहां उसने निक्की की लाश छिपाई थी.
भारत का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वाली 27 वर्षीय एक कबड्डी खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म करने और कथित अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महिला खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह द्वारका के बाबा हरिदास नगर थाने में कोच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और सोमवार को जांच में शामिल हुई.
कोच ने जबरदस्ती बनाए संबंध
पुलिस ने बताया कि खिलाड़ी का भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-164 के तहत अदालत के समक्ष बयान दर्ज किया गया है. इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला खिलाड़ी ने अपनी शिकायत में कहा कि वर्ष 2012 में वह दिल्ली के मुंडका के नजदीक हिरणकुदना में कबड्डी की तैयारी कर रही थी. वर्ष 2015 में उसके कोच ने बिना सहमति उसके साथ यौन संबंध बनाए.
उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि पीड़िता ने कोच पर आपराधिक धमकी देने का भी आरोप लगाया है. अधिकारी ने कहा, पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2018 में आरोपी ने पुरस्कार राशि में से हिस्सा मांगा और इसके बाद उसने कोच के बैंक खाते में 43.5 लाख रुपये हस्तांतरित किए. कोच की पहचान जोगिंदर के रूप में हुई है.
उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2021 में शिकायतकर्ता का विवाह हुआ जिसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और निजी तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा.’’ पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
उन्होंने कहा, "जांच के दौरान, आज वह (खिलाड़ी) जांच में शामिल हुई और सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अदालत में उसका बयान दर्ज किया गया. हमने फरार कोच को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया है.
आजकल दुनिया तेजी से डिजिटलाइजेशन को अपना रही है. डिजीटल होती जा रही दुनिया ने कई कामों को आसान कर दिया है. अब एक क्लिक पर आप किसी को पैसे भेज सकते हैं, कोई सामान ऑर्डर कर सकते हैं और बैंक अकाउंट खोलने जैसे कई काम कर सकते हैं लेकिन जैसे-जैसे दुनिया डिजिटल हो रही है, फ्रॉड करने वाले भी एडवांस होते जा रहे हैं. हालही में एक बड़ा फ्रॉड उबर के साथ हुआ है, जिसे उबर के कर्मचारी ने ही अंजाम दिया है. मामला साल 2021 का है उबर के गुरुग्राम ऑफिस में कंपनी ने एक कर्मचारी को हायर किया था जो कांट्रैक्ट बेस पर रखा गया था. कर्मचारी ने कंपनी को एक करोड़ से ज्यादा की चपत लगा दी.
जानिए क्या है पूरा मामला?
कंपनी के साथ इतना बड़ा फ्रॉड होने के बाद उबर ने पुलिस थाने में एफ. आई. आर कराई थी. F.I.R. में कहा गया कि अगस्त साल 2021 में कंपनी ने एक कर्मचारी को हायर किया था जिसका काम उबर ड्राइवर्स के खातों में पैसे भेजना था. कर्मचारी ने कंपनी के सर्वर के साथ छेड़छाड़ की और उसमें 388 कैब ड्राइवर को ऐड कर दिया जो असल दुनिया में मौजूद नहीं थे यानी सभी अकाउंट फर्जी बनाए गए थे. ऐसा करके कर्मचारी ने कंपनी से 1 करोड़ 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर डाली. इन फर्जी ड्राइवरों के अकाउंट में खूब पैसे भेजे गए थे. इस मामले के लिए F.I.R. साल 2022 के सितंबर महीने में दर्ज कराई गई थी.
मामले की जांच कर रही पुलिस
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस हेराफेरी के बाद कर्मचारी ने कंपनी को छोड़ दिया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस हेराफेरी के बारे में कंपनी के अधिकारियों को काफी समय बाद पता चला था. गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि इसके लिए आरोपी शख्स ने किसी ऑटोमेटिक टूल का इस्तेमाल किया है.
बलात्कार के दोषी आसाराम को कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है. बलात्कारी आसाराम शिष्या से रेप के मामले में आजीवन जेल में सजा बिताएगा. कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज मंगलवार को कोर्ट ने रेप के दोषी आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है. आसाराम की पूर्व शिष्या ने उसके आश्रम में रहने के दौरान उसके साथ आसाराम की हैवानियत बयां की थी. पीड़िता ने आसाराम पर गुरु पूर्णिमा के दिन उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया था. मामला दर्ज किए जाने के नौ साल से अधिक समय बाद कोर्ट ने अब दोषी को कठोर सजा सुनाई है.
बताते चलें कि रेप का यह सनसनीखेज मामला लंबे समय से गांधीनगर की अदालत में विचाराधीन था. बीते कल यानी सोमवार को स्वयंभू संत को कोर्ट ने शिष्या से रेप का दोषी ठहराया और मंगलवार को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई. अभियोजन पक्ष ने सोमवार को बताया था कि कोर्ट के जज डीके सोनी ने सबूत के अभाव में आसाराम की पत्नी लक्ष्मीबेन, उसकी बेटी और अपराध को बढ़ावा देने के आरोपी चार शिष्यों के साथ छह अन्य आरोपियों को रिहा कर दिया था.
गांधीनगर कोर्ट का फैसला आने के बाद आसाराम के पक्ष में केस का नेतृत्व कर रहे वकील ने कहा था कि सत्र अदालत के फैसले को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी. याद दिला दें कि पीड़िता की छोटी बहन के साथ आसाराम के बेटे नारायण साईं ने रेप किया था. इतना ही नहीं हैवानियत की हद पार करते हुए उसे अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा था. इस मामले में अप्रैल 2019 में साईं को सूरत की कोर्ट ने रेप का दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. पूर्व शिष्या ने नारायण साईं के खिलाफ 2013 में बलात्कार का केस दर्ज कराया था.
आसाराम की हैवानियत बयां करते हुए पीड़ित शिष्या ने कहा था कि दोषी ने 2001 से लेकर 2006 तक कई मौकों पर उसके साथ दरिंदगी की थी. सूरत की रहने वाली पीड़िता ने कहा था कि तब वह अहमदाबाद के समीप मोटेरा आश्रम में रह रही थी. 2006 में वह आश्रम से भागने में सफल रही थी. पीड़िता ने आश्रम से भागने के बाद 2013 में 6 अक्टूबर को अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन में आसाराम और छह अन्य के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था. केस दर्ज होने के बाद जुलाई 2014 में चार्जशीट दाखिल की गई.
बलात्कार के मामले में कोर्ट ने आसाराम को 376 2 (सी), 377 (अप्राकृतिक अपराध), 342 (गलत हिरासत), 354 (उसकी लज्जा भंग करने के इरादे से महिला पर हमला या आपराधिक बल), 357 (हमला) और 506 की गंभीर धाराओं में दोषी ठहराया था.
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास का निधन हो गया है. उन्हें आज दोपहर करीब 1 बजे झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास गांधी चौक पर एक सहायक उप-निरीक्षक ने गोली मारी थी. वह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनके सीने में गोली लगी. पुलिस अधिकारी ने दो राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बाद में उन्हें भुवनेश्वर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. ओडिशा के मंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है.
पुलिस अधिकारी गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चलाई थी. मंत्री घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. गोपाल दास को उसी वक्त स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. आरोपी गोपाल को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि जैसे ही वह अपने वाहन से बाहर निकले, उन्हें गोली मार दी गई. हमले के पीछे का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं हैं.
घटनास्थल के वीडियो में दिखाया गया है कि दास के सीने से खून बह रहा था और लोग घायल मंत्री को उठाने की कोशिश कर रहे थे. गोली लगते ही वे बेहोश हो गए थे उन्हें कार की आगे की सीट पर लिटा दिया गया था. लोक शिकायत कार्यालय के उद्घाटन समारोह में नाबा दास मुख्य अतिथि थे. जब वह पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए भीड़ जमा हो गई. अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "हमने देखा कि एक पुलिसकर्मी नजदीक से गोली चलाकर भाग रहा है."
मंत्री पर हमले के बाद और उनकी मौत की खबर सामने आते ही कस्बे में तनाव व्याप्त हो गया. नाबा दास के समर्थकों ने "सुरक्षा चूक" पर सवाल उठाया. उनमें से कुछ ने दावा किया कि उन्हें निशाना बनाने की साजिश रची गई थी.
पूर्वी दिल्ली (East Delhi) के मयूर विहार (Mayur Vihar) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक युवक को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने चाकुओं से गोद डाला. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस वारदात का वीडियो भी सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हॉस्पिटल में घायल युवक का इलाज जारी है. दिल्ली पुलिस ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.
युवक को घेरकर किया हमला
बता दें कि दिल्ली के मयूर विहार इलाके में आधा दर्जन बदमाशों ने घेरकर एक युवक पर हमला किया. बदमाशों ने युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ 9 वार किए. बदमाशों ने इस दौरान फायरिंग भी की. इस घटना में युवक को काफी चोट लगी है. वारदात के बाद युवक को अस्पताल में एडमिट कराया गया.
मयूर विहार में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
जान लें कि एक युवक को बदमाशों ने मयूर विहार में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इसके बाद उन्होंने युवक पर चाकुओं से वार किए. घायल युवक को बदमाश मौके पर ही छोड़ गए. सीसीटीवी में बदमाश दिखाई दे रहे हैं. दिल्ली पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है.
गंभीर हालत में भर्ती है युवक
गौरतलब है कि युवक पर हमले की वारदात की सूचना लोकल लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फिर आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. इस वारदात के पीछे जो भी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वो जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.
सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय (MHA) ने अपने आदेश में कहा है कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) आरोपियों पर 302 यानी हत्या की धारा लगाकर मामले की तफ्तीश करे. गृह मंत्रालय ने कंझावला केस में दिल्ली पुलिस को 3 PCR वैन और इसके अलावा दो पिकेट में ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का निर्देश दिया. अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने पीसीआर वैन, चेक पोस्ट के पर्यवेक्षण अधिकारियों को अपना फर्ज निभाने में फेल रहने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश भी दिया है.
गृह मंत्रालय ने दिए 3 अहम निर्देश
बता दें कि कंझावला मामले में गृह मंत्रालय (MHA) ने सख्त कार्रवाई की है. इस बाबत दिल्ली पुलिस को 3 महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं. वारदात के समय जो पीसीआर वैन वहां पर तैनात थीं जिनकी संख्या तीन है, उनमें मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए. इसके अलावा, जिस समय वारदात हुई, क्षेत्र के डीसीपी स्पष्टीकरण दें कि वहां कानून व्यवस्था के इंतजाम क्या हैं? वारदात के स्थान के आसपास क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी का इंतजाम किया जाए.
दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के बाद एक्शन
जान लें कि कंझावला कांड के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आदेश दिया था और फिर दिल्ली पुलिस से गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी थी. गृह मंत्रालय के आदेश के बाद  दिल्ली पुलिस ने सीनियर अफसर शालिनी सिंह को इस संबंध में रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा था. रिपोर्ट मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने यह अहम आदेश दिया है.
क्या है कंझावला केस?
गौरतलब है कि न्यू ईयर के पहले दिन तड़के अंजलि की स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी थी. आरोप है कि कार में फंसी युवती को आरोपियों ने कई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा. बाद में युवती की मौत हो गई. इस केस में पुलिस ने कार सवार लोगों और उनके कई साथियों को अरेस्ट किया है.
ऑस्ट्रेलिया की एक की लड़की ने अपने सपनों के घर के लिए पिछली तीन नौकरियों से जमा की एक बचत को एक झटके में खो दिया. 18 साल की ऑरोरा कैसिली दिसंबर में उसे एक टेक्स्ट मैसेज मिला जिसमें चेतावनी दी गई थी कि कोई उसके बैंक खाते तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है. उसके बाद जो हुआ वह सपनों को तोड़ देने वाला था.
14 साल की उम्र में अपनी पहली नौकरी पाने के बाद, ऑरोरा कैसिली उस दिन का सपना देख रही थी जब उसके पास अपना खुद का घर खरीदने के लिए पर्याप्त पैसा होगा. एक वक्त, वह अपने बचत को ज्यादा से ज्यादा करने की कोशिश में तीन अलग-अलग जॉब कर रही थी.
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के अल्बानी की रहने वाली कैसिली का कहना है कि वह हमेशा पैसे की कीमत को जानती है और पिछले कुछ वर्षों में, जितना संभव हो सके उसने हर प्रतिशत को सावधानी से बचाया है.
लेकिन अब कैसिली का कहना है कि उसका सभी वर्षों का समर्पण और कड़ी मेहनत बर्बाद हो गई,  क्योंकि एक कथित फोन घोटाले का शिकार होने के बाद अब उसके पास ‘उसके नाम कुछ भी नहीं है’. आप कभी नहीं सोचते कि आपके साथ ऐसा कुछ होगा.’
क्या हुआ कैसिली के साथ
पिछले साल 3 दिसंबर को, कैसीली को एक टेक्स्ट मैसेज मिला, जिसके बारे में उनका मानना था कि यह उनके बैंक से था,  इसमें कहा गया था कि किसी ऐसे नाम से जिसे वह नहीं पहचानती हैं,  उसके खाते से ट्रांसफर करने का प्रयास कर रहा है।
ऐसा लग रहा था कि यह मैसेज NAB (National Australia Bank) की ओर से आया है, क्योंकि यह उसीके नंबर से था और ये पिछले टेक्स्ट मैसेज थ्रेड में था, जो बैंक का वैध कम्युनिकेश था। इस तकनीक को स्पूफिंग के रूप में जाना जाता है, और आमतौर पर स्कैमर्स द्वारा संभावित पीड़ितों को अधिक वैध दिखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
मैसेज में उसे 1800 नंबर पर कॉल करने का आग्रह किया, अगर उसने भुगतान को अधिकृत नहीं किया था. कैसिली ने इस नंबर पर फोन करने का फैसला किया क्योंकि वह घबरा गई थी.
कैसिली के मुताबिक उसने मदद के लिए फोन नंबर डायल किया, तो उसे संगीत और आवाज के संकेत उसी तरह सुनाई दिए जो उसने अतीत में अपने बैंक को फोन करने पर सुने थे.
कैसिली ने कहा कि बात करने के लिए उसे एक घंटे के लिए होल्ड पर रखा गया. फोन पर एक शख्स  ने एक NAB कार्यकर्ता होने का नाटक किया और कैसिली को बताया कि उनके खाते को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक्सेस किया गया था और कहा कि वह उनके द्वारा बनाए गए नए खाते में अपने फंड को स्थानांतरित कर दें.
कैसिली उस शख्स की बातों में आ गई और उसने अपने जीवन भर की बचत $36,561 (30,10,944.59 भारतीय रुपये) उस खाते में ट्रांसफर कर दिया.
पैसे ट्रांसफर करने की पुष्टि करने के कुछ सेकंड बाद शख्स ने फोन काट दिया. कैसिली को आभास हुआ कि जिस खाते में उसने अपने पैसे ट्रांसफर करवाए है वह NAB का नहीं ब्लकि कॉमनवेल्थ का खाता है.
बैंक ने कहा हमारी गलती नहीं
इसके बाद कैसिली ने बैंक से संपर्क किया लेकिन बैंक ने अपनी तरफ से कोई गलती होने से इनकार कर दिया और कहा कि कैसिल ने सामान्य ट्रांजेक्शन किया था. हालांकि कैसिली का कहना है कि NAB को जिम्मेदार ठहराना चाहिए और उनसे सुरक्षा अधिक उपाय करने चाहिए ताकि उसके कस्टमर्स के साथ फ्रॉड न हो.
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक सरकारी स्कूल के टीचर ने एक नाबालिग छात्रा को अपने प्यार का इजहार करते हुए लव लेटर लिखा है. हैरान करने वाली बात यह है कि 47 साल के टीचर 13 साल की कक्षा 8 में पढ़ने वाली छात्रा को पूरे एक पन्ने का लव लेट लिखा. साथ ही उसने लिखा कि लेटर पढ़कर फाड़ देना. छात्रा ने माता-पिता को लेटर की बात बताई तो यह घटना सामने आई. अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है.
लेटर में आरोपी टीचर हरिओम सिंह ने लिखा है कि वह छात्रा से शादी करना चाहता है और वह उससे बहुत प्यार करता है. उसने यह भी लिखा कि वह शीतकालीन अवकाश के दौरान उसे (छात्रा को) मिस करेगा. उसने कथित तौर पर उसे यह भी कहा कि समय मिलने उसे (टीचर को) कॉल करे.
टीचर ने लेटर की शुरुआत छात्रा का नाम लिखकर की और फिर लिखा कि वह उससे बहुत प्यार करता है और छुट्टियों में उसे बहुत याद करेगा. आगे लिखा, अगर उसे (छात्रा को) मौका मिले तो उसे जरूर बुलाए. उसने लड़की को छुट्टियों से पहले एक बार आकर मिलने के लिए भी कहा. टीचर ने यह भी लिखा कि अगर वह (छात्रा) वास्तव में उससे प्यार करती है, तो वह जरूर आएगी. उसने लेटर में आगे लिखा कि वह उसे हमेशा प्यार करेगा. उसने छात्रा से कहा कि वह लेटर पढ़कर फाड़ दे और किसी को न दिखाए.
मामला सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है. छात्रा के पिता का आरोप है कि जब वे आरोपी टीचर के पास पहुंचे और उससे इस तरह की हरकत करने के लिए माफी मांगने को कहा, तो उसने माफी नहीं मांगी, बल्कि उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और कहा, ''वह लड़की को गायब कर देगा.''
मामले के बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ सिंह ने कहा, 'मामला सामने आने के बाद एक टीम गठित की गई है. रिपोर्ट मांगी गई है. टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने कहा कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो संघ आरोपी टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा.
दिल्ली हिट एंड रन केस (Delhi Hit & Run Case) में जिस लड़की की मौत हुई है उसके दोस्त नवीन (Naveen) ने बड़ा खुलासा किया है. नवीन ने कहा है कि होटल में पैसों को लेकर अंजलि (Anjali) और निधि (Nidhi) में झगड़ा हुआ था. दिल्ली के अंजलि केस (Anjali Case) में 7वें आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. वहीं, अंजलि के दोस्त (Anjali's Boyfriend) नवीन ने बड़ा खुलासा किया है. नवीन ने बताया कि पैसों को लेकर होटल में अंजलि और निधि के बीच झगड़ा हुआ था. नवीन ने कहा कि उसने निधि को पहले कभी अंजलि के साथ नहीं देखा था.
छठे आरोपी का सीसीटीवी वीडियो
बता दें कि अंजलि केस के छठे आरोपी आशुतोष का एक और CCTV वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वो रोहिणी सेक्टर वन वाले अपने घर के बाहर खड़ा दिख रहा है. आशुतोष को उसके दोस्त ने पहले ही हादसे की जानकारी दे दी थी. लिहाजा वो अपने घर के बाहर अंजलि केस के आरोपियों का इंतजार करता दिखा.
कंझावला केस में बड़ा खुलासा
गौरतलब है कि इस मामले में कई और खुलासे हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, वारदात के समय कार में केवल 4 आरोपी थे. कार अमित खन्ना चला रहा था और दीपक घर में था. अमित खन्ना के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, इसलिए दीपक ने इसकी जिम्मेदारी ली कि कार वो चला रहा था.
उलझती जा रही कंझावला केस की कहानी
कंझावला केस की कहानी फिल्म दृश्यम की तरह उलझती जा रही है. गुरुवार तक दिल्ली पुलिस कह रही थी कि कार में 5 आरोपी थे. फिर शुक्रवार को पता चला कि कार में 4 आरोपी ही थे. तीन दिन पहले तक पुलिस का दावा था कि कार दीपक खन्ना चला रहा था लेकिन पुलिस ने ही गुरुवार को बताया कि कार अमित खन्ना चला रहा था.
वहीं, दिल्ली कंझावला केस में एक और शख्स का नाम सामने आया था और उसको अंजलि का Ex-बॉयफ्रेंड बताया जा रहा था. नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर उसने बताया कि 2 साल पहले अंजलि और वो सहमति से अलग हो गए थे. 1.5 साल पहले उसकी शादी हो चुकी है. उसका 1 बच्चा भी है. वारदात वाली रात वो होटल में मौजूद नहीं था.
दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नए साल के पहले दिन हुए सड़क हादसे ने हर किसी को खौफजदा कर दिया है. बलेनो कार में सवार कुछ लड़कों ने एक लड़की की स्कूटी को टक्कर मार दी और फिर उसे कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए. हादसे में लड़की की मौत हो गई और उसका शव कंझावला इलाके में बिना कपड़ों के पाया गया. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को पकड़ लिया है. लड़की की उम्र 20 साल बताई जा रही है.
पुलिस ने लगाईं जमानती धाराएं
दिल्ली में इस दरिंदगी के बाद लड़की के परिवार वालों ने बलात्कार की आशंका जताई है. परिवार का कहना है कि वह घर में अकेली कमाने वाली थी. इस केस में पुलिस ने 279 और 304A की धारा लगाई है. ये दोनों धाराएं जमानती हैं. यानी थाने से आरोपियों की जमानत हो जाएगी. जानकारों के मुताबिक पांचों लड़कों पर 304 की धारा लगनी चाहिए थी, क्योंकि लड़की का एक्सीडेंट करने के बाद वे रुके नहीं और उसको गाड़ी के नीचे घसीटते हुए ले गए. दूसरी ओर पुलिस ने रेप या यौन शोषण की बात से इनकार किया है. पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऐसी खबरें झूठी हैं और फेक न्यूज फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
आरोपियों ने कही ये बात
नए साल का जश्न मनाने निकले लड़कों ने पुलिस के सामने दावा किया कि उनकी गाड़ी में म्यूजिक इतना लाऊड था कि पता ही नहीं चला कि कब उनकी गाड़ी की टक्कर स्कूटी से हो गई और लड़की 10-12 किलोमीटर तक घिसटती हुई चली गई. हालांकि पुलिस उनके इस दावे की भी जांच कर रही है. लेकिन जिस दिल्ली पुलिस ने नए साल में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पकड़ने के लिए हज़ारों पुलिस कर्मियों को सड़क पर उतार दिया था, उसी पुलिस पर अब सवाल खड़े हो रहे है कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस होने का दावा करने वाली दिल्ली पुलिस उस 10 से 12 किलोमीटर की सड़क पर क्यों नहीं थी जहां लड़की को गाड़ी के नीचे घसीटा गया.
लड़की शादियों में पार्ट टाइम जॉब करती थी. 1 जनवरी की सुबह 3.24 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि  कुतुबगढ़ की ओर एक बलेनो कार जा रही है, जिसमें एक बॉडी बंधी हुई है और वह नीचे लटक रही है. कॉल करने वाले ने पुलिस को कार का नंबर भी बताया. इसके बाद 4.11 बजे कार को ट्रेस कर आरोपियों को पकड़ लिया गया.
पोलैंड (Poland) के एक कंसंट्रेशन कैंप में काम करने वाली 97 वर्षीय पूर्व नाजी टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर को होलोकॉस्ट के दौरान 10,505 लोगों की हत्या में शामिल होने का दोषी ठहराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इरगार्ड फर्चनर को जर्मनी के इत्जेहो की एक अदालत ने मंगलवार को दो साल की निलंबित जेल की सजा सुनाई.
मौत के कैंप में 2 साल रही तैनात
नाबालिग उम्र में फर्चनर ने नाजी कब्जे वाले पोलैंड में ग्दान्स्क के पास स्टटथोफ कैंप में 1943 से 1945 में नाजी शासन के अंत तक काम किया था. चूंकि अपराध के समय महिला नाबालिग थी. इसलिए, फर्चनर को सजा के लिए किशोर अदालत में पेश किया गया और उसे जुवेलाइन प्रोवेशन में रखा जाएगा.
नरसंहार में गई थी 65000 से ज्यादा लोगों की जान
स्टुट्थोफ में लगभग 65,000 लोग भयानक परिस्थितियों में मारे गए थे, जिनमें यहूदी कैदी, गैर-यहूदी ध्रुव और कैद किए गए सोवियत सैनिक शामिल थे. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फर्चनर को 10,505 लोगों की हत्या में मदद करने और हत्या के लिए उकसाने और पांच अन्य की हत्या के प्रयास में मिलीभगत का दोषी पाया गया.
गैस चेंबर में मार दिए गए लोग
स्टुट्थोफ में, जून 1944 से कैदियों की हत्या करने के लिए कई तरह के तरीकों का इस्तेमाल किया गया और गैस चैंबरों में हजारों लोग मारे गए. सितंबर 2021 में जब ट्रायल शुरू हुआ, तो फर्चनर अपने रिटायरमेंट होम से भाग गई और अंतत: हैम्बर्ग की एक सड़क पर पाई गई.
अदालत में अपने संबोधन में, फुर्चनर ने कहा: जो कुछ भी हुआ उसके लिए मुझे खेद है. मुझे खेद है कि मैं उस समय स्टुट्थोफ में थी. मैं बस इतना ही कह सकती हूं.
बीबीसी ने बताया कि उसका मुकदमा जर्मनी में नाजी-युग के अपराधों में अंतिम हो सकता है, हालांकि कुछ मामलों की अभी भी जांच की जा रही है. स्टुट्थोफ में किए गए नाजी अपराधों के लिए हाल के वर्षों में दो अन्य मामले अदालत में गए हैं.
महाराष्ट्र में अमरावती के दवा विक्रेता उमेश कोल्हे मर्डर केस (Umesh Kolhe Murder Case) में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा खुलासा किया है. एनआईए ने बताया है कि तब्लीगी जमात (Tablighi Jamaat) के कट्टरपंथी इस्लामवादियों ने उमेश कोल्हे की हत्या की थी.
इस वजह से की गई थी उमेश कोल्हे की हत्या
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस केस को लेकर कोर्ट में दाखिल आरोपपत्र में बताया है कि तब्लीगी जमात (Tablighi Jamaat) के कट्टरपंथी इस्लामवादियों ने पैंगबर मोहम्मद के कथित अपमान का बदला लेने के लिए महाराष्ट्र के अमरावती में फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या (Umesh Kolhe Murder) की थी. एनआईए की ओर से मुंबई की एक अदालत में दाखिल आरोपपत्र के अनुसार, तब्लीगी जमात के सदस्यों ने कथित रूप से धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर कोल्हे की हत्या की
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आरोपपत्र में कहा, 'जांच में पता चला है कि तब्लीगी जमात (Tablighi Jamaat) के कट्टरपंथी इस्लामवादियों ने कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने, विभिन्न जातियों और धर्मों-विशेष रूप से भारत में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दुश्मनी, दुर्भावना और नफरत को बढ़ावा देने के लिए उमेश कोल्हे (Umesh Kolhe) की हत्या की.'
उमेश कोल्हे ने नुपुर शर्मा के समर्थन में किया था पोस्ट
उमेश कोल्हे (Umesh Kohle) ने कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. एनआईए ने इसे कट्टरपंथी व्यक्तियों के एक गिरोह का आतंकी कृत्य करार देते हुए कहा कि वे कोल्हे की हत्या कर डर पैदा करना चाहते थे. बता दें कि नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित तौर पर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उमेश कोल्ह ने उनके समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था. इसको लेकर 21 जून को कोल्हे की हत्या कर दी गई थी.
11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर
एनआईए (NIA) ने विशेष अदालत के सामने 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 120बी, 302, 341, 153ए, 201 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
क्या कोई गिरफ्तार होने पर जश्न मना सकता है? ज्यादातर लोगों का जवाब होगा 'नहीं'. लेकिन कोयंबटूर में गिरफ्तारी को लेकर एक 'बोंडा' अरुमुगम नाम के एक जेबकतरे ने जश्न मनाया है. दरअसल, गिरफ्तार जेबकतरे के लिए ये मौका कुछ ज्यादा खास था क्योंकि उसके मुताबिक पुलिस ने उसे 100वीं बार गिरफ्तार किया है. हालांकि, 55 वर्षीय जेबकतरे को उठाने वाली कोयंबटूर पुलिस ने कहा कि वे इसकी पुष्टि नहीं कर सकते.
पुलिस के अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) में, 2010 से अब तक सिर्फ कोयम्बटूर शहर में अरुमुगम जेबकतरी के 72 मामलों में शामिल रहा है. हालांकि, महज 14 साल की उम्र में क्राइम की दुनिया में कदम रखने वाले इस जेबकतरे का दावा भी सच हो सकता है. क्योंकि 2010 से पहले का रिकॉर्ड नहीं है.
पुलिस ने कहा कि ये जेबकतरा 40 साल से अधिक समय से कोयम्बटूर शहर के सेल्वापुरम में रह रहा है और क्राइम की दुनिया से होने वाली कमाई का इस्तेमाल वो अपनी पत्नी और दो बच्चों की देखभाल के लिए करता रहा है. उसकी पत्नी और बच्चे केरल के कन्नूर जिले में रहते हैं. पुलिस के मुताबिक उसने अपनी कमाई के पैसे को शराब और शबाब पर भी खर्च किया है.
वह गूगल पे और यूपीआई के माध्यम से अपनी पत्नी को पैसे भेजता रहा है. पुलिस ने कहा कि वो बसों में यात्रियों के पर्स उड़ाने, सोने के आभूषण और मोबाइल फोन चुराने का काम करता है.
कैसे हुई 100वीं गिरफ्तारी?
गुरुवार को बस में सवार एक व्यक्ति का मोबाइल फोन लूटकर भागते समय वह पुलिस के शिकंजे में आ गया. दरअसल, उसने 42 वर्षीय बस यात्री साबिर अहमद का फोन लूट लिया था. इसके बाद साबिर ने पुलिस को फोन कर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सब-इंस्पेक्टर मारीमुथु के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बिग बाजार स्ट्रीट-ओप्पनाकारा स्ट्रीट जंक्शन पर प्रकाशम बस स्टॉप पर पहुंची. इसी दौरान वो पुलिस के शिकंजे में आ गया.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'अरुमुगम ने हमें बताया कि उसे 100वीं बार गिरफ्तार किया जा रहा है. वह कोई काम नहीं करता, केवल बस में चोरी करता है. अगर यात्री उसे पकड़ने का प्रयास करते हैं, तो अरुमुगम शोर मचाता है, अपनी बेगुनाही का जोर-शोर से विरोध करता है और फरार हो जाता है.'
यूपी (UP) में कुत्ते (Dog) के लिए युवक के अपहरण (Kidnap) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र का है. जहां दबंगो को जब एक कुत्ता पसंद आया तो उन्होंने पहले उसे प्यार से मांगा और जब कुत्ते के मालिक ने उसे देने से मना कर दिया तो दबंगों ने गुस्से में आकर युवक का अपहरण कर लिया.
मारा पीटा फिर अलीगढ़ ले गए
आरोपियों पर कुत्ते के मालिक से अभद्रता करने के बाद उसका अपहरण करके अलीगढ़ ले जाने का आरोप भी लगा है. अब बदमाशो की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर अल्फा 2 में अर्जेंटीनो नस्ल का कुत्ता नहीं देने पर युवक का अपहरण कर लिया गया. इस कुत्ते की कीमत 2 लाख रुपये है. आपको बताते चलें कि स्कार्पियो सवार दबंगों ने पीड़ित का अपहरण करने के बाद उसे ग्रेटर नोएडा से लेकर अलीगढ़ तक की सड़कों पर घुमाया. वहीं पूरे रास्ते में कुत्ते के मालिक के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई.
आरोपियों की तलाश जारी
ग्रेटर नोएडा के रहने वाले राहुल ने बताया कि उसके भाई शुभम के पास एक डोगो अर्जेंटीनो कुत्ता है. बुधवार शाम को शुभम अपने कुत्ते को घुमा रहा था तभी अलीगढ़ के रहने वाले विशाल, ललित और मोंटी अपनी स्कॉर्पियो से आए और उसका कुत्ता पसंद आने की बात कही. तीनों ने धमकाया कि चाहे कुछ भी हो जाए उन्हें ये कुत्ता हर हाल में चाहिए और उसके बाद उन्होंने शुभम को किडनैप कर लिया. उसके बाद पुलिस को खबर दी गई. जिसके बाद पीड़ित युवक जैसे तैसे अपनी जान बचाकर आरोपियों के कब्जे से अपनी जान बचाकर वापस ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर पहुंचा. अब पुलिस ने मामले में अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुलिस द्वारा एक शादी-शुदा कपल को परेशान करने और पैसे हड़पने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां गुरुवार की रात को एक कपल बर्थडे पार्टी से लौट रहा था. घर के पास पहुंचते ही उन्हें पुलिस ने रोक लिया और चालान के तौर PayTm से 1,000 रुपये देने के लिए मजबूर किया, जो की अवैध रूप से वसूली जैसी थी. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और सम्पीगेहल्ली पुलिस स्टेशन के एक कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है.
घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने अपने ट्वीट के माध्यम से अपनी आपपीती सुनाई और बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर से मदद की गुहार लगाई. अपने ट्वीट में कार्थिक ने बताया, 'मैं एक दर्दनाक घटना के बारे में बताना चाहता हूं, जो मेरे और मेरी पत्नी के साथ बीती रात घटी है. रात के करीब 12:30 बज रहे थे. मैं और मेरी पत्नी एक दोस्त के यहां से केक कटिंग सेरेमनी में गए थे और वहां से घर वापस आ रहे थे.'
फोन जब्त कर लिया
उन्होंने आगे बताया, 'हम अपने घर के दरवाजे पर पहुंचने ही वाले थे कि पुलिस की एक वैन वहां पहुंची और पुलिस की वर्दी में दो लोग बाहर निकले. उन्होंने मुझसे अपना आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा. उनकी बात सुन हम हैरान रह गए. एक सामान्य दिन में सड़क पर चलने वाले एक कपल को अपना आईडी कार्ड दिखाने के लिए क्यों कहा जाना चाहिए.'
पुलिसकर्मी एक पिंक होयसला वैन में थे. कपल ने पुलिस को अपना आधार कार्ड दिखाया, जिसके बाद उन्होंने उनके फोन जब्त कर लिए और उनसे पूछताछ की. पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि पुलिस के इस रवैये से वो डर गए. हालांकि, उन्होंने विनम्रता के साथ जवाब दिया. इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने चालान बुक की तरह दिखने वाली चीज निकाली और हमारे नाम व आधार नंबर को उसमें नोट करना शुरू किया.
पुलिस ने कहा- रात 11 बजे के बाद घूमना जुर्म है
ये सब देख पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस वालों से पूछा कि किस वजह से चालान किया जा रहा है. इस पर पुलिस ने उन्हें बताया कि रात के 11 बजे के बाद सड़क पर घूमने की अनुमति नहीं है. कपल पुलिस की इस बात से सहमत नहीं थे लेकिन रात ज्यादा हो चुकी थी और उनके फोन भी जब्त कर लिए गए थे इसलिए उन्होंने बात को खत्म करने का फैसला किया.
व्यक्ति की पत्नी ने दावा किया कि उन्होंने इस तरह के नियम से अनजान होने के लिए माफी मांगी, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से मना कर दिया और उनसे 3,000 रुपये जुर्माने की मांग की. पुलिस ने ये भी कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो गंभीर परिणाम भुगतना होगा. पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वो जितना विनती करते पुलिस वाले उतना कठोर होते चले गए. यहां तक कि उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी भी देने लगे. एक समय कपल को लगा कि अब बर्दास्त से बाहर हो गया है.
पत्नी रो रही थी लेकिन पुलिस वालों ने नहीं छोड़ा
उन्होंने कहा, 'किसी तरह मैंने अपना आपा रोक सका, जबकि मेरी पत्नी आंसू बहा रही थी. इसी दौरान एक पुलिसकर्मी मुझे मेरी पत्नी से दूर ले गया और आगे की परेशानी से बचने के लिए कम से कम पैसा देने की सलाह दी. इसके बाद मैं 1000 रुपये देने के लिए तैयार हो गया, जिसे पुलिसकर्मी ने पेटीएम से भेजने के लिए कहा. इसके बाद मैंने पेमेंट की जिसके बाद हमें कड़ी चेतावनी के बाद जाने दिया गया.'
इस घटना के बाद पुलिस ने इस पर ध्यान दिया और अपील भी की कि अगर उन्हें इस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ा है तो वे उनसे संपर्क करें. साथ ही इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चौंका देने वाली वारदात सामने आई है. जिले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य पर छात्रा के साथ दरिंदगी करने का आरोप लगा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा (17) को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
वृंदावन टूर के दौरान घिनौनी हरकत
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित स्कूल में तैनात प्रधानाचार्य धनपाल (50) पिछली 23 नवंबर को स्कूल की तरफ से नौ छात्राओं को लेकर वृंदावन टूर पर गए थे. उन्होंने बताया कि बाद में ठहरने के लिए एक होटल में दो कमरे लिए गए, जिनमें से एक कमरे में आठ छात्राओं को ठहराया गया, जबकि दूसरे कमरे में प्रधानाचार्य ने पीड़िता को कथित रूप से अपने साथ रखा. सूत्रों के मुताबिक, आरोप है कि रात में छात्रा को खाने में नशीला पदार्थ दिया गया, जिसके बाद प्रधानाचार्य ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.
स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
उन्होंने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य ने दुष्कर्म की शिकायत करने पर छात्रा को कथित तौर पर परीक्षा में फेल करने, स्कूल से निकालने और जान से मारने की धमकी दी. सूत्रों के अनुसार, 24 नवंबर को सभी छात्राएं घर आ गईं. उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य की कथित धमकी के कारण पहले तो छात्रा मामले को छिपाती रही, लेकिन बाद में उसने परिजनों को इससे अवगत कराया.
पुलिस ने दर्ज किए छात्रा के बयान
हस्तिनापुर थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात प्रधानाचार्य के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. सिंह के मुताबिक, छात्रा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस की एक टीम वृंदावन स्थित होटल के सीसीटीवी फुटेज लेने जाएगी.
यूपी में पीलीभीत में एक शख्स ने जरा सी पर इतना आग बबूला हो गया कि उसने पत्नी के साथ बर्बरता की. घटना पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र की है. पीडिता का कहना है कि उसका पति खाना खा रहा था तभी खाने में बाल निकल आया जिसकी वजह से उसका पति गुस्से में पागल हो गया.
पीड़ित महिला ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति ने उसे गालियां दीं. उसके हाथ पैर बांधे और उससे जबरन संबंध बनाने की कोशिश की. विरोध करने पर उसे गंजा कर दिया.
‘सास और देवर ने भी पति को भड़काया’
महिला का आरोप है कि जब उसके साथ उसका पति बर्बरता कर रहा था तो उसके देवर और उसकी सास वहीं खड़ा होकर न सिर्फ तमाशा देखते रहे बल्कि उसके पति को भड़काते भी रहे.
महिला का कहना है कि उनसे इस घटना की मायकेवालों को फोन करके सूचना दी लेकिन जब वह घर पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट करने की कोशिश की गई. महिला का यह भी कहना है कि उसका पति दहेज की मांग करता है और उससे मारपीट करता रहा है.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति, सास और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला अपने मायके चली गई है.
दिल्ली के एक 3 साल के मासूम की उत्तर प्रदेश के मेरठ में हत्या कर दी गई. बच्चे का प्रीत विहार इलाके से अपहरण हुआ था और उसकी आज (मंगलवार) उसकी लाश मेरठ में मिली. पुलिस को लाश कई टुकड़ों में मिली, जिसके बाद बच्चे के परिजनों ने प्रदर्शन किया. गुस्साए परिजनों ने प्रीत विहार पेट्रोल पंप के पास जाम कर दिया और पुलिस की तरफ पथराव किया.
खेत में मिला शव
जानकारी के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो वहां उन्हें एक शव पड़ा मिला. लाश के एक हाथ को बुरी तरह से काटा गया था. ग्रामिणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया, शव को देखकर लगा जैसे किसी ने बच्चे की हत्या की. फिर सिर को काटकर धड़ यहां फेंक दिया. सिर बरामद हो गया.
जानकारी के मुताबिक, बच्चे का प्रीत विहार से 30 नवंबर को अपहरण किया गया था. इस बीच, पूर्व दिल्ली के थाना प्रीत विहार पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम एक हत्यारोपित के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई. परिजनों ने मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था. स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच मामले की जांच पड़ताल में लगी थी. लेकिन, सुराग नहीं मिल रहा था.
श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है. श्रद्धा की लाश के टुकड़े करने के बाद आफताब ने दुनिया के सबसे महंगे मुकदमें को LIVE देखकर महीनों दिल्ली और मुंबई पुलिस को चकमा दिया. हॉलीवुड सुपर स्टार जॉनी डेप और उनकी पत्नी एम्बर हर्ड के केस को आफताब न सिर्फ कई बार पढ़ा बल्कि अदालत की सुनवाई को इंटरनेट पर लाइव देखता था.
आफताब की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री ने किया दंग
आफताब के इंटरनेट सर्च हिस्ट्री को खंगालने पर पता चला है कि श्रद्धा की हत्या के कुछ दिनों बाद जून महीने में लड़े गए दुनिया के सबसे महंगे मुकदमें को आफताब ने कई बार देखा और पढ़ा था. आरोपी ने इसी केस से कानून के तमाम दांव पेंच के बारे में अपनी समझ को बढ़ाया था. श्रद्धा की हत्या के बाद जब मुंबई पुलिस श्रद्धा की मिसिंग केस की तफ्तीश कर रही थी और आफताब से कई राउंड की पूछताछ की तो वो मुंबई पुलिस को गुमराह करने में कामयाब रहा था. मुंबई पुलिस के सामने उसने दावा किया था कि श्रद्धा उसे छोड़कर चली गई है. जिस पर मुंबई पुलिस ने भरोसा किया और आफताब को छोड़ दिया था.
आफताब से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
दिल्ली पुलिस ने भी आफताब से श्रद्धा को लेकर कई राउंड की पूछताछ की थी जिसमें वो लगातार दिल्ली पुलिस को गुमराह करता रहा था. अब अफताब की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री से इस बात का खुलासा हुआ कि आखिर कैसे उसने कानूनी दांव पेंच के हर हथकंडे को पहले से जानने और समझने की कोशिश की थी. जिसका इस्तेमाल उसने दिल्ली-मुंबई पुलिस को जांच के दौरान उलझाने में किया.
क्या था जॉनी डेप-एम्बर हर्ड केस?
हॉलीवुड सुपर स्टार जॉनी डेप की पूर्व पत्नी ने साल 2018 में एक अखबार को इंटरव्यू देकर ये दावा किया था कि वो डोमेस्टिक वॉयलेंस का शिकार हुई थीं. जॉनी ने उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया था. जिसके बाद जॉनी ने अपनी पूर्व पत्नी पर मानहानि का केस किया था. ये केस पूरी दुनिया में चर्चा में रहा था. केस में 100 घंटे की गवाही हुई थी और जॉनी की तरफ से अदालत में मजबूत दलीलें दी गईं थीं. इस केस को दुनिया भर में लाइव देखा गया था. जिसे दिल्ली के उसी खूनी फ्लैट में बैठकर श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब भी देख रहा था. जॉनी डेप ने मानहानि के केस को जीत लिया था और हर्जाने के तौर पर उन्हें 15 मिलियन डॉलर मिले थे.
आफताब को ऐसे आया जंगल का आइडिया
आफताब ने अपने दोस्त बद्री की छत से जंगल देखा था. तभी उसके दिमाग में आया था कि श्रद्धा की लाश को जंगल में ठिकाने लगाना है. श्रद्धा-अफताब को हिमाचल से दिल्ली लाने वाले बद्री के छतरपुर के फ्लैट पर आफताब, श्रद्धा की हत्या के बाद घूमने के लिए गया था. दरअसल बद्री के फ्लैट से जंगल बेहद करीब है. उसी जंगल को देखकर अफताब ने मन बनाया था कि श्रद्धा की बॉडी के टुकड़ों को वो जंगल में ही ठिकाने लगाएगा. अफताब ने पूछताछ में खुलासा किया की हत्या करने के बाद उसने कुछ देर आराम किया था. उसके बाद उसी रात श्रद्धा की बॉडी के कुछ हिस्सों के टुकड़े किए थे और बाकी हिस्सा उसने छोड़ दिया था. उसके बाद अगली सुबह बॉडी के बचे हिस्सों के टुकड़े किए थे.
5 सितारा होटल में शेफ की नौकरी कर चुका था आफताब
अफताब मुंबई के 5 सितारा होटल में शेफ की नौकरी कर चुका था. शेफ की ट्रेनिंग लेने की वजह से उसे मालूम था की किसी भी बॉडी को कैसे और किस तरह से आसानी से काटा जा सकता है. वो अलग बात है कि इस बार वो किसी जानवर का नहीं बल्कि अपनी खुद की गर्ल फ्रेंड की लाश के टुकड़े कर रहा था. बॉडी के टुकड़े करने के लिए उसने आरी समेत कई धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया था.
डेड बॉडी के टुकड़ों को 4 माह तक फ्रिज में रखा
आफताब ने आरी को गुरुग्राम में अपने दफ्तर के पास फेंक दिया था. उस आरी को तलाशने के लिए दिल्ली पुलिस ने उस इलाके में काफी सर्च अभियान चलाया लेकिन आरी अब तक बरामद नहीं हुई. पूछताछ में आफताब ने बताया कि उसने श्रद्धा की बॉडी के टुकड़ों को तकरीबन 4 महीनों तक फ्रिज में रखा था. श्रद्धा की हत्या करने के बाद वो बेहद ठंडे दिमाग से हर काम कर रहा था. हर सबूत मिटा रहा था, श्रद्धा की बॉडी को कहां और कैसे ठिकाने लगाना है वो हर वक्त इसके बारे में सोचता रहता था.
श्रद्धा के लिए नहीं दिखा इमोशन
श्रद्धा और आफताब के बीच आखिरी वक्त में रिश्ते इतने खराब हो चुके थे कि दोनों के बीच एक दूसरे के लिए इमोशन बचे ही नहीं थे. पूछताछ के दौरान आफताब से जब भी श्रद्धा की हत्या को लेकर और उससे जुड़े सवाल किए गए वो एक दम आराम से बता रहा था कि उसने कैसे श्रद्धा को मारा. कैसे बॉडी के टुकड़े किए और कैसे उसने एक -एक कर सबूत मिटाए. ये सबकुछ बताते हुए उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं था.
बिहार के नालंदा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक नवविवाहिता की हत्या कर उसके शव को बोरी में बांधकर खेत फेंक दिया गया. गांव के लोगों को जैसे ही शव मिलने की सूचना मिली, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या की ये घटना नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के सोंडीहा गांव की है. जानकारी के मुताबिक दहेज के लिए लड़के के परिवार वालों ने लड़की हत्या कर शव फेंक दिया और घर पर ताला लगाकर गायब हो गए. शव की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हरौली गांव की 19 वर्षीय लड़की के रूप में हुई है. मृतक के पिता का नाम सतेंद्र चौहान है.
मृतक लड़की के दादा तनिक चौहान ने बताया कि करीब 4 महीने पहले बेटी की शादी सोंडीहा गांव के निवासी राजकुमार चौहान के बेटे छोटू चौहान के साथ बड़े धूमधाम से किया था. उन्होंने बताया कि 20 पहले ही वो अपनी मायके से ससुराल पहुंची थी.
फोन पर मिली खबर- हो गई तुम्हारी बेटी की मौत
तनिक चौहान ने बताया कि नवविवाहिता की ननद गुड़िया देवी ने उन्हें पहले फोन कर बताया कि उनकी बेटी को दस्त हो रहा है. इसके ठीक एक घंटे बाद दोबारा फोन आया और उन्होंने कहा कि आपकी बेटी की मौत हो गई है. मौत की खबर सुनकर लड़की वालों के घर में कोहराम मच गया.
आनन-फानन में सभी परिवार वाले लड़के वालों के घर पहुंचे लेकिन वहां ताला लगा था. लड़के के परिवार वाले वहां से फरार हो गए थे. इसके बाद घंटों छानबीन के बाद गांव के ही एक धान के खेत में शव को बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पीड़िता को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रड़ताड़ित करते थे. लड़की का पति बाहर रहकर मजदूरी का काम करता था.
नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के सोंडीहा गांव में शव को एक बंद बोरे में पैक करके धान के खेत में फेंक दिया गया था. लड़की वालों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने धान के खेत से शव को बाहर निकाला. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं.
श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पर दिल्ली में कुछ लोगों ने तलवार से हमला करने की कोशिश की है. दरअसल, आफताब को दिल्ली पुलिस की वैन में रोहिणी स्थित एफएसएल दफ्तर तक लाया गया. लेकिन जैसे ही वैन यहां पहुंची, पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने वैन और पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया. इन्हें हिंदू सेना का कार्यकर्ता बताया जा रहा है. हालांक, हिंदू सेना ने इससे इनकार किया है.
तलवार लेकर ये लोग पहले पुलिस के सामने आ गए, पुलिस ने इन लोगों को जब रोकने की कोशिश की तो उन पर भी हमलावर हो गए. इसके बाद पुलिस जैसे ही थोड़ी पीछे हटी, इन्होंने उस वैन का दरवाजा खोल दिया जिसमें आफताब मौजूद था. यह हमला शाम करीब 6.45 बजे हुआ. हमलावरों ने कहा कि हमारी बहन-बेटियां आज के समय में सुरक्षित नहीं हैं. ऐसे में हमारी बहन के 35 टुकड़े करने वाले के हम 70 टुकड़े करेंगे.
पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में लिया है. पुलिस वैन के वहां पहुंचते ही हमलावरों ने अपनी कार पुलिस वैन के आगे लगा दी और वैन को  घेर लिया. लेकिन इससे पहले कि ड्राइवर वहां से वैन को उनसे दूर ले जा पाता, वो ट्रैफिक में फंस गया. तभी ये हमलावर वहां पहुंचे और वैन के चारों ओर तलवार लहराने लगे. हमलावरों ने तलवार के दम पर वैन का दरवाजा खोल दिया लेकिन अंदर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बंदूक तानी तो वो पीछे हट गए.
हमलावर वहां तलवार, हथौड़ा और तमाम हथियार के साथ एक कार में पहुंचे थे. दरअसल, जब आफताब पुलिस की कस्टडी में था तो उसे गोपनीय तरीके से पेशी पर लाया जाता था लेकिन अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जिसके कारण उसे जेल में रखा गया है. इसी वजह से बाहरी लोगों को उसके यहां पहुंचने की खबर मिली थी.
दिल्ली के महरौली इलाके में अपनी प्रेमिका श्रद्धा वालकर की हत्या कर शव के 35 टुकड़े करने के मामले में आरोपी आफताब का सोमवार को तीसरी बार पॉलीग्राफी टेस्ट होगा. फिलहाल कोर्ट ने आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा है और वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया है. वहां वो सीसीटीवी और अन्य अधिकारियों की निगरानी में है. रोहिणी में स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (SFL) टीम के मेंबर ने बताया कि श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का बचा हुआ पॉलीग्राफी टेस्ट सोमवार को किया जाएगा.
वहीं एक दूसरे अधिकारी ने जानकारी दी कि अभी पॉलीग्राफी टेस्ट पूरा नहीं हुआ है, ऐसे में नार्को टेस्ट के लिए समय लग सकता है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आफताब का नार्को टेस्ट 5 दिसंबर को हो सकता है.
नार्को टेस्ट करने वाले डॉक्टर ने बताई पूरी कहानी
आफताब का नार्को टेस्ट अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टर नवीन करेंगे. यही उसे बेहोशी का इंजेक्शन देंगे और होश में आने तक वो इन्हीं की निगरानी में रहेगा. डॉक्टर नवीन ने बताया कि नार्को टेस्ट करने वाली टीम में एफएसएल की टीम रहेगी, जिसमें एनेसथेटिस्ट, साइकेट्रिस्ट, साइकॉलोजिस्ट और फॉरेंसिक डिविजन के लोग होते हैं. उन्होंने बताया कि नार्को टेस्ट में कम से कम 30 मिनट और ज्यादा से ज्यादा 3 घंटे लग सकते हैं. सवाल न भी तो भी 30 मिनट का समय लगता है. हालांकि, आफताब के नार्को में कितना समय लगेगा ये सवालों पर निर्भर करता है.
उन्होंने कहा कि उनका काम मेडिकल कंडिशन की निगरानी करना है. टेस्ट होने के एक से दो घंटे बाद अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया जाता है. उन्होंने बताया कि इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं. अगर दवा ओवरडोज हो जाए तो मरीज कोमा में जा सकता है. वहीं डोज कम हो जाए तो वो जवाब नहीं देगा. नार्को टेस्ट की रिपोर्ट फॉरेंसिक डिपार्टमेंट देता है. हालांकि ये कब तक आ सकती है इसे कहा नहीं जा सकता.
दो बार हुआ पॉलीग्राफी टेस्ट
आफताब अमीन पूनावाला का अभी तक दो बार पॉलीग्राफी टेस्ट हो चुका है. एसएफएल टीम ने गुरुवार को टेस्ट के दौरान 8 घंटे की पूछताछ की. वहीं शुक्रवार को आफताब के साथ 3 घंटे की पूछताछ हुई. अधिकारियों ने बताया कि आफताब की तबीयत खराब होने की वजह से दूसरे दिन की पूछताछ में दिक्कत का सामना करना पड़ा था. यही कारण है कि सोमवार को भी आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट किया जाएगा.
आफताब ने प्रेमिका की कथित तौर गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया था. इसके बाद आरोपी ने शव को आरी से 35 टुकड़े किए और 18 दिनों तक उन्हें महरौली के जंगल में एक-एक करके फेंकता रहा. शव के टुकड़ों को घर में रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीद लाया और उसी में रखा.
तीन बार बढ़ी न्यायिक हिरासत
दिल्ली पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद कोर्ट ने 17 नवंबर को उसकी हिरासत 5 दिन के बढ़ा दी थी. वहीं, मंगलवार को एक बार फिर 4 दिनों के लिए उसकी हिरासत बढ़ा दी गई. शनिवार को एक बार फिर आफताब की हिरासत को 13 दिन के लिए बढ़ाकर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया. फिलहाल उसे तिहाड़ के जेल नंबर 4 में रखा गया है. ये वही जेल है जहां खूंखार अपराधियों को रखा जाता है.
जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
पुलिस अभी भी हत्या के ठोस कारण और आफताब की उस समय स्थिति के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है. दिल्ली पुलिस ने आफताब की उस दोस्त का भी पता लगा लिया है जिसे उसने श्रद्धा की हत्या के बाद कमरे पर बुलाया था. पुलिस दोनों के कनेक्शन तलाश रही है. इसके अलावा पुलिस को आफताब के फ्लैट से 5 चाकू अभी तक मिले हैं जिसे एसएफएल की टीम को भेजा गया है ताकि ये पता चल सके कि इनका इस्तेमाल हत्या में हुआ था या नहीं.
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक शख्स अपनी मां को घसीटकर मारते नजर आ रहा है. पुलिस के मुताबिक यह घटना महराजगंज जिले के नौतनवा थाना इलाके का है. यहां बेटे ने अपनी मां को बीच सड़क पर लात-घूसों से पीट दिया, जिसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो के आने का बाद यूपी पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
यूपी पुलिस के मुताबिक पिटाई की ये घटना 23 नवंबर की है. पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे की क्रूरता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, पुलिस ने मां की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. ये मामला मारपीट की धाराओं में दर्ज किया गया है.
क्या है मामला?
वायरल हो रहे वीडियो पर नौतनवा के पुलिस अधिकारी अनुज सिंह ने जानकारी दी और बताया कि पीड़ित महिला का नाम कमला देवी है. उन्होंने अपने खेत को बटाई पर दे रखा था. उनके घर बटाईदार उनके हिस्से का पैसा लेकर पहुंचा था लेकिन कमला देवी के नहीं होने पर बटाईदार ने उनके बेटे को पैसे थमा दिए और कहा कि जब कमला देवी आएंगी तब पैसे उन्हें दे देना.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब मां को पता चला कि बटाईदार ने बेटे को खेत के हिस्से के पैसे दिए हैं तो उसने बेटे से पैसों की मांग की. लेकिन बेटे ने देने से इनकार कर दिया और नाराज होकर उसके साथ मारपीट करने लगा.
मारपीट का पूरा वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल हो रहे वीडियो में युवक को महिला के बाल पकड़कर घर से बाहर खींचते हुए देखा जा सकता है. गली में मां को खींचकर उन्हें बुरी तरह पीटता है. बचाने आए लोगों को भी धक्का दे देता है. इधर महिला संभलती है तो उसे फिर से सड़क पर गिरा देता है. फिलहाल आरोपी फरार है जिसे पुलिस तलाश कर रही है.
प्रेमिका श्रद्धा वालकर की हत्या कर उसके शव को 35 टुकड़ों में बांटने वाला आरोपी आफताब अमीन पूनावाला अब कड़ी निगरानी में तिहाड़ में रहेगा. उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में पहुंचा दिया गया है. इस जेल में आफताब पर जबरदस्त निगरानी की व्यवस्था की गई है. उस पर 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी के साथ-साथ जेल अथॉरिटी के अधिकारी भी नजर रखेंगे. आफताब को जेल में ज्यादा चहलकदमी की इजाजत नहीं होगी. उसके सेल से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी. हालांकि, कुछ दिनों तक ही ये पाबंदी रहेगी. फिलहाल जेल में आफताब का मेडिकल चल रहा है.
कोर्ट द्वारा 13 दिनों की रिमांड पर भेजे जाने के बाद अब आफताब को तिहाड़ के जेल नंबर 4 में रखा जाएगा. उसे अधर-उधर जाने की इजाजत नहीं होगी. साथ ही उसे बाकी कैदियों से भी अलग रखा जाएगा. हालांकि उसके सेल में कुछ और कैदी भी रहेंगे.
नहीं मिली डीएनए रिपोर्ट
श्रद्धा वालकर हत्याकांड में डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिली है. पुलिस अधिकारी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, 'पुलिस को डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है. श्रद्धा हत्या केस में अब तक मिले शरीर के अंगों का डीएनए मिलाने के लिए उसके पिता और भाई के ब्लड सेंपल लिए गए थे.
आफताब को शनिवार को कोर्ट ने 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अधिकारी हुड्डा ने बताया कि पॉलीग्राफी टेस्ट में कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए आरोपी को पेश करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. शुक्रवार को रोहिणी स्थित एफएसएल में तीन घंटे तक पॉलीग्राफी टेस्ट हुआ.
पॉलीग्राफी टेस्ट के नतीजे तय करेंगे कि नार्को होगा या नहीं
एफएसएल के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आफताब के साथ पॉलीग्राफी टेस्ट के सभी चरण पूरे कर लिए गए हैं. अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट उसे रिजल्ट पर विशअलेषण करेंगे. इसी के आधार पर वो एक रिपोर्ट तैयार करेंगे. अगर वो नतीजों से संतुष्ट नहीं हुए तो उसे फिर से बुला सकते हैं. रिपोर्ट के नतीजों के आधार पर यह फैसला लिया जाएगा कि उसका नार्को टेस्ट किया जाना चाहिए या नहीं.
श्रद्धा वालकर हत्या मामले में आरोपी आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट किया गया. इस दौरान उसने अधिकारियों के सवालों पर घूमा-घूमाकर जवाब दिया. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी(FSL) टीम के सूत्रों के मुताबिक आफताब की बॉडी लैंग्वेज को देखकर ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा कि उसने इतने जघन्य वारदात को अंजाम दिया है. उसके जवाबों से लगता है कि उसे अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है. पॉलीग्राफी टेस्ट की शुरुआत में आरोपी आफताब सवालों का जवाब देने में जल्दबाजी कर रहा था, लेकिन जैसे ही श्रद्धा से जुड़े गहरे राज पूछे गए, फीवर होने की बात कहकर वो सवालों के जवाब देने से बचने लगा. पूछताछ के दौरान आफताब ने कहा कि मुझे बुखार है.
इसी दौरान उसने एफएसएल की टीम को बताया कि जब वो सब कुछ बता चुका है तो फिर पुलिस उसे वहां लेकर क्यों आई है. पॉलीग्राफी टेस्ट में आफताब ने बताया कि उसे क्राइम, थ्रिलर बेस्ड मूवी देखना बेहद पसंद है. आफताब ने पूछताछ में FSL अधिकारियों से सिगरेट की भी मांग की. आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट रोहिणी में चल रहा है.
सोमवार को हो सकता है नार्को टेस्ट
फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को आफताब का टेस्ट नहीं हो पाया था क्योंकि उसे बुखार था. आंबेडकर अस्पताल के सूत्रों की मानें तो आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट पूरा हो जाने के बाद उसका मेडिकल टेस्ट भी होगा, जिसका रिजल्ट दो दिनों में आ सकता है. मेडिकल रिपोर्ट के आ जाने के बाद ही आफताब का नार्को टेस्ट किया जा सकता है. संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को आफताब का नार्को टेस्ट किया जा सकता है.
पॉलीग्राफी टेस्ट में ब्लड शुगर, नसें और सांस के चलने की गति के हिसाब से बॉडी एक्टिविटी को रिकॉर्ड किया जाता है और पता लगाया जाता है कि व्यक्ति सवाल के जवाब सही दे रहा है या नहीं. वहीं, नार्को टेस्ट में शख्स की अपनी चेतना को एक दम कम कर दिया जाता है, जिससे वो खुलकर अपने अंदर की बातों को बता सके.
6 महीने पहले की थी हत्या
आफताब ने मई के महीने में अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने शव को 35 टुकड़ों में काट डाला और एक-एक कर उन्हें जंगल में फेंकता रहा. आफताब ने शव के इन टुकड़ों को एक फ्रिज में रखा था ताकि उन्हें समय समय पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने लगा सके.
हत्या के इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आफताब के फ्लैट से 5 चाकू बरामद किए हैं, जबकी शव को काटने के लिए इस्तेमाल में लाई गई आरी अभी भी बरामद नहीं हुई है. पुलिस चाकुओं की जांच कर रही है जिससे पता चल सके कि हत्या में इनका इस्तेमाल किया गया था या नहीं.
श्रद्धा वालकर की हत्या के मुख्य आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को एक वीडियो क्लिप में अपना समर्थन देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस शख्स का नाम विकास कुमार है लेकिन वायरल वीडियो क्लिप में इसने खुद को राशिद खान बताया और आफताब का बचाव किया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए करीब 50 सेकंड के इस वीडियो में आरोपी को श्रद्धा वालकर हत्याकांड का समर्थन करते हुए यह कहते सुना गया कि दिमाग खराब हो तो आदमी किसी के 35 की जगह 36 टुकड़े भी कर देता है. उसने खुद के लिए भी ऐसा करना आसान बताया था.
पुलिस ने वायरल वीडियो पर लिया संज्ञान
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर किए जाने के बाद आरोपी व्यक्ति का पता लगाने के लिए एक पुलिस टीम को कार्रवाई में लगाया गया था.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया जिसे दिल्ली में फिल्माया जाना बताया गया था. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति खुद को बुलंदशहर निवासी राशिद बता रहा था, उसने श्रद्धा हत्‍याकांड में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस संबंध में सिकंदराबाद थाना पुलिस को उस व्यक्ति को चिह्नित करने के लिए लगाया गया था.
एसएसपी ने कहा कि इस सिलसिले में शुक्रवार को उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम विकास बताया. आपत्तिजनक टिप्पणी के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्जकर उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है.
विकास पर पहले भी दर्ज है केस
एसएसपी कुमार ने बताया कि यह भी पता चला है कि विकास के खिलाफ पूर्व में भी अवैध असलहे और चोरी समेत पांच मामले दर्ज हैं जिनमें दो जिला बुलंदशहर और तीन जिला गौतमबुद्धनगर में दर्ज हैं.
बता दें 27 वर्षीय श्रद्धा वालकर की दिल्ली में उसके ‘लिव-इन पार्टनर’ आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी. उसने कथित तौर पर वालकर को गला घोंटकर मार डाला और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था.
श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पॉलीग्राफी टेस्ट पूरा हो चुका है. अब फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम उसका एग्जामिन करेगी. हालांकि, जरूरत पड़ने पर आफताब को पूछताछ के लिए शनिवार को भी बुलाया जा सकता है. इस बीच खबर ये भी है कि सोमवार को आफताब का नार्को टेस्ट हो सकता है, जो करीब 3 घंटे तक चल सकता है. आज हुए पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान आफताब ने कई खुलासे किए. वहीं, पुलिस ने भी इस हत्या मामले में उस लड़की का पता लगा लिया है जिसे उसने श्रद्धा वालकर की हत्या के बाद कमरे पर बुलाया था.
श्रद्धा की हत्या करने के बाद आरोपी आफताब ने किस लेडी को अपने घर बुलाया था? इस बारे में पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन इतना जरूर बताया है कि वो लड़की पेशे से डॉक्टर है. लड़की से आफताब के कनेक्शन को लेकर पुलिस जांच कर रही है.
पेशे से डॉक्टर है घर पर आई लड़की
दरअसल, आरोपी आफताब डेटिंग एप बम्बल का इस्तेमाल करता था. उसने डेटिंग एप से कॉन्टेक्ट में आई एक लड़की को अपने घर पर बुलाया था. पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर ली है. ये एक डॉक्टर है. आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद उसे फ्रिज में रखा और फिर इस लड़की को बुलाया था.
गुरुवार को पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान आफताब के साथ 8 घंटे तक पूछताछ हुई. हालांकि, उसे बुखार होने की वजह से अधिकारियों को उसके बयान को दर्ज करने में परेशानी का सामना करना पड़ा.
छह महीने पहले अपनी प्रमिका को मौत के घाट उतारने वाले आफताब से पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान कई सवाल किए गए. उससे पूछा गया कि उसने प्रेमिकी हत्या क्यों की? क्या हत्या की प्लानिंग उसने पहले ही कर ली थी या उसने ये गुस्से में आकर किया?
रोहिणी में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में श्रद्धा वालकर की हत्या मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की पॉलीग्राफी जांच का दूसरा सत्र हुआ. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जांच नहीं हो पाई थी क्योंकि 28 वर्षीय पूनावाला को बुखार तथा जुकाम था. एफएसएल, रोहिणी की निदेशक दीपा वर्मा ने कहा, जांच जारी है और अगर जरूरत पड़ी तो आरोपी को शुक्रवार को भी बुलाया जा सकता है.
आफताब का होगा मेडिकल टेस्ट
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आंबेडकर अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि पॉलीग्राफी टेस्ट पूरा होने के बाद पूनावाला का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा और परिणाम दो दिनों में आने की उम्मीद है. आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही उसका नार्को टेस्ट कराया जा सकता है.सूत्रों ने कहा कि पूनावाला का नार्को टेस्ट सोमवार को किए जाने की संभावना है.
पॉलीग्राफी जांच में रक्तचाप, नब्ज और सांस की दर जैसी शारीरिक गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जाता है और इन आंकड़ों का इस्तेमाल यह पता लगाने में किया जाता है कि व्यक्ति सच बोल रहा है या नहीं. वहीं, नार्कों जांच में व्यक्ति की आत्मचेतना को कम कर दिया जाता है ताकि वह खुलकर बोल पाए.
गौरतलब है कि आफताब पूनावाला ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर (27) की मई में कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे. उसने शव के टुकड़ों को करीब तीन सप्ताह तक दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखा था और कई दिनों तक उन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंका था.
आफताब पूनावाला को उसके भावनात्मक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य का पता लगाने के लिए कई परीक्षणों से गुजरना होगा. यदि प्रारंभिक जांच में उसे ठीक नहीं पाया जाता है तो नार्को विश्लेषण नहीं किया जा सकता है. पूनावाला की पॉलीग्राफी जांच का पहला सत्र मंगलवार को रोहिणी के एफएसएल में हुआ था. पॉलीग्राफी जांच को ‘लाई डिटेक्टर’ के नाम से भी जाना जाता है.
इस बीच, दिल्ली पुलिस ने पूनावाला के छतरपुर स्थित फ्लैट से पांच चाकू जब्त किए हैं.  हालांकि पुलिस ने कहा कि शव को काटने के लिए इस्तेमाल की गई आरी अभी बरामद नहीं हुई है. पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि चाकुओं को जांच के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अपराध में इनका इस्तेमाल किया गया था या नहीं.
दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया है. उन्होंने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा, दिल्ली पुलिस और अभियोजन पक्ष कम से कम समय में आरोपी के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करेंगे.
अमित शाह ने कहा, पूरे मामले पर मेरी नजर है. मैं देश के लोगों को सिर्फ यह बताना चाहता हूं कि जिसने भी यह किया है, दिल्ली पुलिस व अभियोजन पक्ष कानून और अदालतों के माध्यम से कम से कम समय में सख्त सजा सुनिश्चित करेंगे. अमित शाह ने कहा कि दिल्ली और मुंबई पुलिस के बीच तालमेल की कोई कमी नहीं है.
गृह मंत्री ने कहा, लेकिन जो चिट्ठी सामने आई है, उसमें दिल्ली पुलिस की कोई भूमिका नहीं है. श्रद्धा ने महाराष्ट्र के एक थाने को चिट्ठी भेजी थी कि उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है...वहां पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.. वहां इसकी जांच होगी. उस समय हमारी सरकार नहीं थी... जो भी जिम्मेदार होगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी.
मुंबई भाजपा के प्रमुख आशीष शेलार ने नवंबर 2020 में कॉल सेंटर कर्मचारी श्रद्धा वालकर की तरफ से लिखी गई चिट्ठी पर कड़ी कार्रवाई करने में महाराष्ट्र पुलिस की कथित नाकामी पर बुधवार को सवाल उठाया था. वालकर ने चिट्ठी में लिखा था कि उसके लिव-इन-पार्टनर आफताब पूनावाला ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी.
हत्या में शामिल हथियार बरामद
आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन-पार्टनर वालकर (27) की हत्या करके उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे. आरोप है कि पूनावाला ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने घर पर करीब तीन सप्ताह तक इन टुकड़ों को 300 लीटर के फ्रिज में रखा. वह कई दिन तक आधी रात को उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में फेंकने के लिए जाता रहा. दिल्ली पुलिस ने 19 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया था.
इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने वाले हथियार को बरामद कर लिया है. आरोपी आफताब पूनावाला ने पुलिस को बताया, श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए आरी समेत बड़े चाकू का इस्तेमाल किया था.
दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने वाले 5 बड़े चाकू जो घर में किचन चाकू से अलग हैं, जो बेहद शार्प हैं, जिनकी लंबाई करीब 5-6 इंच हैं. इन पांचों चाकुओं को बरामद कर लिया है. इन पांचों को जांच के लिए भेज दिया गया है. हालांकि दिल्ली पुलिस अब तक दूसरा बड़ा हथियार आरी बरामद नहीं कर पाई है.
दिल्ली के पालम इलाके में चार लोगों की हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या घर के अंदर ही चाकू मारकर कर दी गई. हत्या का आरोप परिवार के एक लड़के पर है, जो नशे का आदी है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि उसने अपने पिता, दादी और दो बहनों को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और कत्ल के पीछे क्या वजह थी, इसका पता लगाया जा रहा है. यह खौफनाक घटना बुधवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में हुई.
आरोपी नशे का आदी है और उसने रिश्तों का ही कत्ल कर दिया. जानकारी के मुताबिक उसकी दो बहनों, पिता और दादी के शव खून से लथपथ पड़े थे. एक महिला का शव फर्श पर पड़ा था. जबकि बाकी दो सदस्यों के शव बाथरूम में मिले. मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इस मामले में ज्यादा जानकारी का इंतजार है.
दिल्ली हत्या को लेकर पूरे देश में गुस्से की लहर है और सभी देशवासी आरोपी आफताब पूनावाला को सख्त से सख्त सज़ा देने की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में मुस्लिम समुदाय के रहनुमा मौलाना तौकीर रजा ने भी अपनी बात सामने रखी है. मौलाना रजा ने आफताब की इस हरकत को घिनौना जुर्म करार देते हुए उसको फांसी की सजा की मांग की. यही नहीं उन्होंने कहा ऐसे शख्स को जमीन में आधा दफन करके उसके सिर पर उस समय तक पत्थर मारे जाए जबतक वह मर न जाए. ऐसे लोगों ने पूरी दुनिया में मुसलमानों का सिर शर्म से झुका दिया है.
फांसी की सज़ा देना 'नाइंसाफी'
मौलाना तौकीर रजा ने कहा है की ये बहुत खतरनाक है इस घटना ने तो हिदुस्तान को पूरी दुनिया में बदनाम करने का काम किया है. लोग फांसी की मांग कर रहे हैं लेकिन मैं कहता हूं को जो मुजरिम एक क़त्ल करता है उसे भी फांसी, जो 10 कत्ल करता है उसे भी फांसी है और अब इसने 35 टुकड़े कर दिए उसे भी फांसी. मुझे लगता है ना इंसाफी है, इस किस्म के जुर्म अगर रोकना है तो मै आफताब को फाँसी दिए जाने से मुतमइन नहीं हूं.
जमीन में आधा गाड़कर पत्थरों से मारो
मौलाना आगे कहते हैं कि यह कत्ल पूरी प्लानिंग के साथ किया गया है. आज मुझे किसी ने बताया वो फ्रिज में उसके सर को कई-कई घंटों तक देखता रहता था. इस किस्म का जुर्म जो करते है हमारे यहां "ज़िना" (अपनी पत्नी के अलावा किसी और से सेक्स करना) कहा गया है. और ज़िना सबसे बड़ा गुनहों में माना गया है. ज़िना करने वाले की एक ही सजा है कि उसको ज़मीन में आधा गाड़ दो और पत्थरों से तब तक मारो जब तक उसकी मौत ना हो जाये.
आफताब को हमारे हवाले कर दो
मैं सरकार से ये मांग करता हूं कि ऐसी सज़ा एक बार देकर देखो. उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि सज़ा तय होने के बाद आप आफताब को हमारे हवाले कर दो, हम उसको सरेआम सजा देना चाहते हैं क्योंकि वो हमारे देश का भी मुजरिम है और खासतौर से वो मुसलमनों भी मुजरिम है उसने मुसलमानों का सिर झुकाने का काम किया है.
दूसरी ओर, दिल्ली के महरौली इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या करने और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट अगले दो दिनों के भीतर रोहिणी में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में होने की संभावना है. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पॉलीग्राफ टेस्ट की कॉपी के आदेश की जांच के लिए मंगलवार को एफएसएल के अधिकारी प्रोटोकॉल के तहत कोर्ट भी गए. अदालत में, जज ने पुलिस को सच्चाई का पता लगाने के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की इजाजत दी, जबकि एक अन्य अदालत ने आफताब की पुलिस हिरासत चार और दिनों के लिए बढ़ा दी.
श्रद्धा के शरीर के अंगों की तलाश के लिए आफताब को दो तालाबों पर भी ले जाया जाएगा. एक महरौली के जंगल में और दूसरा मैदानगढ़ी में. रविवार को पुलिस टीमों ने महरौली के जंगल से और मानव अवशेष बरामद किए थे. उन्होंने अब तक 18 शरीर की हड्डियों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है, जिसमें एक खोपड़ी का आधार और एक कटा हुआ जबड़ा शामिल है.
एक बेटी के लिए शादी से पहले दिन बेहद भावुक होते हैं और उसका मन मां-पिता से बिछोह के गम और अपार प्रेम में डूबा होता है। ऐसे समय में वो एक अंतर्द्वन्द्व से जूझ रही होती है, जिसमें उसे पाल-पोसकर बढ़ा करने वाले माता-पिता के लिए कुछ न कर पाने और एक नए परिवार के लिए जीवन समर्पित करने के लिए जाने का गुबार होता है। इस अंर्तद्वन्द्व के बीच अगर उसकी वजह से मां-पिता को चिंता घेर लेती है तो वो बेटी पूरी तरह टूट जाती है। ऐसा ही कुछ बिधनू के इनायतपुर गांव में हुआ, जहां शादी के ऐन पहले सोनल ने फांसी लगाकर जान दे दी और वजह सोने की चेन और 70 हजार रुपये बने।
बिधनू थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी किसान छोटे लाल की 19 वर्षीय छोटी बेटी सोनम उर्फ काजल ने शनिवार देर शाम दरवाजा बंद करके फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता छोटेलाल ने बताया कि बेटी की शादी कानपुर देहात के रनियां हरीराम का पुरवा में रहने वाले युवक से तय की थी। 13 दिसंबर को बरात आनी थी और घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। आरोप है कि ऐन मौके पर वर पक्ष ने दहेज में डेढ़ तोला सोने की चेन और 70 हजार की नगदी की मांग कर दी थी।
छोटे लाल ने बताया कि पहले तो उसने असमर्थता जता दी थी लेकिन वर पक्ष शादी तोड़ने की धमकी दे रहे थे। वह और उनकी पत्नी सोने की चेन और 70 हजार रुपये का इंतजाम करने की चिंता में डूबे। शादी टूटने की बात और उन्हें चिंता में डूबा देखकर सोनल बेहद आहत थी। शनिवार देर शाम सोनल कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो खिड़की से देखने पर उसका शव फंदे पर लटका देखकर सन्न रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
गांव पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर सोनल का शव फंदे से उतरा और जांच शुरू की। स्वजन ने मंगेतर और उसके पिता के खिलाफ तहरीर दी है। बिधनू थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वजन की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
श्रद्धा मर्डर केस की सीबीआई जांच को मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है. एक वकील की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि इस मर्डर केस को छह महीने से ज़्यादा का वक़्त हो चुका है. मर्डर दिल्ली में हुआ था और श्रद्धा के शरीर के टुकड़े अलग-अलग जगहों पर फेंके गए. ऐसे में फिलहाल जांच कर रही महरौली थाना पुलिस के पास इतना स्टाफ और वैज्ञानिक उपकरण नहीं है, जिनके जरिए वो इतने वक़्त बाद इस मामले के पर्दाफाश के लिए अहम सबूत और गवाह जुटा सके.
जांच का दायरा अलग अलग राज्यों में
कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा है कि उसे इस मामले में आरोपी को जांच के सिलसिले में पांच अलग-अलग राज्यों में लेकर जाना है इससे साफ है कि इस मामला की जांच सिर्फ एक राज्य तक सीमित नहीं है. लिहाजा एक केंद्रीय एजेंसी को जांच सौंपना बेहतर होगा.
जांच की जानकारी लीक कर रही पुलिस
याचिका के मुताबिक दिल्ली पुलिस जांच से जुड़ी हर संवेदनशील जानकारी मीडिया को लीक कर रही है, जिसके चलते सबूतों के बरामदगी वाली जगह पर लोगों/ मीडिया कर्मियों को आवाजाही जारी है. मीडिया ट्रायल शुरू हो चुका है  जिसके चलते इस मामले में जांच में बाधा पड़ रही है.
बता दें आफताब अमीन पूनावाला पर अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर (27) की 18 मई की शाम को कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर देने और उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है. आफताब पर आरोप है कि उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा तथा कई दिनों तक विभिन्न हिस्सों में फेंकता रहा.
श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब से सच पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस अब उसका पॉलीग्राफ टेस्ट करवा सकती है. सोमवार को नार्को टेस्ट होना था, लेकिन नहीं हो सका. नार्को टेस्ट से पहले आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा. दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी. इस अर्जी पर कोर्ट ने मंजूरी दे दी है. पॉलीग्राफ टेस्ट को लाई डिटेक्टर मशीन यानी झूठ पकड़ने वाली मशीन से किया जाता है.  हम आपको बताएंगे कि आखिर पॉलीग्राफ टेस्ट क्या होता है और ये नार्को टेस्ट से कितना अलग है.
पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान यह देखा जाता है कि यह देखा जाता है कि सवालों के जवाब के दौरान आदमी सच बोल रहा है या झूठ.
पॉलीग्राफ टेस्ट में क्या होता है?
-इंसान जब भी झूठ बोलता है तो उसका हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर बदलता है, पसीना आता है और आंखे इधर-उधर जाती हैं.
-हांलांकि इस टेस्ट के दौरान मुख्य रूप से - सांस लेने की दर, नाड़ी की गति, ब्लड प्रेशर, और पसीना कितना निकल रहा है- इन चार पर ध्यान दिया जाता है .
-इसके अलावा जवाब देने वाले शख्स के हाथ-पैर की मूवमेंट पर भी ध्यान दिया जाता है.
-पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान मशीन के चार या छह प्वाइंट्स को इंसान के सीने, उंगलियों से जोड़ दिया जाता है.
-फिर उससे सवाल जवाब का सिलसिला शुरू होता है. पहले सामान्य सवाल पूछे जाते हैं और उसके बाद क्राइम से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं.
कैसे पता चला है कि इंसान झूठ बोल रहा है?
-जवाब देने वाला अगर झूठ बोलता है तो उस समय उसका हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, नाड़ी दर घटता या बढ़ता है. माथे पर या हथेलियों पर पसीना आने लगता है. वहीं सच बोलने पर सारी शारीरिक गतिविधियां सामन्य रहती हैं.
-झूठा जवाब देते वक्त इंसान के दिमाग से P300 (P3) सिग्नल निकलता है. ऐसे में उसका हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. इन्हें सामान्य दरों से मिलाया जाता है  और पता लगा जाता है कि जवाब सच है या झूठ.
-पॉलीग्राफ टेस्ट से पहले इंसान का मेडिकल टेस्ट किया जाता है ताकि उसके सामान्य हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, नाड़ी दर आदि को नोट किया जा सके.
क्या पॉलीग्राफ टेस्ट में कोई चकमा दे सकता है?
-ऐसा नहीं है कि पॉलीग्राफ टेस्ट 100 प्रतिशत सही होता है. इससे भी बचकर निकला जा सकता है. यही वजह है कि इस पर पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता.
-अगर कोई व्यक्ति अपने हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, पल्स रेट और पसीने को नियंत्रित कर जवाब देता है, तो बहुत संभव है कि वह पॉलीग्राफ टेस्ट में भी पकड़ में न आए. हालांकि ऐसा करना आसान नहीं है.
किन चीजों का होता है इस्तेमाल?
-पॉलीग्राफ टेस्ट जिस शख्स का होता है उसके सीने के चारों तरफ न्यूमोगराफ ट्यूब बांधी जाती है.
-बांह पर पल्स कफ और उंगलियों पर लोमब्रोसो ग्लव्स लगाया जाता है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) में हाईवे पर सूटकेस में मिली लड़की के शव की पहचान हो गई है. मृतक लड़की की मां और भाई ने उसकी पहचान की. जांच में खुलासा हुआ है कि लड़की के पिता ने ही उसकी हत्या की और बाद में शव सूटकेस में पैक करके मथुरा में फेंक दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मथुरा में जिस लड़की का शव सूटकेस में मिला है, वह दिल्ली की रहने वाली थी.
सूटकेस में मिली लड़की की हुई पहचान
बता दें कि मथुरा में मिली लड़की के शव की पहचान आयुषी यादव के तौर पर हुई है. उसकी उम्र 21 साल थी. उसके पिता का नाम नीतेश यादव है और उनके ही ऊपर बेटी को कथित रूप से मारने का आरोप है. पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है.
पिता ने कबूल की हत्या की बात
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक लड़की के पिता ने यह बात कबूल कर ली है कि उसने अपनी बेटी आयुषी को मारा है. आरोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी आयुषी बिना बताए घर से कहीं चली गई थी. इस बात से वो नाराज था. जैसे ही आयुषी घर पर लौटी पिता ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और उसको मौत के घाट उतार दिया. यह बात आरोपी पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में स्वीकार की है.
सूटकेस में डाल शव को झाड़ियों में फेंका
जान लें कि ये खौफनाक घटना बीते 17 नवंबर की रात की है. नीतेश यादव के मुताबिक, उसने गुस्से में आकर अपनी बेटी को मार डाला. पुलिस से बचने के लिए उसने रात में ही बेटी आयुषी की बॉडी को सूटकेस में डाला और फिर उसे झाड़ियों में फेंक दिया था.
गौरतलब है कि कबूलनामे के बाद पुलिस ने मृतक लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की टीम लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने वह कार भी बरामद कर ली है जिससे लड़की की बॉडी को मथुरा लाया गया था.
झारखंड (Jharkhand) के सरायकेला-खरसावां जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 10 साल के बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुदकुशी कर ली. शख्स ने पत्नी और बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला है. वारदात के खुलासे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस (Police) मामले की जांच में जुटी हुई है. घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है.
पत्नी-बेटे को मारने के बाद की खुदकुशी
बता दें कि ये खौफनाक वारदात जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना इलाके के अंतर्गत हुई. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 10 साल के बेटे की हत्या करके खुद भी आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. मृतकों की पहचान 51 साल के इमानवेल टेलेरा, उसकी पत्नी 45 साल की अनिमा एरे और 10 साल बेटे अंकन एमोन टेलेरा के रूप में हुई है.
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
ये रूह कंपा देने वाली घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है. वारदात की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, यह परिवार किराए के मकान में रहता था. मृतक अनिमा एएसआईसी कर्मी थी.
मौके से बरामद किया गया चापड़
जान लें कि पुलिस ने घटनास्थल से एक चापड़ को बरामद किया है. फिलहाल उस कमरे को सील कर दिया गया है जहां वारदात को अंजाम दिया गया. घटनास्थल का सीन बेहद ही वीभत्स था. हर तरफ खून ही खून दिख रहा था.
सूत्रों के मुताबिक, ये घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे हुई, क्योंकि जिस वक्त लोग मौके पर पहुंचे थे. उस वक्त तीनों के शरीर में जान थी. तीनों तड़प रहे थे. हालांकि, जब तक रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे को क्यों मारा? उसने आत्महत्या क्यों की? पुलिस मामले की जांच कर रही है.
श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट संभवत: सोमवार को हो सकता है. यह टेस्ट के दिल्ली के अंबेडकर अस्पताल में होगा. बता दें दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया है कि आरोपी पूनावाला का नार्को परीक्षण पांच दिन के अंदर पूरा कराया जाए. अदालत ने यह भी साफ किया कि पूनावाला के विरुद्ध किसी थर्ड डिग्री उपाय का प्रयोग नहीं किया जा सकता.
सूत्रों के मुताबिक नार्को टेस्ट में पूछने के लिए दिल्ली पुलिस सवालों की एक लिस्ट तैयार की है. इस लिस्ट में  करीब 50 सवाल शामिल हैं. दिल्ली सरकार आफताब से पूछ सकती है: -
1. आपका पूरा नाम क्या है?
2. आपकी जन्म तिथि क्या है?
3. आप कहाँ के रहने वाले है?
4. आपके घर का पता क्या है?
5. आपके माता-पिता का नाम क्या है?
6. आप किस प्रोफेशन में हो?/ तुम कितने मोबाइल नम्बरों का इस्तेमाल करते हो?
7. क्या आप श्रद्धा वालकर को जानते हो?
8. श्रद्धा कहा कि रहने वाली थी?
9. आप दोनों की मुलाकात कहा हुई थी?
10. कैसे जानते हो श्रद्धा को?
11. क्या तुम्हारा श्रद्धा घर भी आना जाना था?
12. आप दोनों के रिश्ते कैसे थे?
13. आप दोनों कब से एक साथ रह रहे थे?
14. क्या श्रद्धा घर वाले आप दोनों के रिश्ते से खुश थे?
15. क्या आपके घर वाले दोनों के रिश्ते से खुश थे?
16. मुंबई में आप दिनों कहा रहते थे?
17. क्या आपने मुंबई में नवंबर 2020 में श्रद्धा के साथ मारपीट की थी?
18. मारपीट की वजह क्या थी?
19. मुंबई से निकलकर सबसे पहले कहा गए?
20. दिल्ली कब पहुंचे?
21. दिल्ली में कहा-कहा पर रहे?
22. महरौली के घर में किस दिन शिफ्ट हुए?
23. तुमने श्रद्धा की हत्या कब और कहां की?
24. 18 मई को क्या हुआ था?
25. क्या तुम दोनों का झगड़ा हुआ था?
26. झगड़ा किस बात पर हुआ था?
27. कमरे में क्या हुआ था?
28. तुम गुस्सा क्यों हुए थे
29. क्या तुमने श्रद्धा की हत्या घर में कहां की?
30. क्या तुमने उस दिन समय नशा किया हुआ था?
31. हत्या कैसे की?
32. श्रद्धा की हत्या के बाद तुमने क्या किया?
33. क्या तुमने लाश को ठिकाने लगाने के लिए इंटरनेट पर सर्च किया?
34. क्या तुमने लाश के टुकड़े किए?
35. लाश के कितने टुकड़े किए और किस हथियार का इस्तेमाल किया?
36. श्रद्धा की लाश के टुकड़े करने के लिए तुम हथियार कहां से खरीद कर लाए थे?
37. क्या तुमने लाश के टुकड़े करने के लिए एक ही हथियार का इस्तेमाल किया था?
38. श्रद्धा की लाश के टुकड़े तुमने कहां-कहां पर फेंके?
39. क्या कत्ल में तुम्हरे साथ कोई और भी शामिल था?
40. क्या इससे पहले भी तुमने श्रद्धा का कत्ल करने की कोशिश की थी?
41. श्रद्धा का मोबाइल फोन कहां फेंका है?
42. हत्या वाले दिन तुमने और श्रद्धा ने जो कपड़े पहने थे वह कहां पर हैं?
43. तुमने हथियार कहां पर फेंका?
44. लाश के टुकड़े तुम कितने दिन तक जंगल में फेंकते रहे?
45. लाश के टुकड़े और अन्य सबूत छुपाने के लिए क्या तुम दिल्ली से बाहर भी गए थे?
46. श्रद्धा के कत्ल के बाद क्या तुम घर पर दूसरी लड़कियों को भी लाते थे?
47. उन लड़कियों से तुम्हारी जान पहचान कैसे हुई?
48. श्रद्धा की हत्या के बारे में क्या तुमने अपने परिवार को या किसी को कुछ बताया था?
49. श्रद्धा की हत्या के बाद जिस लड़की को तुम घर लेकर आए थे वह कौन है?
50. क्या तुमने श्रद्धा की हत्या की प्लानिंग कुछ दिन पहले ही कर ली थी? या अचानक गुस्से में उसकी जान ले ली?
बता दें पुलिस के अनुसार पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर (27) की 18 मई की शाम को कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए, जिन्हें उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा तथा कई दिनों तक विभिन्न हिस्सों में फेंकता रहा.
कठुआ में बच्ची से गैंगरेप पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात, आरोपियों को रियायत पर उठाये सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत नाबालिग आरोपियों के साथ उन्हें  सुधारने के मकसद से  बरती जा रही रियायत उन्हें  जघन्य अपराधों को अंजाम देने के लिए हौसला दे रही है. जिस तरह से जघन्य, बर्बर वारदातों में नाबालिगों की हिस्सेदारी बढ़ती जा रही है, ये बेहद चिंता का विषय है. सरकार को इस पर पुर्नविचार करना चाहिए कि क्या वाकई जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 अपने मकसद में सफल हो पाया है, या इस दिशा में कुछ और करने की ज़रूरत है.
जघन्य वारदातों में नाबालिगों की बढ़ती भागीदारी
जस्टिस अजय रस्तौगी और जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा कि  अभी तक यह अवधारणा रही है कि अगर कोई नाबालिग किसी अपराध को अंजाम देता है, फिर चाहे वो रेप, गैंगरेप, ड्रग्स  और  मर्डर जैसे जघन्य अपराध भी क्यों न हो, उसको सुधारना ही एकमात्र मकसद होना चाहिए. ये अपने आप में आदर्श स्थिति है लेकिन जिस तरह से जघन्य, बर्बर अंदाज़ में नाबालिग वारदातों को अंजाम दे रहे है, उससे ये सवाल उठता है कि क्या जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015  वाकई अपने मकसद में सफल हो रहा है
SC के सामने मामला क्या था
कोर्ट ने ये टिप्पणी कठुआ में बच्ची के साथ गैगरेप हत्या केएम आरोपी पर बालिग की तरह मुकदमा चलाने को दिए अपने फैसले में की है. सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी शुभम सांगरा को नाबालिग ठहरा कर उसके खिलाफ मामले को ज्युवेनाइल जस्टिस बोर्ड को भेजने वाले निचली अदालत और हाई कोर्ट के आदेश को निरस्त कर दिया है.
कोर्ट ने कही ये बड़ी बात
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि उम्र तय करने के लिए कोई दूसरा पुख्ता सबूत न होने पर डॉक्टरों की राय को ही सही तरीका माना जायेगा. लिहाजा हम निचली अदालत के आदेश खारिज कर रहे है. आरोपी को अपराध के वक्त बालिग मानकर ही मुकदमा चलेगा.
श्रद्धा वाकर की हत्या को लेकर पूरा देश गुस्से में है. इस बीच एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. इस बार मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दरिंदे ने युवती को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में आरोपी धमकी भरे लहजे में कहता दिख रहा है.. 'बेवफाई नहीं करने का.' बोलते-बोलते उसने कंबल से ढकी एक युवती का शव दिखाया, जिसका गला पहले से कटा हुआ था. इसके तुरंत बाद एक वीडियो में उसने कहा, 'बाबू, स्वर्ग में फिर मिलेंगे...'
मामले में अभिजीत पाटीदार नाम के शख्स पर युवती की गला रेत कर हत्या करने का आरोप है. वीडियो में आरोपी ने पुलिस को चुनौती दी, 'अगर आपके पास शक्ति है तो मुझे गिरफ्तार करें!' पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका का नाम शिल्पा जारिया (22) है. शिल्पा की डेड बॉडी जबलपुर के मेखला रिजॉर्ट से बरामद हुई है. आरोपी ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं. उनमें से एक में वह कह रहा है, "धोखा बर्दाश्त नहीं." उसके बाद कंबल के नीचे से शिल्पा की डेड बॉडी दिखाई.
एक अन्य वीडियो में अभिजीत ने अपने नाम का खुलासा किया और दावा किया कि वह पटना में एक व्यापारी है. शिल्पा ने अपने बिजनेस पार्टनर जितेंद्र कुमार के साथ एक रिश्ता में रही. अभिजीत का दावा था कि उस रिश्ते का फायदा उठाकर शिल्पा जबलपुर भाग गई और जितेंद्र के 12 लाख रुपए चुरा लिए. अभिजीत जबलपुर आया और उसने जीतेंद्र के आदेश पर शिल्पा की हत्या कर दी.
जितेंद्र और उसके करीबी सुमित पटेल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. उनसे पूछताछ की जा रही है. जबलपुर पुलिस की एसएसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि अभिजीत एक महीने से जितेंद्र के घर रह रहा था. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अभिजीत ने 6 नवंबर को मेखला रिजॉर्ट में किराए का मकान लिया था. वह रात में अकेला था. अगले दिन दोपहर को एक युवती वहां आई और दोनों ने खाना ऑर्डर किया. एक घंटे बाद अभिजीत होटल के कमरे का दरवाजा बंद कर निकल गया. पुलिस ने आठ नवंबर को होटल का दरवाजा तोड़कर शिल्पा की डेड बॉडी बरामद की. एसएसपी ने कहा कि अभिजीत की तलाश के लिए चार विशेष टीमें गठित कर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात भेजी गई हैं.
दिल्ली पुलिस श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी है. पुलिस श्रद्धा के बॉयफ्रेड आफताब से पूछताछ कर रही है. वह अब तक कई राज उगल चुका है. अब इस बीच, श्रद्धा की एक चैट सामने आई है जो उसने मौत से 14 दिन पहले यानी 4 मई को अपनी एक दोस्त के साथ की थी. श्रद्धा ने ये चैट हिमाचल प्रदेश की ट्रिप के दौरान की थी. चैट से मालूम पड़ता है कि श्रद्धा हमेशा कुछ नया सीखते रहना चाहती थी.
क्या है चैट में?
4 मई की इस चैट में श्रद्धा ने अपनी एक दोस्त को मैसेज भेजा था. ये मैसेज उनकी बनाई किसी रील को लेकर था. श्रद्धा अपनी दोस्त से कहती हैं, बडी आई नीड हेल्ड. दोस्त कहती है कि क्या हुआ, बोल ना. इसपर श्रद्धा कहती हैं कि क्या तुम मुझे मेरी पहली रील पर फीडबैक दे सकते हो, क्या इसमें कोई बदलाव की जरूरत है. दोस्त कहती है कि बस इतना. श्रद्धा कहती है कि हां जी.
आफताब का हो सकता है नार्को टेस्ट
दिल्ली पुलिस आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का ‘नार्को टेस्ट’ कराना चाहती है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस को अभी अदालत से अनुमति नहीं मिली है. पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से महिला के शव के 13 टुकड़े बरामद किए हैं, जिन्हें डीएनए विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा. जांच टीम के डेटिंग ऐप ‘बम्बल’ से भी संपर्क करने की संभावना है, जिसके जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़िता श्रद्धा वालकर के दोस्तों में से एक लक्ष्मण को जांच में शामिल होने के लिए कहा जाएगा. उन्होंने कहा, हमने पूनावाला के नार्को टेस्ट के लिए आवेदन किया है. हमें अभी तक अदालत से अनुमति नहीं मिली है.
पुलिस के अनुसार महिला श्रद्धा वालकर महाराष्ट्र की रहने वाली थी और यहां आफताब अमीन पूनावाला के साथ रह रही थी. पुलिस के अनुसार, पूनावाला ने कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए, जिन्हें उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा तथा कई दिनों तक विभिन्न हिस्सों में फेंकता रहा.
आफताब के चेहरे पर पछतावे का कोई भाव नहीं
आफताब पूनावाला को जब महाराष्ट्र की मानिकपुर पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में पूछताछ के लिए बुलाया था, तब उसके चेहरे पर पछतावे का कोई भाव नहीं था और वह आत्मविश्वास से भरा नजर आ रहा था. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
सहायक पुलिस निरीक्षक संपतराव पाटिल ने कहा कि कॉल सेंटर कर्मी वालकर के लापता होने के बाद जब उसके परिवार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई, तो पालघर के वसई कस्बे की मानिकपुर पुलिस ने पूनावाला को पिछले महीने और फिर तीन नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था. उन्होंने बताया कि दोनों ही मौकों पर आरोपी ने पुलिस से कहा था कि वालकर उसके साथ नहीं रहती और वह उसे छोड़कर चली गई है.
अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की हत्या करने और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंकने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने कहा कि वह (आरोपी) मई में एक घाव का इलाज कराने उनके पास आया था. उसी महीने महिला की हत्या की गयी थी.
आफताब का इलाज करने वाले डॉक्टर ने क्या बताया
डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पूनावाला जब इलाज के लिए उनके पास आया था, तो बहुत आक्रामक और बेचैन था तथा उन्होंने उससे जब चोट के बारे में पूछा तो आरोपी ने बताया कि फल काटते वक्त उसे यह चोट लगी. कुमार ने कहा, मई में वह सुबह के समय आया था. मेरे सहायक ने मुझे बताया कि एक व्यक्ति आया है, जिसे जख्म है. जब मैंने उसे देखा तो वह गहरा घाव नहीं था, बल्कि मामूली थ.  जब मैंने उससे पूछा कि चोट कैसे लगी तो उसने बताया कि फल काटते वक्त चोट लगी. मुझे कोई शक नहीं हुआ था, क्योंकि वह चाकू से होने वाला छोटा-सा घाव था.
उन्होंने कहा कि जब वह इलाज के दौरान पहली बार 28 वर्षीय पूनावाला से मिले तो वह उन्हें काफी साहसी और आत्मविश्वासी व्यक्ति लगा. कुमार ने कहा, दो दिन पहले पुलिस उसे मेरे अस्पताल लेकर आयी और पूछा कि क्या मैंने इस व्यक्ति का इलाज किया था. मैंने उसे पहचान लिया और हां में जवाब दिया. जब वह इलाज के लिए आया था तो वह बहुत आक्रामक और बेचैन था. वह मेरी आंखों में आंखें डालकर बात कर रहा था. वह बहुत साहसी और आत्मविश्वासी था. वह अंग्रेजी में बोल रहा था और मुझे बताया कि वह मुंबई से है तथा आईटी क्षेत्र में अच्छे अवसरों के कारण दिल्ली आया है.
एपेक्स अस्पताल में पूनावाला का इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा, मेरी पत्नी भी मुंबई के माटुंगा से है और मैंने उसे बताया था कि आज मैं एक मरीज से मिला, जो मुंबई से था और यहां एक अच्छे काम की तलाश में आया है. मुझे संदेह नहीं हुआ था कि उस व्यक्ति ने किसी की हत्या की होगी. उसने सहजता से टांके लगवाये और ऐसा प्रदर्शित नहीं किया कि उसे दर्द हो रहा है. उसने इलाज का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया.
दिल्ली पुलिस मंगलवार को पूनावाला को छतरपुर के जंगल में ले गयी, जहां उसने कथित रूप से श्रद्धा वालकर के शव के टुकड़े फेंके थे. गौरतलब है कि पूनावाला ने मई में कथित तौर पर वालकर की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े किए थे, जिसे उसने करीब तीन सप्ताह तक दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखा था और बाद में कई दिनों में शहर के अलग-अलग स्थानों पर उन्हें फेंक दिया था.
अलगाववादी संगठन सिख फ़ॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फरीदकोट में वर्ष 2015 की बेअदबी की घटना के आरोपी प्रदीप सिंह के हत्यारों को 2.5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है. पन्नू ने एख वीडियो के जरिए यह ऐलान किया है. स्पेशल सेल ने शुक्रवार को हत्या के 3 आरोपियों को पकड़ा है जिनमें नाबालिग बताए जा रहे हैं.
बता दें पंजाब के फरीदकोट जिले में गुरुवार (10 नवंबर) सुबह कुछ हमलावरों ने डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि सुबह सात बजे प्रदीप सिंह को फरीदकोट के कोटकपूरा स्थित डेयरी की दुकान में सुबह करीब सात बजे गोली मारी गई और इस हमले में प्रदीप के अंगरक्षक को भी गोली लगी है.
वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे हमलावर
पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल सवार पांच हमलावरों में से दो ने प्रदीप सिंह की दुकान में घुसकर उसके ऊपर गोलियां बरसा दीं. जब वह दुकान से बाहर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी बाहर इंतज़ार कर रहे तीन अन्य लोगों ने भी गोलियां चला दीं. घटना में कई बार गोलीबारी की गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए.
जमानत पर बाहर था प्रदीप
प्रदीप वर्ष 2015 में फरीदकोट में ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ की एक प्रति की चोरी करने के मामले में आरोपी था. वह फिलहाल जमानत पर बाहर था. इस घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से शांति की अपील की और कहा कि किसी को भी राज्य में शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.प्रदीप सिंह की हत्या चार नवंबर को अमृतसर में शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद हुई है. दोनों पीड़ितों को पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी.
विपक्षी दलों ने बोला राज्य सरकार पर हमला
राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोला है. पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि राज्य में पूरी तरह से अराजकता फैली है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘पंजाब में ‘आप’ की सरकार विफल रही और अरविंद केजरीवाल 24 घंटे के भीतर बेअदबी के मामलों में न्याय करना भूल गए, लोगों ने कानून अपने हाथ में लेना शुरू कर दिया है. कोटकपूरा में एक डेरा अनुयायी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है. हत्याओं का कोई स्पष्टीकरण नहीं है.’
पंजाब भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गहरी नींद में है. उन्होंने कहा, ‘एक और हत्या...पंजाब में हर दिन हिंसक घटनाएं हो रही हैं... भगवंत मान जी, अपने संवैधानिक कर्तव्य को समझें और अपना ध्यान पंजाब की ओर लगाएं.’
पंजाब (Punjab) के फरीदकोट (Faridkot) में बरगाड़ी बेअदबी मामले में एफआईआर नंबर 63 में नामजद डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह (Pradeep Singh) की अज्ञात बाइक सवारों ने गोलीमार कर हत्या कर दी है. इस वारदात में एक गनमैन भी घायल हो गया है. बता दें कि आज (गुरुवार को) सुबह जब प्रदीप सिंह अपनी दुकान खोलने जा रहा था तो दो अज्ञात बाइक सवार लोगों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में प्रदीप सिंह की मौत हो गई जबकि गनमैन को जख्मी हालत में मेडिकल अस्पताल दाखिल करवाया गया.
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई हत्या की वारदात
बता दें कि डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह पर हमले की घटना घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सीसीटीवी वीडियो में अज्ञात बाइक सवार डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए दिख रहे हैं.
प्रदीप सिंह पर था बेअदबी का आरोप
जान लें कि डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह पर बेअदबी का आरोप था. जान का खतरा होने के मद्देनजर प्रदीप सिंह को सुरक्षा भी मिली हुई थी. लेकिन इसके बावजूद हमले में उसकी जान नहीं बच सकी. अज्ञात बाइक सवारों के हमले में प्रदीप सिंह के अलावा गनमैन को भी गोली लगी और वह घायल हो गया. जिसके बाद गनमैन को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. गनमैन का इलाज अस्पताल में जारी है.
पुलिस ने हमलावरों की तलाश की शुरू
गौरतलब है कि डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश कर रही है. पुलिस को शक है कि हमले से पहले रेकी की गई थी. हमवालरों ने सुबह के समय प्रदीप सिंह पर तब हमला किया जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहा था.
केरल के पलक्कड़ में एक चौंका देने वाले मामले में एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पालतू कुत्ते को खाना खिलाने में देरी पर चचेरे भाई की इस कदर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि हकीम (27) को चचेरे भाई 21 वर्षीय अरशद की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने कहा, ‘‘अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी हमें दी. उन्होंने बताया कि अरशद को मृत अवस्था लाया गया था.’’
आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. शुरुआती जांच में पता चला कि हकीम अकसर अरशद के साथ मारपीट करता रहता था. पुलिस ने कहा, ‘‘हकीम का यहां कारोबार था और उसके साथ अरशद भी काम करता था. दोनों साथ रह रहे थे. हमें लगता है कि वह पहले भी अरशद के साथ मारपीट करता था. हालांकि, इस बार यह काफी घातक हो गया.’’
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हकीम ने अपने कुत्ते को देर से खाना खिलाने पर अपने चचेरे भाई अरशद को कुत्ते की बेल्ट तथा लाठी से पीटा. उन्होंने कहा कि अरशद के शरीर पर चोट के कई निशान थे, लेकिन आरोपी ने शुरू में अस्पताल के अधिकारियों को बताया कि उसका चचेरा भाई घर की छत से गिर गया. अस्पताल ने घटना की सूचना पुलिस को दी.
पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में जेल में बंद रेसलर सुशील कुमार को जमानत मिल गई है. ओलंपियन सुशील कुमार को 12 नवंबर तक अंतरिम जमानत मिली है. उन्हें 13 नवंबर को जेल में सरेंडर करना होगा. पत्नी की बीमारी का हवाला देकर जमानत याचिका दायर की गई थी. रोहिणी कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने सुशील कुमार को जमानत दी है. वहीं, सागर का परिवार सुशील की जमानत का विरोध कर रहा है. सागर धनखड़ जमानत के खिलाफ कोर्ट जाएगा.
एक और आरोपी को पैरोल
इससे पहले राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने हत्याकांड के एक आरोपी को परीक्षा में शामिल होने के लिए हिरासत में पैरोल (कस्टडी पैरोल) की अनुमति दी. आरोपी गौरव लाउरा ने पांच नवंबर और नौ नवंबर को परीक्षा में शामिल होने के लिए हिरासत में ‘कस्टडी बेल या पैरोल’ मंजूर करने के लिए अर्जी दायर की थी.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने पारित एक आदेश में कहा, आरोपी को पांच नवंबर, 2022 और नौ नवंबर, 2022 को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक उसकी परीक्षा में शामिल होने के लिए हिरासत में पैरोल की अनुमति दी जाती है.
न्यायाधीश ने कहा कि आरोपी कक्षा 12 वीं का छात्र था और उसे पहले भी एक परीक्षा लिए पैरोल दी गई थी. अदालत ने आगे कहा कि आरोपी को संबंधित खर्च के लिए जेल अधिकारियों के पास 20,000 रुपये जमा कराना होगा और बाकी खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा.
अदालत ने पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गौरव लाउरा, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और 15 अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत 12 अक्टूबर को आरोप तय किए थे. अदालत ने हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा और अवैध गतिविधियों में शामिल होने के अपराधों के लिए आरोप तय किए हैं. कोर्ट ने फरार दो आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किए हैं.
सागर का 4 मई, 2021 को सुशील कुमार और उनके सहयोगियों ने अपहरण कर हत्या कर दी थी. सुशील घटना के बाद से फरार थे और बाद में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उन्हें गिरफ्तार किया था. मामले की शुरूआत में स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी और बाद में इसे दिल्ली पुलिस अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया था.
पाकिस्तान के इशारे पर कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं अभी शांत भी नहीं हुई हैं कि पंजाब (Punjab) में भी ऐसे तत्व सिर उठाने लगे हैं. अमृतसर में मूर्तियों के साथ हुई बेअदबी के विरोध में मंदिर के बाहर धरना दे रहे शिवसेना सुधीर सूरी (Sudhir Suri) की हमलावरों ने सरेआम गोली बरसाकर हत्या कर दी गई. सूरी के सुरक्षा गार्डों ने भी हवा में गोलियां चलाई लेकिन हमलावर मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले. बाद में एक आरोपी को लाइसेंसी हथियार के साथ दबोच लिया गया. पुलिस इस घटना में कई एंगल से जांच कर रही है.
भीड़ के सामने चलाई गई गोलियां
पुलिस के मुताबिक मूर्तियों के साथ हुई बेअदबी के विरोध में शिवसेना नेता सुधीर सूरी (Sudhir Suri) अमृतसर में मजीठा रोड स्थित गोपाल मंदिर के पास शुक्रवार शाम को विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी. उन्हें 5 गोली मारी गई, जिसके बाद वे जमीन पर गिर पड़े. सूरी के सुरक्षा गार्डों ने भी बचाव में हवाई फायर किया. दोनों ओर से गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई, जिसका फायदा उठाकर हमलावर वहां से भाग निकले. शिवसेना नेता को गंभीर हालत में फोर्टिस एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.
समर्थकों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़
सुधीर सूरी (Sudhir Suri) की मौत की सूचना मिलते ही उनके समर्थक भड़क गए. उन्होंने मंदिर के आसपास खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया. पुलिस ने समर्थकों को कार्रवाई का आश्वासन देकर उनसे शांति बनाए रखने की अपील की. मामले की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया, जिसके बाद उन्हें क्लू मिल गया.
एक आरोपी पकड़ा गया, हथियार भी बरामद
पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह ने बताया कि हमले के एक आरोपी को पकड़ लिया गया है. उसकी पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है. उससे घटना में इस्तेमाल हुआ लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया गया है. एक हमलावर अभी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. उधर इस घटना के बाद जस्टिस लीग इंडिया नाम के एक अनजान संगठन ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है. संगठन ने कहा है कि वह पंजाब में RSS और उसके सहयोगियों का खात्मा करता रहेगा.
देशविरोधियों के खिलाफ मुखर थे सुधीर सूरी
जानकारी के मुताबिक सुधीर सूरी (Sudhir Suri) पेशे से एक ट्रांसपोर्टर थे. वे पंजाब में खालिस्तानी आतंक और देश-विरोधी गतिविधियों के खिलाफ मुखर रहते थे. वे लंबे समय से पाकिस्तान परस्त खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर थे, जिसके चलते सरकार ने पंजाब पुलिस के 8 जवान उनकी सुरक्षा में लगा रखे थे. लेकिन वे जवान भी उनकी हत्या होने से नहीं रोक पाए और जवाब देने के बजाय हवाई फायरिंग करते रह गए.
शिवसेना नेता के मर्डर से बीजेपी बिफरी
इस हत्याकांड पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है. बीजेपी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई है. मुख्यमंत्री मान पंजाब को संभालने के बजाय केजरीवाल के चुनावी एजेंट के रूप में दूसरे राज्यों के दौरे करने में बिजी हैं. सूत्रों के मुताबिक सुधीर सूरी (Sudhir Suri) के अलावा बीजेपी-शिवसेना के कई नेता आतंकियों के निशाने पर हैं. सूरी से पहले गुरुवार को अमृतसर की टिब्बा रोड स्थित ग्रेवाल कॉलोनी में रहने वाले पंजाब शिवसेना नेता अश्विनी चोपड़ा के घर के पास बाइक सवार 2 हमलावों ने फायरिंग की थी, जो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.
दिल्ली के बिंदापुर इलाके में शराब के नशे में आरोपियों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई. पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी पहचान रोबिन और वरुण के तौर पर हुई है.
आरोपियों ने लोहित पर चाकू से करीब 10 वार किए, जिसकी वजह से अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जबकि दूसरे भाई अनिल का इलाज चल रहा है. मृतक लोहित पिछले दिनों मां के इलाज के लिए भाई अनिल के पास पटना से दिल्ली आया था.
दिल्ली के द्वारका डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि 15 अक्टूबर की देर रात जेजे कॉलोनी बिंदापुर के फिश बाजार में दो युवकों पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दो शख्स घायल अवस्था में सड़क पर बेसुध पड़े हैं. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें लोहित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
मां के इलाज के लिए आया था लोहित
लोहित पटना में एक मिठाई की दुकान में मैनेजर था. कुछ दिनों पहले अपनी मां के इलाज के लिए लोहित दिल्ली आया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों भाई एक मकान बनवा रहे थे. 15 अक्टूबर की रात गार्ड ने फोन कर बताया कि कुछ लड़के यहां से सरिया और अन्य सामान लेकर चले गए.
दूसरा भाई भी घायल
इसके बाद दोनों भाई स्कूटी से निकले और आसपास की कबाड़ी की दुकान पर अपना सामान ढूंढने लगे. इसी दौरान मछली बाजार के पास एक कबाड़ी की दुकान बंद मिली और वरुण और रोबिन शराब के नशे में वहां मौजूद थे. दोनों भाई ने जब पूछताछ की तो इनका झगड़ा शुरू हो गया. इसी दौरान वरुण ने लोहित पर चाकू से एक के बाद एक 10 वार किए. वहीं, बीच-बचाव के लिए आए अनिल पर भी चाकू से हमला कर दिया.
राजधानी दिल्ली के पटेल नगर इलाके में हिंदू लड़के की हत्या के बाद तनाव की स्थिति बन गई है. गुस्साए लोगों ने इलाके में जमकर हंगामा काटा. प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. 2 दिन पहले हिंदू लड़के पर मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने हमला किया था. इस हमले में वो बुरी तरह जख्मी हो गया. आज इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई.
दो दिन पहले हुआ था हमला
जानकारी के मुताबिक, ये मामला पटेल नगर के रंजीत नगर इलाके का है. दो दिन पहले यहां रहने वाला नितेश नाम का युवक बाइक पर शादी का कार्ड देने निकला था. इस दौरान कुछ युवकों के साथ उसकी कहा सुनी हुई थी. मामूली सी कहासुनी के बाद उन लोगों ने नितेश पर रोड से हमला कर दिया. जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया. जख्मी हालत में उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नितेश की हत्या में तीन लोगों का हाथ बताया जा रहा है. तीनों ही आरोपी एक विशेष समुदाय से है जिसमे एक PFI का सदस्य भी है.
इलाके में भारी पुलिसबल तैनात
नीतीश की हत्या से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर कर हंगामा कर रहे हैं. लोग नितेश के इंसाफ की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी पुलिसबल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स तैनात किया गया है.
केरल में मानव बलि मामले में पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए और बताया है कि मुख्य आरोपी मानसिक रूप से विकृत है, जिसे दूसरों को चोट पहुंचाने, घायल करने और उनकी जान लेने में खुशी मिलती है. मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी ने एक अन्य पुरुष भागवल सिंह और उसकी पत्नी लैला की वित्तीय परेशानियों को लेकर उनके डर का फायदा उठाया और उत्पीड़न के बाद दो महिलाओं की हत्या कर दी.
आरोपियों ने लाश के किए 56 टुकड़े
केरल पुलिस ने बताया कि बलि देने वालों ने पहले दोनों महिलाओं को बांधकर कई तरह की यातनाएं दी और हत्या से पहले चाकू से उनके प्राइवेट पार्ट्स काट दिए. इसके बाद उनका गला घोंट दिया गया और इसके बाद एक लाश के 56 टुकड़े किए गए. इस रिपोर्ट के अनुसार पथनमथिट्टा जिले के एलानथूर गांव के आरोपी दंपत्ति के घर में दोनों महिलाओं के शरीर के टुकड़े किए गए.
आरोपियों के शव खाने की पुष्टि नहीं
हालांकि, अभी नरबलि के बाद आरोपियों के शव खाने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में इसको लेकर दावा किया जा रहा है. तीनों आरोपियों के 'नरमांस भक्षण' यानी शव खाने में शामिल रहने की खबर के बारे में पुलिस ने कहा है कि इस संभावना की भी जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि के लिए सबूत नहीं है.
हिस्ट्री शीटर है मुख्य आरोपी शफी
एर्णाकुलम के पुलिस आयुक्त नागराजू चकिलाम ने कहा कि मुख्य आरोपी 52 वर्षीय मोहम्मद शफी हिस्ट्री शीटर है. नागराजू ने कहा कि उसने आरोपी दंपति की वित्तीय परेशानियों को लेकर उनकी चिंता का अनुचित फायदा उठाया और उन्हें समझाया कि मानव बलि देने से उनकी वित्तीय परेशानियां दूर हो जाएगी. पुलिस अधिकारी के अनुसार इस तरह वह दोनों पति-पत्नी को अपने प्रभाव में लेने में कामयाब रहा.
शफी को चोट पहुंचाने और जान लेने में मिलती थी खुशी
आयुक्त ने कहा, 'मूल रूप से शफी मानसिक रूप से विकृत व्यक्ति है. उसे दूसरों को चोट पहुंचाने, घायल करने एवं उनकी जान लेने में खुशी मिलती है. वह कुछ भी कहानी गढकर किसी को भी फंसा लेगा. उन्होंने कहा कि शफी के विरूद्ध चोरी, बलात्कार समेत कई अपराधों के मामले दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि बलात्कार के एक मामले में 75 साल की एक महिला के साथ बलात्कार किया गया तथा उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चाकू से वार किया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मानव बलि के मामले में भी पीड़िताओं के गुप्तांगों पर जख्म थे. उन्होंने कहा कि तीनों ही आरोपी इन दोनों हत्याओं में सीधे-सीधे शामिल रहे हैं. लेकिन आरोपी दंपत्ति का अपराध का कोई इतिहास नहीं रहा है.
न्यायिक हिरासत में भेजे गए तीनो आरोपी
पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने सभी तीनों आरोपियों भागवल सिंह, उसकी पत्नी लैला और मोहम्मद शफी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने कहा कि वह आगे की पूछताछ के लिए आरोपियों को हिरासत में लेने की मांग को लेकर फिर अदालत जाएगी.
जांच के लिए एसआईटी की गठन
इस बीच, केरल पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है. राज्य के पुलिस प्रमुख अनिलकांत ने विशेष टीम गठित करने का आदेश दिया, जिसमें कोच्चि के पुलिस उपायुक्त एस शशिधरन, पेरूम्बवूर के सहायक पुलिस आयुक्त अनुज पालीवाल होंगे. पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने कहा कि यह टीम अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) के निरीक्षण में काम करेगी.
पुलिस ने कैसे किया मामले का खुलासा
नागराजू ने कहा कि एलामकुलम से पद्मा नामक एक महिला की गुमशुदगी की जांच के दौरान रोसलिन नामक एक अन्य महिला की हत्या का भी पता चला. उनके मुताबिक पद्मा सितंबर में लापता हुई थी, जबकि चालाकुडी की निवासी रोसलिन जून में गुम हो गई थी. पुलिस आयुक्त ने कहा, 'हमारे पास जो चीज थी, वो एक महिला के शफी के साथ कार में सवार होने का सीसीटीवी फुटेज था. इसके अलावा कुछ नहीं. एक पुलिस दल ने वैज्ञानिक तरीका अपनाया और एलानथूर में घर तक जाने का उनका पता लगाया, दंपत्ति से पूछताछ की एवं समूची घटना से पर्दा हट गया.
पैसे का लालच देकर लाई गई थीं दोनों महिलाएं
रिपोर्ट में कहा गया है, 'तीसरे आरोपी ने भागवल सिंह और लैला के पक्ष में देवी को प्रसन्न कर उनके जीवन में समृद्धि लाने की मंशा से मानव बलि की साजिश रची.' रिपोर्ट में कहा गया है कि शफी ने एक महिला को लालच दिया था और वह उसे यौन कार्य के वास्ते 15000 रुपये की पेशकश कर सिंह के घर लाया था. रिपोर्ट के अनुसार दूसरी महिला को पोर्न (अश्लील) फिल्म में अभिनय के लिए 10 लाख रुपये का वादा किया गया और बहला-फुसलाकर अपराध स्थल पर लाया गया. ग्यारह अक्टूबर को खुदाई कर इन दोनों महिलाओं के शव के टुकड़े बाहर निकाले गए.
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में हत्या के एक मामले ने पुलिस के होश उड़ा दिए. एक शराबी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए ऐसा प्लान तैयार किया जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी को मारने के लिए लोहे के दरवाजे पर बिजली का तार बिछा दिया. लोहे के दरवाजे में करंट दौड़ने लगा, लेकिन पत्नी की जगह आरोपी की 55 वर्षीय सास दरवाजे के संपर्क में आ गई और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
सारी फसाद की जड़ शराब
यह खौफनाक वारदात मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सैखेड़ा गांव में सामने आई है. कोतवाली थाना के एसएचओ अपाला सिंह ने बताया कि आरोपी व्यक्ति शराब पीने का लती था. उसकी रोज की शराब पीने की आदत के कारण अक्सर पत्नी से झगड़ा और मारपीट होती थी.
करंट से बिछाया मौत का जाल
अधिकारी ने बताया कि रविवार रात इस बात को लेकर दंपति में फिर झगड़ा हुआ जिसके बाद पत्नी अपनी मां के घर चली गई. सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अपनी पत्नी के घर छोड़ने से नाराज व्यक्ति भी ससुराल पहुंच गया. जहां उसने अपनी पत्नी को कथित तौर पर मारने के लिए लोहे से बने मुख्य प्रवेश द्वार को बिजली के तार से जोड़ा.
पत्नी की जगह हो गई सास की मौत
हालांकि, उसकी सास दरवाजे के संपर्क में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने कहा कि उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं. पुलिस ने कहा कि फरार आरोपी के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.