Mega Daily News
गुजरात आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को वादा किया कि उनकी पार्टी गुजरात में सत्ता में आने पर प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी। राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सूरत में एक बैठक में बिना किसी कटौती के निर्बाध बिजली आपूर्ति का वादा भी किया।
GOOGLEADBLOCK
सीएम केजरीवाल ने कही ये बात
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आपको गारंटी दे रहा हूं। अगर आपको कोई कमी दिखे, तो आप अगले चुनाव में ‘आप’ को बेझिझक वोट ना दें। एक बार राज्य में सत्ता में आने के बाद हम सभी वादे पूरे करेंगे।’’ केजरीवाल ने कहा कि 31 दिसंबर 2021 से पहले जारी सभी लंबित बिजली बिल माफ किए जाएंगे। आप प्रमुख केजरीवाल इस महीने दूसरी बार बुधवार को राज्य पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी अगले कुछ सप्ताह में अपना एजेंडा गुजरात के लोगों के साथ साझा करेगी। इस एजेंडे में लोगों के लिए उन योजनाओं का जिक्र होगा, जिन पर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आने पर काम करेगी।
कुछ लोग रेवड़ी की बात कर रहे हैं। जो फ्री की रेवड़ी जनता में बांटी जा रही है उसको भगवान का प्रसाद कहते हैं। फ्री बिजली देना, अच्छे स्कूल बनाना, फ्री में अच्छा इलाज करना ये भगवान का प्रसाद है। लेकिन जो अपने दोस्तों को फ्री की रेवड़ी दी जाए वो पाप है: दिल्ली CM
— ANI_HindiNews (@AHindinews)
तीन जुलाई को गुजरात दौरे पर
उन्होंने दावा किया कि गुजरात के लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 27 वर्षों के शासन से तंग आ चुके हैं और बदलाव चाहते हैं। केजरीवाल इससे पहले तीन जुलाई को गुजरात दौरे पर आए थे। तब उन्होंने कहा था कि गुजरात से अगर भ्रष्टाचार खत्म हो जाए तो लोगों को मुफ्त बिजली दी जा सकती है। गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी ने मुफ्त बिजली को बड़ा मुद्दा बनाया है।
इस वक्त की बड़ी खबर सूरत से सामने आ रही है जहां पर सूरत में जिला पुलिस ने 56 लाख रुपए की अवैध शराब को नष्ट किया। जिन्हें एक साथ सड़कों पर बिखेर कर नष्ट किया गया।
GOOGLEADBLOCK
पुलिस ने दी जानकारी
इसे लेकर सूरत जोन-3 के DCP ने कहा, “ये शराब पुलिस ने अलग-अलग इनपुट के आधार पर जब्त किए हैं और उसी क्रम में इसे नष्ट किया गया है।”
गुजरात: सूरत में जिला पुलिस ने 56 लाख रुपए की अवैध शराब को नष्ट किया।
सूरत जोन-3 के DCP ने कहा, “ये शराब पुलिस ने अलग-अलग इनपुट के आधार पर जब्त किए हैं और उसी क्रम में इसे नष्ट किया गया है।”(20.07)
— ANI_HindiNews (@AHindinews)
DRI ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर 500 करोड़ की कोकीन पकड़ी है. 52 किलो की ये कोकीन इरान से नमक के बोरों में छिपा कर भेजी गयी थी. DRI को इस बात की जानकारी मिल रही थी कि इरान के रास्ते नशे की खेप भेजे जाने की कोशिश हो रही है. ये गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर भेजी जाएगी. इसी के बाद एजेंसी ने 24 मई से ऑपरेशन नमकीन 'Ops Nmkeen' के तहत इरान से आने वाले सभी कसाइंनमेंट पर नजर रखनी शुरू कर दी.
52 किलो कोकीन बरामद
जांच के दौरान ही DRI को इरान से आये 1000 नमक के बोरों में से कुछ में से अलग तरीके की महक आई. जिसके बाद जांच की गई तो पता चला की वो नमक नहीं बल्कि ड्रग्स है. जांच के लिये इन बोरों को गुजरात की फॉरेंसिक साइंस लैब में ले जाया गया. जहां नमक के बोरों में कोकीन होने की पुष्टि हुई. 1000 बैग में से 52 किलो कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपये है.
जांच NIA के हाथों में
इससे पहले भी DRI ने पिछले साल सितंबर में इरान से आई अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप को जब्त किया था. इरान से सिल्क पाउडर में मिलाकर भेजी गयी 2988.21 किलो हेरोइन को जब्त किया था. जिसे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर भेजा गया था. ये पहली बार था जब नशे की इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई थी और यही वजह थी कि इसे जांच के लिये NIA को सौंपा गया था.
पहले भी भारी मात्रा में पकड़ी जा चुकी है कोकीन
जांच में ये भी पता चला था कि ड्रग भेजने वालों के तार पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से जुड़े हैं. DRI का कहना है कि साल 2021-22 में 321 किलो कोकीन पकड़ी जा चुकी है, जिसकी कीमत 3200 करोड़ रुपये है.
भारत को मंदिरों और तीर्थों का देश कहा जाता है. अगर देश के भीतर से इन दोनों चीजों को निकाल दें तो शायद भारत का अस्तित्व ही खत्म हो जाए. भारत का हरेक प्राचीन मंदिर अपने अंदर कोई न कोई खासियत लिए हुए है. आज हम आपको ऐसे ही एक प्राचीन मंदिर के बारे में बताते हैं, जो दिन में 2 बार गायब हो जाता है. इस मंदिर पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपना माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं.
गुजरात के वडोदरा में बना है मंदिर
गुजरात (Gujarat) के प्रसिद्ध वडोदरा शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर है जंबूसार तहसील. इसी तहसील के कवि कंबोई गांव में यह स्तंभेश्वर मंदिर (Stambheshwara Temple) बना हुआ है. माना जाता है कि यह मंदिर करीब 150 साल पुराना है. भगवान भोलेनाथ को समर्पित इस मंदिर के प्रति गुजरात ही नहीं बल्कि देश-विदेश के लोगों की गहरी आस्था है. सावन के महीने में तो यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए उमड़ते हैं.
दिन में 2 बार हो जाता है गायब
यह मंदिर दिन में 2 बार गायब हो जाता है. इसकी वजह ये है कि यह मंदिर (Stambheshwara Temple) समुद्र किनारे पर बना हुआ है. सुबह और शाम के वक्त समुद्र का जलस्तर बढ़ने पर यह मंदिर लहरों में डूब जाता है. कुछ समय बाद पानी उतरने पर यह मंदिर फिर से अपने पुराने रूप में प्रकट हो जाता है. अपनी इसी विशेषता की वजह से इसे 'गायब मंदिर' भी कहा जाता है. इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए रोजाना वहां सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं. पानी उतरने के बाद वे मंदिर में जाकर पूजा-पाठ करते हैं और भगवान भोलेनाथ से जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.
भगवान कार्तिकेय ने किया ताड़कासुर का वध
इस अद्भुत मंदिर की कथा स्कन्द पुराण में भी मिलती है. ग्रंथ के मुताबिक ताड़कासुर (Tadkasur) नाम का राक्षस भगवान शिव का अनन्य भक्त था. उसने घोर तपस्या करके भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर लिया. उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर उसे वरदान दिया. इसके बाद ताड़कासुर ने तीनों लोकों में मारकाट मचा दी. उसके अत्याचारों की गाथा सुनने के बाद भगवान शिव ने तीसरे नेत्र की ज्वाला से भगवान कार्तिकेय को उत्पन्न किया, जिन्हें पृथ्वीलोक पर आकर ताड़कासुर का वध कर दिया.
आत्मग्लानि दूर करने के लिए बनाया मंदिर
कहा जाता है कि ताड़कासुर (Tadkasur) को मारने के बाद भगवान कार्तिकेय ग्लानि महसूस कर रहे थे. इसकी वजह ये थी कि ताड़कासुर राक्षस होने के बावजूद भगवान शिव का परम भक्त था और उन्होंने एक शिव भक्त को मार दिया था. उनकी इस अवस्था को समझकर भगवान विष्णु ने उन्हें ढाढस बंधाया और कहा कि लोगों को मारने वाले राक्षस का वध अनुचित नहीं है. इसके बाद भी कार्तिकेय अपराध बोध से मुक्त नहीं हो पाए तो भगवान विष्णु ने उन्हें समुद्र किनारे शिवलिंग की स्थापना कर पूजा करने की सलाह दी. माना जाता है कि भगवान कार्तिकेय ने जिस जगह मंदिर स्थापित किया था, वहीं पर यह गायब मंदिर(Stambheshwara Temple)  बना हुआ है.
गुजरात। देश में जहां पर एक तरफ कोरोना के मामलों में इजाफा होते जा रहा है वहीं पर बेकाबू कोरोना को रोकने के प्रयास किए जा रहे है जहां पर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें अब जामनगर में WHO एक ऐसा ग्लोबल सेंटर शुरू करने जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य प्रणालियां सही रहेगी।
WHO के निदेशक ने दी जानकारी
यहां पर WHO दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि, जामनगर में ग्लोबल सेंटर उत्कृष्टता का केंद्र होगा जो साक्ष्य और सीखने के उपयोग को बढ़ावा देगा और सुरक्षित, प्रभावी और साक्ष्य-आधारित पारंपरिक दवाएं देने में मदद करेगा। मैं WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (जामनगर में) की मेजबानी करने के लिए भारत सरकार को बधाई देती हूं,यह वैश्विक स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के लिए पारंपरिक चिकित्सा की पूरी क्षमता का उपयोग करने के उद्देश्य से एक पहल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (15 अप्रैल) गुजरात के भुज में केके पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (KK Patel Super Speciality Hospital) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने जानकारी देते हुए बताया कि 200 बिस्तरों वाला अस्पताल कच्छ में पहला धर्मार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है. अस्पताल का निर्माण भुज के श्री कच्छी लेवा पटेल समाज ने कराया है.
अस्पताल में लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
पीएमओ (PMO) ने कहा कि अस्पताल में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी (कैथलैब), कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, न्यूरो सर्जरी, जॉइंट रिप्लेसमेंट और प्रयोगशाला तथा रेडियोलॉजी जैसी अन्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी. उसने कहा कि अस्पताल में क्षेत्र के लोगों के लिए सस्ती कीमत पर चिकित्सा सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं को आसानी से उपलब्ध कराया जाएगा.
18 अप्रैल को गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18, 19 और 20 अप्रैल को तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात रहेंगे, इस दौरे के दौरान पीएम बनासकाठा में तीन लाख महिलाओं को सम्बोधित करेंगे. गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी 18 अप्रैल को शाम 5.30 बजे गुजरात में पहुंचेंगे, जिसके बाद शाम को 6 से 7 बजे के बीच कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर के दौरे पर जाएंगे. 19 अप्रैल को पीएम मोदी गांधीनगर हेलीपैड से बनासकांठा की बनासडेरी के विभिन्न विभिन्न प्रोजेक्ट के लिए दियोदर जाएंगे, जहां वह तीन लाख में महिला पशुपलकों को संबोधित करेंगे.
पीएम मोदी ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को दिल्ली स्थित तीन मूर्ति भवन परिसर में प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhanmantri Sangrahalaya) का उद्घाटन किया था. पीएम मोदी ने इस संग्रहालय को प्रत्येक सरकार की साझा विरासत का जीवंत प्रतिबिंब करार देते हुए उम्मीद जताई कि यह संग्रहालय भारत के भविष्य के निर्माण का एक ऊर्जा केंद्र भी बनेगा.
भारत को 'लोकतंत्र की जननी' बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक दो अपवादों को छोड़ दिया जाए तो देश में लोकतंत्र को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूत करने की गौरवशाली परंपरा रही है, इसलिए अपने प्रयासों से लोकतंत्र को मजबूत करते रहना सभी का दायित्व भी है. बता दें कि प्रधानमंत्री संग्रहालय दिल्‍ली के तीन मूर्ति परिसर में निर्मित है और इसमें देश के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के जीवन की झलक के साथ साथ राष्ट्रनिर्माण में उनका योगदान दर्शाया गया है.
रामनवमी पर गुजरात में आनंद जिले के खंभात इलाके में हुई हिंसा की परतें अब खुलने लगी हैं. पुलिस का कहना है कि पूर्व नियोजित साजिश करके रामनवमी जुलूस पर हमले का षडयंत्र रचा गया था.
पथराव के लिए कब्रिस्तान का इस्तेमाल
पुलिस के अनुसार, 'जुलूस पर पथराव के लिए बाहर से लड़कों को खंभात में लाया गया था. उन लड़कों को आश्वासन दिया गया था कि अगर वे पकड़े जाते हैं तो उन्हें हर तरह की कानूनी और आर्थिक मदद दी जाएगी. साजिश रचने वालों ने फैसला किया कि वे कब्रिस्तानों के पास खड़े होकर जुलूस पर पथराव करेंगे. इसकी वजह ये थी कि कब्रिस्तानों में पत्थर आसानी से मिल सकते हैं.'
हिंदुओं में खौफ भरने की साजिश
जिले के एसपी अजित राजियान (Ajit Rajiyan) ने साजिश की परतें खोलते हुए बताया, 'सुनियोजित साजिश के तहत खंभात में रामनवमी के जुलूस पर के दौरान पथराव किया गया था. आरोपियों का मकसद था कि जुलूस में शामिल लोगों में इतना खौफ भर दिया जाए कि भविष्य में ऐसा कोई धार्मिक जुलूस नहीं निकाला जाए.'
उन्होंने बताया कि रामनवमी के जुलूस की अनुमति मिलने के बाद तीन दिनों में पूरी साजिश रची गई थी. इसके बाद आरोपी ने जुलूस की योजना बनाना शुरू कर दिया था. जुलूस के दौरान हिंसा और पथराव में कथित संलिप्तता के आरोप में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
स्लीपर मॉड्यूल का किया गया इस्तेमाल
पुलिस ने कहा कि 6 आरोपियों ने स्लीपर मॉड्यूल के जरिए पूरी साजिश रची. इस हिंसा का मास्टरमाइंड मौलवी रजाक पटेल (Maulvi Razak Patel) है, जोकि फिलहाल फरार हो गया है.
एसपी ने बताया, 'ये लोग फंड का इंतजाम करने के लिए जिले और विदेशों के लोगों के संपर्क में थे. फंड जुटाने की जिम्मेदारी मतीन को सौंपी गई थी. अभी इस बात की जांच चल रही है कि इसके लिए राज्य और देश के बाहर से किसने मदद की.'
राज्य एटीएस की जांच में खुली परतें
उन्होंने कहा, 'दरअसल जिस तरह से पथराव किया गया और पथराव के लिए जिस स्थान का चयन किया गया, वह राज्य के खुफिया विभाग को संदेहास्पद लगा था. इसके बाद राज्य एटीएस की ओर से जांच शुरू की गई, जिसमें जमशेद पठान को पकड़कर पूछताछ की गई थी. उसने इस घटना के पीछे मास्टरमाइंड मौलवी रजाक पटेल के नाम का खुलासा किया.'
बाहर से लड़कों का किया गया इंतजाम
एसपी ने बताया कि मुस्तकिन मौलवी ने इस रामनवमी रथ यात्रा को रोकने की साजिश रची थी. इस काम के लिए उसने वसीम और वाजिद को तैयार किया. पैसे का प्रबंधन मतिन अल्ती और उनके भाइयों मोहसिन और आजाद ने किया था. वहीं चिंटू फरीद, रज्जाक पटेल, अख्तर, नसीर और जाहिद ने लड़कों का इंतजाम कर जुलूस पर पथराव का प्लान तैयार किया था. पुलिस में दर्ज केस में अल्ती और उसके भाइयों को छोड़कर सभी के नाम दर्ज हैं.'
बताते चलें कि रामनवमी पर निकाले गए जुलूस में गुजरात के हिम्मतनगर और आणंद जिलों में दो समुदायों के बीच पथराव की कई घटनाएं हुई थीं.  जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे थे.